बारिश के मौसम में कुछ ऐसी चीजें हैं जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद होती है। इसी में से एक है जामुन, जिसे इंडियन ब्लैकबेरी या ब्लैक प्लम कहा जाता है। फिलहाल जामुन के नाम से तो हम सभी जानते हैं। इस फल को बारिश के मौसम में जरूर खाना चाहिए। काफी सारे लोगों को इसका खट्टा, कसैला या फीका सा लगने वाला स्वाद पसंद नहीं आता। लेकिन ये जामुन मीठी भी होती है। खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों को तो जामुन जरूर खाना चाहिए। जानें जामुन खाने से होने वाले फायदे।
जामुन में होते हैं ढेर सारे पौष्टिक तत्व
जामुन में विटामिन ए, सी की भरपूर मात्रा होती है। वहीं आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम का रिच सोर्स होता है जामुन। इसलिए तो स्किन से लेकर हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए जामुन खाना फायदेमंद होता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
जामुन में फ्लेवेनॉएड्स, एंथोसायनिन और फेनोलिक कंपाउंड होते हैं। जो एंटऑक्सीडेट्स का काम करते हैं। इसने कैंसर जैसी घातक बीमारी से रक्षा होती है। साथ ही हार्ट डिसीज और डायबिटीज का रिस्क भी कम होता है।
ब्लड शुगर लेवल रखता है मेंटेन
जामुन में जाम्बोलन नाम का कंपाउंड होता है जो स्टार्च तो शुगर में बदलने के प्रोसेस को धीमा कर देता है। जिसकी वजह से ये डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद बताया जाता है। जामुन खाने से ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करना और इंसुलिने सेंसेटिविटी को नॉर्मल करने में मदद मिलती है।
डाइजेशन के लिए है फायदेमंद
इसके अलावा जिन लोगों का डाइजेशन खराब रहता है उन्हें भी जामुन रोजाना खाने चाहिए। ये खाने को पचाने वाले एंजाइम को बढ़ाते हैं और कब्ज जैसी समस्या से राहत देते हैं।
जामुन का स्वाद ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद
जामुन का कसैला स्वाद मसूड़ों में बैक्टीरिया पनपने से रोकता है और मसूड़ों की सूजन को कम करता है। मुंह के छाले, बदबू जैसी समस्या में जामुन बेहद फायदेमंद होता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
जिन लोगों को स्किन में ड्राईनेस, बारिश में मुंहासे निकलने की समस्या रहती है। उन्हें जामुन खाना चाहिए। ये ब्लड को साफ कर स्किन के बैक्टीरिया को खत्म करता है।

Comments are closed.