Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Suicide or murder? Woman professor found dead in MP home; police probe case as unnatural death | India News अमेरिका के अलबामा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में मध्यप्रदेश की महिला आरक्षक ने जीते पदक Bihar News : प्लस-2 विद्यालयों में नए 5728 प्रधानाध्यापकों की हुई पदस्थापन, विभाग ने की सूची जारी Man Filed Fir Against His Wife For Harassment In Bareilly - Amar Ujala Hindi News Live - Bareilly News:पत्नी की हरकतों से परेशान पति, बोला Pig Attacked A Woman And Badly Injured Her Devprayag Srinagar Garhwal - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: जेएनयू में मानसून सेमेस्टर की पंजीकरण तारीख बढ़ी Maihar News: Woman Injured After Being Buried Under A Wall That Collapsed During Rain - Madhya Pradesh News Rajasthan: Rld Strategic Meeting And Workers Conference Organized In Jaipur - Amar Ujala Hindi News Live Rohtak: शहीद पायलट लोकेंद्र सिंह का हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी ने जयहिंद कहकर दी विदाई, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि Himachal Cm Sukhu Mla Rakesh Kalia Death Threat Gurpatwant Singh Pannun - Amar Ujala Hindi News Live

बदलापुर केस में मारे गए आरोपी के पिता ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका, SIT जांच की मांग


बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारे गए आरोपी अक्षय शिंदे के पिता ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की। इसमें उन्होंने विशेष जांच दल (SIT) से मामले की जांच कराने की मांग रखी है। अन्ना शिंदे ने वकील अमित कटरनवारे के जरिए दायर अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या फर्जी मुठभेड़ में की गई। वकील कटरनवारे ने कहा, ‘आरोपी उस समय हिरासत में था, जब उसे फर्जी मुठभेड़ में गोली मार दी गई। यह वर्दीधारी अपराधियों की ओर से की गई निर्मम हत्या है।’

रिपोर्ट के मुताबिक, अन्ना शिंदे की याचिका पर बुधवार को जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की पीठ सुनवाई करेगी। 24 वर्षीय अक्षय शिंदे पर ठाणे जिले के बदलापुर के एक स्कूल में 2 नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप था। स्कूल में संविदा सफाईकर्मी शिंदे को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद राज्य में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। लोग इस मामले में सख्त ऐक्शन लिए जाने की मांग कर रहे थे।

शिंदे की मौत को लेकर पुलिस का क्या दावा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिंदे को सोमवार शाम को उसकी पूर्व पत्नी की शिकायत पर उसके खिलाफ दर्ज FIR के संबंध में नवी मुंबई की तलोजा जेल से बदलापुर ले जाया जा रहा था, तभी गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने दावा किया कि मुंब्रा बाईपास के पास शिंदे को उस समय मार गिराया गया, जब उसने एस्कॉर्ट टीम में शामिल एक पुलिसकर्मी की छीन ली थी। पुलिस ने दावा किया कि एक सहायक पुलिस निरीक्षक को गोली मारने के बाद दूसरे अधिकारी ने उस पर गोली चलाई और उसे कलवा सिविल अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

महाराष्ट्र सरकार ने तो CID को सौंपी जांच

महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि राज्य अपराध जांच विभाग (CID) अक्षय शिंदे की मौत की जांच करेगा। अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक विज्ञान विशेषज्ञों के एक दल ने उस पुलिस वाहन की जांच की, जिसमें सोमवार की शाम को एक पुलिसकर्मी ने शिंदे को गोली मारी थी। उन्होंने बताया कि सीआईडी अधिकारी अक्षय शिंदे के माता-पिता के बयान भी दर्ज करेंगे। उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस के इस दावे को चुनौती दी है कि पहले अक्षय ने एक पुलिसकर्मी पर गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिससे उसकी मौत हो गई।



Source link

1576820cookie-checkबदलापुर केस में मारे गए आरोपी के पिता ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका, SIT जांच की मांग
Artical

Comments are closed.

Suicide or murder? Woman professor found dead in MP home; police probe case as unnatural death | India News     |     अमेरिका के अलबामा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में मध्यप्रदेश की महिला आरक्षक ने जीते पदक     |     Bihar News : प्लस-2 विद्यालयों में नए 5728 प्रधानाध्यापकों की हुई पदस्थापन, विभाग ने की सूची जारी     |     Man Filed Fir Against His Wife For Harassment In Bareilly – Amar Ujala Hindi News Live – Bareilly News:पत्नी की हरकतों से परेशान पति, बोला     |     Pig Attacked A Woman And Badly Injured Her Devprayag Srinagar Garhwal – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: जेएनयू में मानसून सेमेस्टर की पंजीकरण तारीख बढ़ी     |     Maihar News: Woman Injured After Being Buried Under A Wall That Collapsed During Rain – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan: Rld Strategic Meeting And Workers Conference Organized In Jaipur – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rohtak: शहीद पायलट लोकेंद्र सिंह का हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी ने जयहिंद कहकर दी विदाई, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि     |     Himachal Cm Sukhu Mla Rakesh Kalia Death Threat Gurpatwant Singh Pannun – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088