Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Delhi News: डीयू पीजी में स्पॉट एडमिशन के तीसरे राउंड की दौड़ शुरू UP Weather : 24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, फिर शुरू होगा भारी वर्षा का दौर, आज 30 जिलों में अलर्ट, पढ़े IMD नया अपडेट Mp News: In Khargone, A Father Raped His Own Minor Daughter - Amar Ujala Hindi News Live Udaipur News: Youth Murdered Over Old Rivalry, Four Arrested In Falasia Killing Case - Rajasthan News Terror Of Miscreants In Jind: Extortion Demanded From The Operator Of A Private Hospital - Amar Ujala Hindi News Live - जींद में बदमाशों का आतंक:प्राइवेट अस्पताल के संचालक से मांगी रंगदारी, मैसेज भेजक... Himachal News: मुकेश अग्निहोत्री बोले- बल्क ड्रग पार्क के लिए किए 900 करोड़ के टेंडर RCB के इस खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड, एक साथ 4 प्लेयर्स को छोड़ा पीछे पहले बने रहे गे, अब बीवी-बच्चे चाहते हैं सारा-जाह्नवी के दोस्त ओरी, रिश्ता तलाश रहे सेलिब्रिटी HTC फिर से कर रहा वापसी, लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Symphony of Duck and Unlimited Dim Sums at Far & East

बांग्लादेश में बाढ़ ने मचा दी तबाही, 20 की मौत; मुसीबत में हैं 50 लाख से ज्यादा लोग


Bangladesh Floods - India TV Hindi

Image Source : REUTERS
Bangladesh Floods

Flood In Bangladesh: बांग्लादेश एक तरफ जहां सियासी संकट से उबरने की कोशिश में लगा है तो वहीं अब में बाढ़ ने यहां तबाही मचा दी है। लगातार हो रही बारिश और नदियों में उफान की वजह से बांग्लादेश के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से 20 लोगों की मौत हो गई है जबकि 50 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। बाढ़ से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, लोगों को खाना और साफ पानी तक नहीं मिल पा रहा है। राजधानी ढाका और मुख्य बंदरगाह शहर चटगांव के बीच हाईवे और रेल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे बुरी तरह बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।

क्या बोले मोहम्मद यूनुस?

बाढ़ की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में कॉक्स बाजार शामिल है, जहां पड़ोसी म्यांमार से लगभग 10 लाख रोहिंग्या शरणार्थियों ने अपना ठिकाना बनाया है। इस बीच बांग्लादेश सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने एक टेलीविजन संबोधन में कहा कि प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए सामान्य स्थिति में वापसी सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए हैं। उन्होंने कहा कि हमने भविष्य में बाढ़ की स्थिति को रोकने के लिए पड़ोसी देशों के साथ चर्चा शुरू कर दी है।

भयावह हो सकते हैं हालात

बांग्लादेश मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर मानसून की बारिश जारी रही तो बाढ़ की स्थिति और भयावह बनी रह सकती है। अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ प्रभावित 11 जिलों में लगभग 3,500 राहत शिविरों में चार लाख से ज्यादा लोगों ने शरण ली है। राहत शिविरों में इलाज के लिए लगभग 750 मेडिकल टीमें मौजूद हैं। सेना, वायुसेना, नौसेना और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश बचाव कार्यों में सहायता कर रहे हैं। 

Flood In Bangladesh

Image Source : REUTERS

Flood In Bangladesh

हर साल विनाश का कारण बनती है बारिश

कोमिला जिले के एक गांव में किसान अब्दुल हलीम (65) ने कहा कि आधी रात को बाढ़ के पानी की वजह से उनकी झोपड़ी बह गई। उन्होंने कहा कि कोई सामान नहीं बचा और पीने का पानी भी नहीं है। गांवों के अंदर मुश्किल से ही कोई राहत सहायता लेकर आया है। देखने वाली बात यह भी है कि बांग्लादेश सैकड़ों नदियों से घिरा हुआ है और हाल के दशकों में यहां कई बार बाढ़ जैसी त्रासदी देखने को मिली है। मानसून की बारिश हर साल बड़े पैमाने पर विनाश का कारण बनती है। (रॉयटर्स)

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में आतंकियों ने मचाया कत्लेआम, वाहनों को रोका, ID देखी; 23 लोगों को मार दी गोली

VIDEO: हवा में रिफ्यूलिंग, फिर दागी गईं मिसाइलें; ऐसे इजराइली एयरफोर्स ने तबाह किए हिजबुल्ला के ठिकाने

Latest World News





Source link

1389700cookie-checkबांग्लादेश में बाढ़ ने मचा दी तबाही, 20 की मौत; मुसीबत में हैं 50 लाख से ज्यादा लोग
Artical

Comments are closed.

Delhi News: डीयू पीजी में स्पॉट एडमिशन के तीसरे राउंड की दौड़ शुरू     |     UP Weather : 24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, फिर शुरू होगा भारी वर्षा का दौर, आज 30 जिलों में अलर्ट, पढ़े IMD नया अपडेट     |     Mp News: In Khargone, A Father Raped His Own Minor Daughter – Amar Ujala Hindi News Live     |     Udaipur News: Youth Murdered Over Old Rivalry, Four Arrested In Falasia Killing Case – Rajasthan News     |     Terror Of Miscreants In Jind: Extortion Demanded From The Operator Of A Private Hospital – Amar Ujala Hindi News Live – जींद में बदमाशों का आतंक:प्राइवेट अस्पताल के संचालक से मांगी रंगदारी, मैसेज भेजकर कहा     |     Himachal News: मुकेश अग्निहोत्री बोले- बल्क ड्रग पार्क के लिए किए 900 करोड़ के टेंडर     |     RCB के इस खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड, एक साथ 4 प्लेयर्स को छोड़ा पीछे     |     पहले बने रहे गे, अब बीवी-बच्चे चाहते हैं सारा-जाह्नवी के दोस्त ओरी, रिश्ता तलाश रहे सेलिब्रिटी     |     HTC फिर से कर रहा वापसी, लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन     |     Symphony of Duck and Unlimited Dim Sums at Far & East     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088