अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में आंगनबाड़ी यूनियन ब्लॉक चोगावां की प्रधान बीबी परमजीत कौर का अज्ञात युवकों ने कत्ल कर दिया। रात के समय कुछ अज्ञात युवकों ने चाकू मार दिया था। जिसके बाद आस-पड़ोस के लोगों ने उन्हें तुरंत अमृतसर प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उन्होंने आज दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार चोगावां में रहने वाली बीबी परमजीत कौर बहड़वाल बीते 20 साल से आंगनबाड़ी वर्कर और प्रधान के पद पर सेवाएं दे रही हैं। कई साल पहले उनके पति की मृत्यु हो चुकी थी। वह घर पर अकेले ही रहती थी। लेकिन रात 9 बजे के करीब उन पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला किया गया। उन्हें चाकू से मारा गया था। शोर मचने के बाद उन्हें आसपास के लोगों ने जख्मी हालत में अमृतसर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया था। लेकिन आज इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।सैनिक बेटा कर रहा देश की सेवा, एक बेटी विदेश मेंपरमजीत कौर के तीन बच्चे हैं। जिनमें एक एक बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि एक बेटी विदेश में बसी हुई है। वहीं उनका बेटा फौज में है। जिसके चलते वह घर पर अकेली रहती थी। फिलहाल घटना के बाद परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है। थाना लोपोके की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चुरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया जाएगा।

Comments are closed.