Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Many People With Children Fell Ill By Poisonous Seeds Gaya Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live लखनऊ: आपस में सरेआम भिड़ीं प्रिंसिपल और महिला शिक्षिका, स्कूल में लगा ताला; सड़क पर बैठाकर हुईं कक्षाएं Gwalior Digital Arrest Case Update Bank Officials  and Vegetable Vendors Involved In Fraud - Amar Ujala Hindi News Live म.प्र. की देश में केन्द्रीय स्थिति का लाभ उठाएं निवेशक, हितों का ध्यान रखेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव Sirohi News: Rajnath Singh Launched Self Empowerment Campaign, Says Soldiers And Saints Are Same - Rajasthan News - Sirohi News:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया सेल्फ एम्पॉवरमेंट कैंपेन का शुभारंभ, कह... Himachal: डाक विभाग में नौकरी पाने को शातिरों ने 100 में से 100 नंबर की बना दी फर्जी मार्कशीट, जानें मामला साई सुदर्शन बन गए नंबर वन, ताकते रह गए दुनियाभर के बल्लेबाज 13 की उम्र में शुरू किया काम, महीने की 35 रुपये थी आमदनी, बॉलीवुड-साउथ स्टार्स संग दी हिट फिल्में वित्त मंत्रालय में सचिव पद पर पूर्वोत्तर से दो आदिवासी IAS हुए नियुक्त, पहली बार हुआ ऐसा, जानें क्या मिली जिम्मेदारी Bihar Will Get The Gift Of Amrit Bharat Express And Namo Bharat Rapid Rail - Amar Ujala Hindi News Live

बेटी को फीड कराने में खराब हुई दीपिका पादुकोण की हालत! वीडियो शेयर कर बताया हाल, बोलीं- ‘मां ऐसा करें तो?’


deepika padukone- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
दीपिका पादुकोण ने शेयर किया वीडियो

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को अपनी पहली संतान का इस दुनिया में स्वागत किया और सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी के जन्म की जानकारी फैंस संग शेयर की। मां बनने के बाद से दीपिका सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और इन दिनों उनका पूरा ध्यान अपनी बेटी पर है। दीपिका इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे प्यारे पलों को एंजॉय कर रही हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया है कि वह मां बनने के बाद कैसा फील कर रही हैं। दीपिका ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। इस वीडियो के जरिए दीपिका ने नई-नई मम्मियों के स्ट्रगल की ओर भी इशारा किया है।

दीपिका पादुकोण को किन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है?

दीपिका ने अपने पोस्ट के जरिए ये बताने की कोशिश की है कि नए बच्चों को पालने, उन्हें फीड कराने में मांओं को किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने बताया कि कैसे नवजात बच्चा सिर्फ भूख लगने के समय ही आंखें खोलता है और जब तक उसकी आंख खुली रहती है उसका मुंह भी खुला रहता है। लेकिन, जैसे ही उसे फीड कराया जाता है उसका पेट तुरंत भर जाता है और वह फिर सो जाता है।

वीडियो शेयर करते हुए पूछा ये सवाल

दीपिका इन दिनों यही दुविधा भरी हालत फेस कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए पूछा कि अगर बड़े भी न्यूबॉर्न्स की तरह खाने लगें तो क्या होगा। वीडियो में एक महिला नजर आ रही है, जो सो रही होती है। भूख लगने पर वह उठती है और दौड़कर किचन में जाती है। फिर वह खाना पकाती और इसके बाद वह जैसे ही पहला निवाला खाती है तुरंत सो जाती है। इसी वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने सवाल किया है कि अगर बड़े लोग भी ऐसा करने लगें तो क्या होगा?

deepika padukone

Image Source : INSTAGRAM

दीपिका पादुकोण ने इंस्टा स्टोरी में शेयर किया ये वीडियो

बेटी के जन्म के बाद बदल दिया था इंस्टाग्राम बायो

बता दें, अभिनेत्री ने 8 सितंबर को अपनी बेटी को जन्म दिया था। जिसके बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम बायो भी बदल दिया था। एक्ट्रेस ने अपना इंस्टा बायो बदलकर ‘फीड. बर्प. स्लीप. रिपीट’ कर लिया, जो एक नवजात बच्चे का आम रूटीन है और जैसे ही महिलाएं मां बनती हैं वह इस रूटीन में बंध जाती हैं। एक्ट्रेस 15 सितंबर को अपनी बेटी को लेकर घर पहुंची थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका आखिरी बार ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दिशा पाटनी और मृणाल ठाकुर जैसे कलाकार भी नजर आए थे। अब अभिनेत्री रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगीं,जिसमें वह एक पुलिस अफसर के किरदार में होंगी।

Latest Bollywood News





Source link

1571500cookie-checkबेटी को फीड कराने में खराब हुई दीपिका पादुकोण की हालत! वीडियो शेयर कर बताया हाल, बोलीं- ‘मां ऐसा करें तो?’
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Many People With Children Fell Ill By Poisonous Seeds Gaya Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     लखनऊ: आपस में सरेआम भिड़ीं प्रिंसिपल और महिला शिक्षिका, स्कूल में लगा ताला; सड़क पर बैठाकर हुईं कक्षाएं     |     Gwalior Digital Arrest Case Update Bank Officials  and Vegetable Vendors Involved In Fraud – Amar Ujala Hindi News Live     |     म.प्र. की देश में केन्द्रीय स्थिति का लाभ उठाएं निवेशक, हितों का ध्यान रखेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव     |     Sirohi News: Rajnath Singh Launched Self Empowerment Campaign, Says Soldiers And Saints Are Same – Rajasthan News – Sirohi News:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया सेल्फ एम्पॉवरमेंट कैंपेन का शुभारंभ, कहा     |     Himachal: डाक विभाग में नौकरी पाने को शातिरों ने 100 में से 100 नंबर की बना दी फर्जी मार्कशीट, जानें मामला     |     साई सुदर्शन बन गए नंबर वन, ताकते रह गए दुनियाभर के बल्लेबाज     |     13 की उम्र में शुरू किया काम, महीने की 35 रुपये थी आमदनी, बॉलीवुड-साउथ स्टार्स संग दी हिट फिल्में     |     वित्त मंत्रालय में सचिव पद पर पूर्वोत्तर से दो आदिवासी IAS हुए नियुक्त, पहली बार हुआ ऐसा, जानें क्या मिली जिम्मेदारी     |     Bihar Will Get The Gift Of Amrit Bharat Express And Namo Bharat Rapid Rail – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088