कुरुक्षेत्र/अंबाला। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पेहवा बस स्टैंड से एक विवाहिता पति को बेवकूफ बना फरार हो गई। पति ने पेहवा पुलिस थाने में शिकायत सौंप पत्नी को ढूंढने की फरियाद लगाई है।दरअसल, जिला पटियाला (पंजाब) के गांव देवीगढ़ निवासी एक युवक अपनी 26 वर्षीय पत्नी को मायके से लेकर वापस अपने गांव लौट रहा था। वे पेहवा बस स्टैंड पर पहुंचे तो पत्नी क्रीम लाने की जिद्द पर अड़ गई। जब तक युवक क्रीम लेकर वापस लौटा तो पत्नी गायब मिली।बीवी का अफेयर, उल्टे उसी पर लगाए गंभीर आरोपशिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी करनाल के गांव सीतामाई निवासी युवती के साथ वर्ष 2014 में शादी हुई थी। उसके बाद से उसके पास 4 वर्षीय एक बच्चा है। आरोप है कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक के साथ अफेयर चल रहा है। कई बार उसने अपनी पत्नी को समझाया भी, लेकिन उसकी पत्नी और उसके घर वालों ने उस पर ही उल्टे गंभीर आरोप लगा दिए। इतना ही नहीं, ससुराल पक्ष ने उसके खिलाफ करनाल पुलिस को शिकायत भी सौंपी।3 माह बाद हुई पंचायत में बनी थी सहमतिविवाद बढ़ने के बाद उसकी पत्नी पिछले 3 माह से मायके में थी। मंगलवार को दोनों पक्षों की गांव सीतामाई में पंचायत हुई थी। यहां दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद ससुराल वालों ने उसकी पत्नी को उसके साथ भेजने की बात कही थी।बस स्टैंड पर जिद्द करके क्रीम लेने भेजा,लौटा तो गायब मिलीयुवक ने बताया कि वह दोपहर करीब साढ़े 12 बजे करनाल से पेहवा बस स्टैंड पर पहुंचे थे। यहां वे पटियाला जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच उसकी पत्नी ने मुंह पर लगाने के लिए क्रीम लाने की जिद्द की। वह क्रीम लेने पास लगती दुकान पर चला गया। वापस लौटा तो उसकी पत्नी गायब मिली। साथ ही उसके 4 वर्षीय बच्चे को भी साथ ले गई। पेहवा पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed.