Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

बिना झंझट किए मलाई से निकाल सकते हैं घी, कुकर में 2 सीटी लगाकर फॉलो करें ये तरीका


घी की रेसिपी- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
घी की रेसिपी

घर पर घी बनाने के कई तरीके हो सकते हैं लेकिन ज्यादातर तरीके काफी ज्यादा टाइम कंज्यूमिंग होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रेशर कुकर में भी घी बनाया जा सकता है? इस तरीके को फॉलो करके आपको घी निकालने में ज्यादा समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। अगर आप इस तरीके की मदद से घी निकालते हैं, तो आपको महज 30 मिनट यानी आधा घंटे का समय चाहिए होगा। घी निकालने के लिए सबसे पहले मलाई को प्रेशर कुकर में डाल दीजिए।

इस रेसिपी को करें फॉलो

जब कुकर में 2 सीटी आ जाएं, तब आपको गैस बंद करके कुकर के ठंडे होने का इंतजार करना है। अब आप कुकर को खोलकर इसमें घी को पकाने का प्रोसेस शुरू कर सकते हैं। कुकर में आपको झाग दिखाई देने की जगह यैलो कलर का घी दिखाई देने लगेगा। धीरे-धीरे आपको घी की खुशबू भी आने लगेगी। आपको जैसे ही घी का सही कलर दिखाई देने लगे, वैसे ही आप गैस बंद कर सकते हैं।

मलाई को मथने से बचें

अगर आप मलाई से ज्यादा घी बनाना चाहते हैं, तो आपको मलाई को मथना नहीं चाहिए। दरअसल, मलाई को मथने की वजह से काफी सारा मक्खन बर्बाद हो सकता है। झटपट घी निकालने के लिए आपको मलाई को डायरेक्ट कढ़ाई में डालना होगा। अब आप आसानी से घी निकाल सकते हैं यानी अब आपको घी निकालने के लिए घंटों तक मलाई को मथने की मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

अगर आप घर पर बने शुद्ध घी का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी सेहत को ढेर सारे फायदे मिल सकते हैं। घी आपकी इम्यूनिटी को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है। इसके अलावा घी आपकी गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। घी की मदद से आप अपनी हड्डियों को भी मजबूत बना सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में शुद्ध घी को कंज्यूम करना बेहद जरूरी है।

 

Latest Lifestyle News





Source link

1759960cookie-checkबिना झंझट किए मलाई से निकाल सकते हैं घी, कुकर में 2 सीटी लगाकर फॉलो करें ये तरीका
Artical

Comments are closed.

Bihar: Principal-warden Accused Of Murder In Navodaya Vidyalaya Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     Iit Bhu Students Bathing Videos Found Accused Arrested And Electronic Devices Mobile Phones Seized In Varanasi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Cloudburst in Chamoli: निजमुला घाटी में तेज बारिश ने मचाई भारी तबाही, उफान पर गदेरे…जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त     |     A Six Month Old Innocent Child And A Young Woman Were Murdered By Slitting Their Throats – Delhi News छह माह के मासूम और युवती की गला रेत कर हत्या     |     Mp News: Leela Sahu Continues Her Struggle For The Roads Of Sidhi Even Though She Is Pregnant – Madhya Pradesh News     |     Bundi News: High Speed Car Hit Bike Riding Husband And Wife, Both Died; Three Children Orphaned – Rajasthan News     |     Himachal: कांगड़ा-धर्मशाला के नाम से जाना जाएगा गगल एयरपोर्ट, सलाहकार समिति की बैठक में फैसला     |     ये ​खिलाड़ी है लॉर्ड्स का राजा, इस बार चला बल्ला तो बढ़ेगी टेंशन     |     Himachal CM inspects vulnerable points along Shoghi-Dhalli four-lane project     |     All India Radio station to begin soon in Ujjain: MP CM Mohan Yadav     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088