Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: 'नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के समय तेजस्वी के करीबी ने मांगे थे पैसे', RJD विधायक ने किया बड़ा दावा Innocent Child Dies In Aligarh District Hospital - Amar Ujala Hindi News Live Mussoorie: Huge Fire Breaks Out In A Shop On Mall Road, Chaos Ensues, All Goods Burnt To Ashes - Amar Ujala Hindi News Live Drunk Audi Driver Crushes Five People Sleeping On Footpath In Delhi - Amar Ujala Hindi News Live Sidhi Weather News: Monsoon Blesses Farmers, Meteorological Department Issues Yellow Alert - Madhya Pradesh News Kota News : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल Radhika Murder Case: Best Friend Himanshika Reveals Shocking Truth In Emotional Video - Amar Ujala Hindi News Live Forest Department Took Action Against Illegal Encroachments Preparations Underway In Jubbal Rohru As Well - Amar Ujala Hindi News Live युवाओं की सरकार में भिंड कलेक्टर का यह कैसा व्यवहार! छात्र को मारे दनादन चांटे, जानें पूरा मामला IND vs ENG: टीम इंडिया ने धराशायी किया 50 साल पुराना रिकॉर्ड, लगा दिए इतने छक्के बन गया टेस्ट में नया कीर्तिमान

बुमराह के भरोसे भारतीय गेंदबाजी, पूर्व कप्तान ने स्टार बॉलर को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग की


IND vs ENG
Image Source : GETTY
शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह

भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे पर मिली पहले टेस्ट की हार के बाद पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने टीम मैनेजमेंट को अहम सलाह दी है। अजहरुद्दीन का मानना है कि भारतीय टीम को अपने गेंदबाजी आक्रमण में संतुलन लाने के लिए और जसप्रीत बुमराह पर अत्यधिक निर्भरता को कम करने के इरादे से बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए। पहले टेस्ट में बुमराह को छोड़कर अन्य किसी भारतीय गेंदबाज ने गेंद से कुछ खास नहीं किया। बुमराह ने पहली पारी में 5 विकेट झटके जबकि दूसरी पारी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। 

बुमराह पर ज्यादा दबाव डालना ठीक नहीं

अजहर ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि भारतीय टीम इस वक्त बुमराह पर बहुत ज्यादा निर्भर दिख रही है। यह आसान नहीं है क्योंकि आपको अधिक अनुभवी गेंदबाजों की जरूरत है। उन्हें लगता है कि कुलदीप यादव को मौका मिलना चाहिए। भारत और इंग्लैंड के बीच अब अगला मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। वहां की पिच के सूखे रहने की संभावना है, जिससे स्पिनरों को मदद मिल सकती है। ऐसे में कुलदीप यादव की मौजूदगी टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

टीम कॉम्बिनेशन सही नहीं था

पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजी ने कुछ दमदार प्रदर्शन किए। कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने पहली पारी में शतक जड़कर स्कोर 471 तक पहुंचाया। वहीं दूसरी पारी में केएल राहुल और फिर से पंत ने शतक लगाए और टीम 364 रन तक पहुंची। बावजूद इसके मध्य और निचले क्रम की विफलता टीम की हार का बड़ा कारण बनी। अजहरुद्दीन ने साफ कहा कि लीड्स टेस्ट में टीम संयोजन सही नहीं था। उन्होंने कहा कि हमें यह हार बल्लेबाजी की नाकामी की वजह से मिली। अब सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट को सही खिलाड़ियों का चयन करना होगा। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में बैलेंस जरूरी है।

कप्तान शुभमन गिल का किया बचाव

अजहरुद्दीन ने नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह गिल का कप्तान के तौर पर पहला टेस्ट मैच था। ऐसे में उनकी कप्तानी पर सवाल उठाना जल्दबाजी होगी। हमें उन्हें वक्त और सपोर्ट देना चाहिए। हर खिलाड़ी और कप्तान को खुद को साबित करने का समय मिलना चाहिए। आलोचना करना आसान है, लेकिन साथ देना ज्यादा जरूरी है।

(PTI Inputs)

Latest Cricket News





Source link

2974690cookie-checkबुमराह के भरोसे भारतीय गेंदबाजी, पूर्व कप्तान ने स्टार बॉलर को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग की
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Bihar: 'नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के समय तेजस्वी के करीबी ने मांगे थे पैसे', RJD विधायक ने किया बड़ा दावा     |     Innocent Child Dies In Aligarh District Hospital – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mussoorie: Huge Fire Breaks Out In A Shop On Mall Road, Chaos Ensues, All Goods Burnt To Ashes – Amar Ujala Hindi News Live     |     Drunk Audi Driver Crushes Five People Sleeping On Footpath In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sidhi Weather News: Monsoon Blesses Farmers, Meteorological Department Issues Yellow Alert – Madhya Pradesh News     |     Kota News : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल     |     Radhika Murder Case: Best Friend Himanshika Reveals Shocking Truth In Emotional Video – Amar Ujala Hindi News Live     |     Forest Department Took Action Against Illegal Encroachments Preparations Underway In Jubbal Rohru As Well – Amar Ujala Hindi News Live     |     युवाओं की सरकार में भिंड कलेक्टर का यह कैसा व्यवहार! छात्र को मारे दनादन चांटे, जानें पूरा मामला     |     IND vs ENG: टीम इंडिया ने धराशायी किया 50 साल पुराना रिकॉर्ड, लगा दिए इतने छक्के बन गया टेस्ट में नया कीर्तिमान     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088