Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

बेटी की विदाई में फूट-फूटकर रोए मशहूर डायरेक्टर, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल


Anurag kashyap

Image Source : INSTAGRAM
बेटी की विदाई में फूट-फूटकर रोए अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी शादी का वीडियो शेयर किया। आलिया ने अपनी शादी के ठीक एक महीने बाद खट्टे-मीठे पलों की वीडियो पोस्ट की है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। उन्नीस मिनट लंबे इस वीडियो में कपल की हल्दी, मेहंदी, कॉकटेल पार्टी, शादी और ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन की झलकियां देखने को मिलेगी। आलिया की शादी का जश्न बड़े ठाट-बाट से मनाया गया। वीडियो की शुरुआत आलिया की हल्दी सेरेमनी से होती है जो उनके घर की छत पर हुआ, जिसमें उनके करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए थे। वीडियो में भावुक अनुराग कश्यप अपनी बेटी को गले लगाते हुए रोते दिखाई देते हैं।

आलिया-शेन का वेडिंग एल्बम

इसके बाद वीडियो में आलिया घर पर उनके परिवार और दोस्तों के साथ मेहंदी का जश्न मानते दिखाई दी। आलिया ने अपनी मेहंदी की डिजाइन में अपने प्यारे पेट डॉग की तस्वीर बनवाई थीं। वहीं कॉकटेल पार्टी में कल्कि कोचलिन, आलिया की मां आरती बजाज और इम्तियाज अली भी दिखाई दिए जो कपल के साथ डांस कर रहे थे। आखिरकार वह दिन आ ही गया, जब कपल ने जिंदगी भर एक -दूसरे के साथ रहने की कसम खाईं। इस दौरान अनुराग कश्यप के दामाद शेन ग्रेगोइर अपनी पत्नी आलिया को मडंप पर देख इमोनशल दिखाई दिए।

यहां देखें वीडियो:

बेटी की विदाई में भावुक अनुराग कश्यप

वीडियो में भावुक अनुराग कश्यप को रोते हुए कई मौकों पर अपनी बेटी को गले लगाते हुए दिखाया गया। वह रोते हुए और अपनी एक्स पत्नी आरती बजाज के कंधों पर सिर टिकाते हुए भी देखे गए।  आलिया कश्यप-शेन ग्रेगोइर के रिसेप्शन में मनोज बाजपेयी, बॉबी देओल, नागा चैतन्य और नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत कई हस्तियां शामिल हुई थीं। आलिया कश्यप, अनुराग कश्यप की पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं। वह शेन को चार साल से डेट कर रही थीं, उसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। जाने-माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने 2023 में मुंबई में ही सगाई भी की थी। फिर 2024 के दिसंबर महीने में शादी की थी।

Latest Bollywood News





Source link

2219860cookie-checkबेटी की विदाई में फूट-फूटकर रोए मशहूर डायरेक्टर, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल
Artical

Comments are closed.

Union Minister Jyotiraditya Scindia chairs Sanchar Saathi stakeholders’ meet to boost telecom cyber fraud action     |     “No leader in world told India to stop its operation…” PM Modi during Op Sindoor debate in Lok Sabha     |     शेयर बाजार में 3 दिनों से जारी गिरावट थमी, सेंसेक्स 447 और निफ्टी 140 अंक उछला, इन शेयरों में तेजी     |     Renowned economist Meghnad Desai passes away at 85; PM Modi condoles his demise     |     CBI begins probe into custodial torture of J&K constable | India News     |     Bihar : Newly Married Couple Commit Suicide Case Husband Wife Love Marriege Love Affair Begusarai Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     A Committee Formed To Investigate Ruckus At Jawahar Navodaya Vidyalaya Hathras – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rudraprayag-gaurikund Highway Road Closed Near Munkatiya Due To Rock Collapse – Amar Ujala Hindi News Live     |     Satna News: पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर युवती ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस     |     Gang Involved In Stealing Motorcycles From Various Places In Sirohi District Busted, 2 Accused Arrested – Rajasthan News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088