Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
ChatGPT के Ghibli वाले फीचर पर उठे सवाल, यूजर्स के निजी तस्वीरों का हो सकता है 'मिसयूज' अप्रैल महीने में आपको मिलेंगी कई खुशियां, घटेगा खर्च और बढ़ेगा बचत Travel Agent Sent Two Youth Form Jalandhar To Iraq Sant Seechewal Helped Him Return Home - Amar Ujala Hindi News Live 'Political parties are trying to mislead people': Kiren Rijiju slams opposition over Waqf amendment bill | India News Kishanganj News: Prashant Kishore's Big Statement On Waqf Law, Says This Bill Is Against Constitution - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar News:ईद के मौके पर वक्फ कानून पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, ... कोहनी का कालापन हटाएं, इन आसान घरेलू उपाय से डेड सेल्स को कहें अलविदा! Up: Rs 10 Lakh To Be Recovered From 12 People Including Mohammed Shami Sister And Brother-in-law - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand: प्रदेश के नए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने संभाला कार्यभार, रिवर्स पलायन सहित गिनाईं प्राथमिकताएं Chhindwara News: 10 People Injured In Bee Attack In Dhola Village - Madhya Pradesh News Rajasthan Government Should Conduct Narco Test Of Person Who Vandalised Tejaji Statue Hanuman Beniwal Demands - Amar Ujala Hindi News Live

बेजान हड्डियों में जान फूंक देगा रागी चीला, मिलेगा भरपूर कैल्शियम, नाश्ते में बनाकर जरूर खाएं


रागी चीला रेसिपी- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
रागी चीला रेसिपी

नाश्ते में चीला लोगों की पहली पसंद होता है। ज्यादातर घरों में बेसन का चीला, सूजी का चीला तो बनता है, लेकिन क्या आपने कभी रागी का चीला बनाकर खाया है। रागी एक तरह का आटा होता है। जिसे फिंगर मिलेट (Finger millet) कहते हैं। रागी बेहद पौष्टिक अनाज में शामिल है जिसमें भरपूर कैल्शियम पाया जाता है। नाश्ते में रागी चीलाकर बनाकर खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। रागी में कैल्शियम के अलावा प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, एनर्जी, फाइबर और विटामिन मिनरल पाए जाते हैं। रागी चीला बनाना भी बेहद आसान है। इसके फायदे इतने हैं कि आप इसे अपने नाश्ते में जरूर शामिल करेंगे। जानिए कैसे बनाते हैं रागी का हेल्दी और टेस्टी चीला।

रागी चीला बनाने के लिए सामग्री:

चीला बनाने के लिए करीब 1 कप रागी का आटा लें। इसमें 3/4 कप दही मिलाना है। करीब 3/4 कप बारीक कटी अपनी पसंद की सब्जी, मिक्स करने के लिए गुनगुना पानी और सीजनिंग अपने हिसाब से रख लें।

रागी चीला की रेसिपी:

पहला स्टेप: सबसे पहले रागी के आटे के हल्का छान लें और एक बाउल में डालें। अब इसमें दही डाल दें और दोनों चीजों को मिक्स कर लें। अब सारी पसंदीदा बारीक कटी सब्जी मिला लें। आप चीला में प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, धनिया पत्ता डाल सकते हैं।

दूसरा स्टेप: अब थोड़ा थोड़ा गुनगुना पानी मिलाते हुए चीला के लिए घोल तैयार कर लें। आप इसके लिए बेसन चीला या उत्तपम जैसा घोल बना सकते हैं। गैस पर एक पैन रखें और उस पर अच्छी तरह से ऑयल लगा लें। अब पैन पर थोड़ा रागी चीला का घोल डालें और फैलाएं। 

तीसरा स्टेप: रागी के चीला को मीडियम फ्लेम पर दोनों साइड से अच्छी तरह से पलट- पलटकर सेंक लें। चीला को पहले नीचे से अच्छी तरह सिक जाने दें तभी पलटें। इससे चीला को पलटना आसान होगा। तैयार हो गया रागी चीला। आप इसे हरी आंवला की चटनी, सॉस या किसी दूसरी पसंदीदा चटनी के साथ खाएं।

रागी चीला खाने के फायदे

रागी को कैल्शियम का सबसे बड़ा सोर्स माना जाता है। रागी खाने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में रागी जरूर शामिल करें। रागी में मैग्नीशियम, पोटैशियम भी होता है जिससे हार्ट हेल्दी रहता है। फाइबर से भरपूर होने के कारण पेट साफ करता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। इससे वजन घटाने में आसानी होती है। रागी ग्लूटेन फ्री अनाज है, जिसे ग्लूटेन से एलर्जी है वो भी रागी आसानी से खा  सकते हैं।

 

 

Latest Lifestyle News





Source link

1911940cookie-checkबेजान हड्डियों में जान फूंक देगा रागी चीला, मिलेगा भरपूर कैल्शियम, नाश्ते में बनाकर जरूर खाएं
Artical

Comments are closed.

ChatGPT के Ghibli वाले फीचर पर उठे सवाल, यूजर्स के निजी तस्वीरों का हो सकता है ‘मिसयूज’     |     अप्रैल महीने में आपको मिलेंगी कई खुशियां, घटेगा खर्च और बढ़ेगा बचत     |     Travel Agent Sent Two Youth Form Jalandhar To Iraq Sant Seechewal Helped Him Return Home – Amar Ujala Hindi News Live     |     ‘Political parties are trying to mislead people’: Kiren Rijiju slams opposition over Waqf amendment bill | India News     |     Kishanganj News: Prashant Kishore’s Big Statement On Waqf Law, Says This Bill Is Against Constitution – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News:ईद के मौके पर वक्फ कानून पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा     |     कोहनी का कालापन हटाएं, इन आसान घरेलू उपाय से डेड सेल्स को कहें अलविदा!     |     Up: Rs 10 Lakh To Be Recovered From 12 People Including Mohammed Shami Sister And Brother-in-law – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand: प्रदेश के नए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने संभाला कार्यभार, रिवर्स पलायन सहित गिनाईं प्राथमिकताएं     |     Chhindwara News: 10 People Injured In Bee Attack In Dhola Village – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan Government Should Conduct Narco Test Of Person Who Vandalised Tejaji Statue Hanuman Beniwal Demands – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088