Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

बाबा सिद्दीकी की हत्या के समय मौजूद सुरक्षा गार्ड सस्पेंड, मुंबई पुलिस कर रही आंतरिक जांच


एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को लेकर जांच चल रही है। इस बीच, हत्या के समय सिद्दीकी के साथ मौजूद पुलिस सुरक्षा गार्ड के खिलाफ ऐक्शन हुआ है। कांस्टेबल श्याम सोनावणे को सस्पेंड कर दिया गया है। मुंबई पुलिस की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गई। साथ ही, बताया गया कि सोनावणे के खिलाफ आंतरिक जांच भी चल रही है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी श्याम सोनावणे ने बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। न ही, उसने एनसीपी नेता को बचाने की कोशिश की। यह जानकारी सामने आते ही लगातार सवाल उठाए जा रहे थे।

ये भी पढ़े:बाबा सिद्दीकी की हत्या में आरोपी के फोन में जीशान की फोटो, चौंकाने वाला दावा

इससे पहले, मुंबई पुलिस ने बताया था कि बाबा सिद्दीकी को जब गोली मारी गई तब उनकी सुरक्षा में एक कांस्टेबल तैनात था। 66 वर्षीय सिद्दीकी को बीती शनिवार रात मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर स्थित उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन लोगों ने गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डिप्टी कमिश्नर दत्ता नलवाडे ने बताया था कि बाबा सिद्दीकी को गैर-वर्गीकृत सुरक्षा प्रदान की गई थी। उन्हें पुलिस के 3 कांस्टेबल दिए गए थे। नलवाडे ने कहा, ‘ये कांस्टेबल तीन पालियों में काम करते थे। घटना के समय एक पुलिसकर्मी सिद्दीकी के साथ था।’

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अब तक 9 गिरफ्तार

इस बीच, बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में शूटरों को हथियार और रसद सहायता उपलब्ध कराने के आरोप में शुक्रवार को 5 और लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या अब 9 हो गई है, जबकि तीन लोग फरार हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी साजिशकर्ता शुभम लोंकर और षडयंत्रकर्ता मोहम्मद जीशान अख्तर के संपर्क में थे, जो फिलहाल फरार हैं। अख्तर के संबंध पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से पाए गए थे और वह राजनीतिज्ञ की हत्या के कथित षडयंत्रकर्ताओं में से एक है। पांचों की पहचान नितिन गौतम सप्रे (32), संभाजी किसान पारधी (44), प्रदीप दत्तू थोम्ब्रे (37), चेतन दिलीप पारधी और राम फूलचंद कनौजिया (43) के रूप में हुई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)



Source link

1732500cookie-checkबाबा सिद्दीकी की हत्या के समय मौजूद सुरक्षा गार्ड सस्पेंड, मुंबई पुलिस कर रही आंतरिक जांच
Artical

Comments are closed.

Video : Smuggler Arrested With Consignment Of Heroin From Pakistan In Ferozepur – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kids, young moms leave men behind in Uttarakhand border villages for better education | India News     |     Bihar: Fire Broke Out Near Platform-1 Of Samastipur Junction, Rpf And Railway Personnel Averted Accident – Amar Ujala Hindi News Live     |     IPL 2025: आईपीएल की वजह से 11 रूटों पर रहेगा डायवर्जन, जारी किए गए अलग-अलग रूट चार्ट, सात मैच खेले जाएंगे     |     Video : Devotees Offered Prayers At Jhandewalan Temple On First Day Of Navratri – Amar Ujala Hindi News Live     |     Maheshwar News: The Story Of Ahilya Devi Holkar Will Come Alive In The Drama, Cm Mohan Yadav Will Participate – Amar Ujala Hindi News Live     |     The Enthusiasm Of The Participants Was Seen In The Run For Fit Rajasthan Race – Rajasthan News     |     DC vs SRH: मिचेल स्टार्क की कातिलाना गेंदबाजी, IPL में ऐसा करने वाले बने चौथे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज     |     Kapurthala: कपूरथला हवेली सील, लोन की अदायगी न करने पर बैंक रिकवरी टीम ने लगाया नोटिस     |     Mohanlal expresses regret as Empuraan sparks political storm | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088