Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाए: मंत्री लखमा

रायपुर :  उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज सुकमा जिले के कोंटा के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का मुआयना किया। सुकमा जिले में गोदावरी नदी के उफान पर होने के कारण बाढ़ की स्थिति निर्मित है। जिसका मुआयना करने मंत्री श्री लखमा सड़क मार्ग से पहुंचे। उनके साथ कलेक्टर श्री हरिस. एस  तथा पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने भी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। मंत्री श्री लखमा पिकअप वाहन में सवार होकर जलमग्न क्षेत्र तक पहुंचे, वहीं कलेक्टर एवं एसपी ने ट्रैक्टर को माध्यम बनाया। मंत्री श्री लखमा ने इंजरम पहुंचकर बाढ़ का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर श्री हरिस. एस एवं एसपी श्री शर्मा से बाढ़ राहत के लिए की गई व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा की बाढ़ से प्रभावित लोगों को जरूरी मदद पहुंचाए, उन्हें राहत केंद्र में सुरक्षित करे। साथ ही राहत केंद्र में लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए।
मंत्री श्री लखमा को कलेक्टर और एसपी ने बताया कि बाढ़ राहत के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर सेनानी की टीम पूरी दल बल के साथ तैनात किए गए हैं। बाढ़ की आशंका को देखते हुए बहुत से घर पहले ही खाली करवा लिए गए थे, साथ ही लोगों को सुरक्षित राहत केंद्र तक पहुंचाया गया है। जिला प्रशासन द्वारा 9 राहत केंद्र बनाए गए है, जहां सभी व्यवस्थाएं की गई है, ताकि शरणार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।

687310cookie-checkबाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाए: मंत्री लखमा
Artical

Comments are closed.

BJP leader, lawyer shot, 7 Patna killings in 10 days | India News     |     Bihar News: Many Kanwariyas Injured In Car And Truck Collide Accident News 2025 Sawan Muzaffarpur Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Such A Video Of Wife Was Made Using Ai That A Case Was Filed Against The Husband – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand News Corruption Case Will Be Filed Against Transport Corporation Dgm Bhupendra Kumar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: पेड़ की टहनी सिर में लगने से बिजली कंपनी के कर्मचारी की मौत     |     Indreshwar Mahadev: The Ancient Shiva Temple Of Indore Built On A Sacred Hillock – Amar Ujala Hindi News Live     |     Vagad’s Unique Shravan: Devotees Will Be Immersed In Shiva Devotion For One And A Half Month Hariyali Amavasya – Amar Ujala Hindi News Live     |     कोहली और लारा भी टेस्ट में नहीं कर पाए ऐसा कारनामा, अब जो रूट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि     |     फिल्म के सेट पर हुआ दर्दनाक हादसा, शूटिंग के दौरान स्टंटमैन की हुई मौत, साउथ एक्टर विशाल ने जताया शोक     |     Iran’s Prez Pezeshkian sustained minor leg injuries while escaping Israeli attack     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088