बारिश में खतरनाक साबित हो सकती हैं घूमने की ये जगह, ट्रिप का मजा किरकिरा कर देगा ये मौसम


देशभर में मानसून के आने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। हालांकि, देश की ज्यादातर जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वैसे तो बारिश के मौसम को रोमांटिक माना जाता है और इसी मौसम में ज्यादातर लोग घूमने फिरने की प्लानिंग करते हैं। अगर इस दौरान आप कहीं घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको कुछ जगहों पर जाने से बचना चाहिए। दरअसल जगह-जगह तेज बारिश होने के बाद से जलभराव की समस्या हो गई है। वहीं कुछ जगहों पर बिजली की समस्या भी हो रही हैं। ऐसे में कुछ ऐसी जगह हैं जहां पर जाना खतरे से खाली नहीं है। अगर आप इन जगहों पर चले भी जाते हैं तो आपके ट्रिप का मज किरकिरा हो जाएगा। जानिए इस मौसम में किन जगहों पर जाने से बचना चाहिए।

उत्तराखंड

उत्तराखंड बेहद सुंदर है, हालांकि बारिश के दिनों में इस जगह पर जाने की सलाह नहीं दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे देश के सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में से एक माना जाता है। बारिश में यहां भूस्खलन के कारण इस जगह को खतरनाक माना जाता है। मानसून के दिनों में उत्तराखंड से बादल फटने की घटनाएं भी सामने आती हैं। ऐसे में आपको इस जगह पर जाने से बचना चाहिए।

चेरापूंजी

बारिश के दिनों में चेरापूंजी जाना बेकार है। ये सबसे ज्यादा नमी वाली जगह है इसलिए यहां जाना खतरनाक साबित हो सकता है। वैसे तो इस जगह पर पूरे साल बारिश होती रहती है लेकिन जुलाई के महीने में तीव्रता बढ़ जाती है। जिससे आपकी ट्रिप खराब हो सकती है।

इस जगह को वैसे भी सबे ज्यादा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र माना जाता है और मानसून के दौरान जोखिम और भी ज्यादा होता है। भारी बारिश के कारण यहां पर अक्सर लाइट काट दी जाती है। कई बार बिजली के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग एक खूबसूरत जगह है लेकिन भारी बारिश होने पर यहां भी परेशानी हो सकती है। यहां पर अचानक भूस्खलन का खतरा रहता है। जिसकी वजह से आपको यहां आना अवॉइड करना चाहिए।

अंबोली एक हिल स्टेशन है, जो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा सालाना बारिश प्राप्त करने के लिए जाना जाता है। यह हिल स्टेशन घने जंगलों, कई झरनों और खड़ी घाटियों से घिरा हुआ है। यहां जुलाई और अगस्त के महीने में सबसे ज्यादा बारिश होती है। ऐसे में यहां यात्रा करना सही नहीं है।

मानसून के दौरान महाराष्ट्र घूमने का बनाए प्लान, खूबसूरती मोह लेगी मन

गर्मी के मौसम में घूम आएं मेघालय की हसीन वादियां, देखिए यहां घूमने की बेस्ट जगह

नोट: इस लेख के जरिए हमारा इरादा आपको डराने का नहीं है, लेकिन कुछ क्षेत्र में बाढ़, भारी बारिश और तूफ़ान के कारण खतरनाक हादसे हो जाते हैं। यही वजह है कि मानसून के दौरान कुछ जगहों पर जाने से बचना चाहिए।



Source link

1117110cookie-checkबारिश में खतरनाक साबित हो सकती हैं घूमने की ये जगह, ट्रिप का मजा किरकिरा कर देगा ये मौसम

Comments are closed.

Trump का टैरिफ लागू होने से पहले FII ने मारी पलटी, 2 दिन में निकाले ₹10,000 करोड़, क्या करें निवेशक?     |     जल्द गांव खाली कर दो: पंजाब में ग्राम पंचायत का तुगलकी फरमान… प्रवासी मजदूरों को निकालने के लिए प्रस्ताव पास     |     Bihar Crime: Fearless Criminals Looted A Shopkeeper By Stabbing Him In Saharsa, Admitted To Hospital – Bihar News     |     Kanpur: रकम दोगुना करने का लालच देकर साइबर ठगों ने पौने पांच लाख ठगे     |     Dehradun Accident News Car Fell Into The Canal Near Shakti Canal Bridge Number Two Vikasnagar With Five People – Amar Ujala Hindi News Live     |     Break-up should not result in rape case: Supreme Court | India News     |     Jabalpur Fifty Thousand Rupees Fine On The Government – Jabalpur News     |     Rajasthan Former Congress Minister Accuses Bjp-mla Demand Investigation Into Irregularities In Mine And Tender – Karauli News     |     विराट कोहली बड़े कीर्तिमान से चूके, लेकिन फिर भी बना दिया ये रिकॉर्ड     |     औंधे मुंह गिरा पैसा, पावर और कनेक्शन, खूबसूरती भी नहीं आई काम, 17 फिल्में कर भी घर बैठी हैं स्टारकिड     |    

9213247209
हेडलाइंस
Trump का टैरिफ लागू होने से पहले FII ने मारी पलटी, 2 दिन में निकाले ₹10,000 करोड़, क्या करें निवेशक? जल्द गांव खाली कर दो: पंजाब में ग्राम पंचायत का तुगलकी फरमान... प्रवासी मजदूरों को निकालने के लिए प्रस्ताव पास Bihar Crime: Fearless Criminals Looted A Shopkeeper By Stabbing Him In Saharsa, Admitted To Hospital - Bihar News Kanpur: रकम दोगुना करने का लालच देकर साइबर ठगों ने पौने पांच लाख ठगे Dehradun Accident News Car Fell Into The Canal Near Shakti Canal Bridge Number Two Vikasnagar With Five People - Amar Ujala Hindi News Live Break-up should not result in rape case: Supreme Court | India News Jabalpur Fifty Thousand Rupees Fine On The Government - Jabalpur News Rajasthan Former Congress Minister Accuses Bjp-mla Demand Investigation Into Irregularities In Mine And Tender - Karauli News विराट कोहली बड़े कीर्तिमान से चूके, लेकिन फिर भी बना दिया ये रिकॉर्ड औंधे मुंह गिरा पैसा, पावर और कनेक्शन, खूबसूरती भी नहीं आई काम, 17 फिल्में कर भी घर बैठी हैं स्टारकिड
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088