Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Muzaffarpur: Jewellery Shopkeeper Attacked With Knife, 2 Injured; Accused Beaten Up And Handed Over To Police - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: हिस्ट्रीशीटर सुनील गिलट मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, पुलिस ने अनवरगंज रेलवे पुल से पकड़ा Delhi News: असली शेंगेन वीजा देकर तीन यात्रियों को स्पेन भेजने का झांसा देकर ठगी, एजेंट गिरफ्तार Father Going Rajkot With Son, Mentally Unstable Down Ujjain Railway Station Disappeared - Madhya Pradesh News Chittorgarh News: Two Accused Arrested For Raping A Minor After Taking Her To A Cafe - Chittorgarh News 'श्रेयस अय्यर को मुझे थप्पड़ मार देना चाहिए था'; शशांक सिंह ने किया अब पूरे मामले का उजागर दो बार एक्ट्रेस ने झेला तलाक का दर्द, सिंगल मदर बन जी रही जिंदगी, इस वजह से बर्बाद हुआ करियर Formally write to us on Maharashtra 'rigging', EC babus dare Rahul Gandhi | India News Sasaram News: Body Of Youth Missing For 4 Days Found In Well, Identification Done By Clothes And Slippers - Bihar News Up: Husband Said- Sir, Please Save Me From My Wife - Amar Ujala Hindi News Live - Up:पति बोला

बाबा सिद्दीकी के कत्ल पर महायुति में बवाल, देवेंद्र फडणवीस पर अपनों ने ही उठाए सवाल


NCP यानी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता बाबा सिद्दीकी की मौत महायुति में ही खटास पैदा करती नजर आ रही है। खबर है कि अब सिद्दीकी की मौत को लेकर सबसे ज्यादा सवाल उपमुख्यमंत्री पर उठ रहे हैं। गठबंधन के साथी दल NCP ने यह तक कह दिया है कि यह ‘गृह विभाग की नाकामी है।’ खास बात है कि महाराष्ट्र सरकार में फडणवीस ही गृह मंत्रालय संभालते हैं।

क्या बोले साथी

NCP के प्रवक्ता एमएलसी अमोल मितकारी ने कहा दिया कि यह हत्या उनकी पार्टी के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने कहा, ‘हत्या मुंबई में भयंकर सुरक्षा स्थिति को दिखा रही है। अगर एक आम आदमी के साथ ऐसा हो तो हम समझते हैं… लेकिन एक पूर्व मंत्री की मौत हो गई है, जो गृह विभाग की नाकामी को दिखाता है।’ उन्होंने कहा, ‘अगर मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी की जान पर बने खतरे को गंभीरता से लिया होता, तो यह हत्या नहीं होती। हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार ने अपने करीबी को खो दिया।’

NCP के साथ-साथ राज्य के विपक्षी दल भी फडणवीस और राज्य सरकार को घेर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा, ‘कहां है सरकार? जब भी कानून और व्यवस्था पर सवाल उठते हैं, तो सरकार एक कहानी के साथ सामने आ जाती है। मुंबई, पुणे, नागपुर और राज्य के अन्य हिस्सों में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।’ शिवसेना (UBT) ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर फडणवीस के विभाग में दखल देने के आरोप लगाए और इस्तीफे की मांग की है।

मुंबई पुलिस और गृह विभाग पर उठे सवाल

बीते साल सितंबर में पुलिस ने मनोज जरांगे पाटिल की अगुवाई वाले प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कर दिया था। उस दौरान फडणवीस को साथी दलों के सवालों का भी सामना करना पड़ा था। हालांकि, एनसीपी नेता छगन भुजवल उनके बचाव में आ गए थे। फरवरी में भाजपा के कल्याण पूर्व के विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना कार्यकर्ता महेश गायकवाड़ को पुलिस स्टेशन में गोली मार दी थी।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर हुई फायरिंग के दौरान भी फडणवीस पर सवाल उठे थे। बदलापुर में नाबालिग लड़कियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न मामले में भी सरकार, पुलिस और गृह विभाग को बॉम्बे हाईकोर्ट के सवालों का सामना करना पड़ा था।



Source link

1697980cookie-checkबाबा सिद्दीकी के कत्ल पर महायुति में बवाल, देवेंद्र फडणवीस पर अपनों ने ही उठाए सवाल
Artical

Comments are closed.

Muzaffarpur: Jewellery Shopkeeper Attacked With Knife, 2 Injured; Accused Beaten Up And Handed Over To Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: हिस्ट्रीशीटर सुनील गिलट मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, पुलिस ने अनवरगंज रेलवे पुल से पकड़ा     |     Delhi News: असली शेंगेन वीजा देकर तीन यात्रियों को स्पेन भेजने का झांसा देकर ठगी, एजेंट गिरफ्तार     |     Father Going Rajkot With Son, Mentally Unstable Down Ujjain Railway Station Disappeared – Madhya Pradesh News     |     Chittorgarh News: Two Accused Arrested For Raping A Minor After Taking Her To A Cafe – Chittorgarh News     |     ‘श्रेयस अय्यर को मुझे थप्पड़ मार देना चाहिए था’; शशांक सिंह ने किया अब पूरे मामले का उजागर     |     दो बार एक्ट्रेस ने झेला तलाक का दर्द, सिंगल मदर बन जी रही जिंदगी, इस वजह से बर्बाद हुआ करियर     |     Formally write to us on Maharashtra ‘rigging’, EC babus dare Rahul Gandhi | India News     |     Sasaram News: Body Of Youth Missing For 4 Days Found In Well, Identification Done By Clothes And Slippers – Bihar News     |     Up: Husband Said- Sir, Please Save Me From My Wife – Amar Ujala Hindi News Live – Up:पति बोला     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088