Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
India-born B-2 engineer's espionage revisited as US targets Iran with stealth bomber | India News Bihar News: Elder Brother Shot Younger Brother In Begusarai, Condition Critical; Bihar Police Investigation - Amar Ujala Hindi News Live Builder Defrauded Bsf Si Of Rs 19 Lakh Case Filed Against Three - Amar Ujala Hindi News Live Uttarkashi: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन का आज तीसरा दिन, सुरक्षित स्थानों पर ठहराए गए यात्री Du Ncweb Admission 2025: Admissions To Be Based On Cut-offs, Race To Begin This Week - Amar Ujala Hindi News Live Maihar News: 8 Accused Of Kidnapping Case Arrested In 24 Hours, Big Success For The Police - Madhya Pradesh News Rsmssb Admit Card 2025: Rajasthan Stenographer Phase-2 Hall Ticket To Be Released Tomorrow, Exam On June 29 - Amar Ujala Hindi News Live Rohtak Suicide Case New Reveal On Bar Dancer Divya Got Married After Seeing Land Worth 17 Crore On Bhulekh App - Amar Ujala Hindi News Live इन 3 लोगों के हाथ का खाना खाने से आती है घोर बदकिस्मती, कहीं आप अनजाने में तो नहीं कर रहे हैं ये भूल? ऋषभ पंत बने इस अनचाहे क्लब का हिस्सा, विराट कोहली-सुनील गावस्कर का नाम भी लिस्ट में

बेहिसाब खूबसूरत एक्ट्रेस के हाथ लगी केवल 2 हिट, विधायक के बेटे से हुआ प्यार तो झटके में ठुकरा दी इंडस्ट्री


Ayesha Takia

Image Source : INSTAGRAM
आयशा टाकिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने अपने करियर में 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। करीब 8 साल से फिल्मी दुनिया से दूर जिंदगी जी रहीं आयशा टाकिया एक समय की सबसे खूबसूरत हीरोइन्स में गिनी जाती रही हैं। बेहिसाब खूबसूरत होने के बाद भी आयशा ने अपने करियर में महज 2 ही हिट फिल्में दे पाईं हैं। जिनमें से एक फिल्म सलमान खान के साथ भी रही है। आयशा टाकिया ने अपने करियर की शुरुआत एक बेहतरीन फिल्म से की थी और बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। डेब्यू के बाद आयशा को फिल्में तो मिलती रहीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाईं। बाद में आयशा टाकिया को विधायक के बेटे से प्यार हो गया और शादी कर ली। शादी के बाद से ही फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। 

डेब्यू फिल्म से ही जीता फिल्म फेयर अवॉर्ड

आयशा टाकिया ने साल 2000 में एक म्यूजिक वीडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन साल 2004 में आई फिल्म ‘टार्जन: द वंडर कार’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली आयशा टाकिया को खूब पसंद किया गया साथ ही उनकी खूबसूरती की भी तारीफ हुई। लेकिन शानदार फिल्म होने के बाद भी ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। लेकिन आयशा टाकिया को फिल्में मिलती रहीं। इसके बाद इसी साल रिलीज हुई ‘दिल मांगे मोर’ रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। आयशा टाकिया ने लगातार फिल्में की लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनकी किस्मत में ताला पड़ा रहा। फिर साल आया 2009 का और फिल्म रिलीज हुई ‘वॉन्टेड’। इस फिल्म में सलमान खान के साथ आयशा टाकिया का पर्दे का इश्क सुपरहिट रहा। सलमान खान के साथ आयशा की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। आयशा टाकिया ने इस फिल्म के बाद लगातार फिल्में कीं लेकिन कोई खास कमाई नहीं कर पाई। साल 2011 में आई फिल्म ‘डबल धमाल’ ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास धमाका नहीं किया लेकिन फिल्म फ्लॉप होने से बच गई और एवरेज रही। 

विधायक के बेटे से की शादी

आयशा का करियर अपने उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरता रहा। इसी दौरान आयशा की मुलाकात सपा के तत्कालीन विधायक अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से हुई। आयशा मुंबई में एक रेस्टोरेंट में जाती थी। जिसके मालिक फरहान आजमी थे। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई और दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद 2009 में आयशा ने फरहान आजमी से शादी कर ली। शादी के बाद आयशा ने फिल्मी दुनिया में काम करना कम कर दिया। आयशा टाकिया ने 2017 में एक वीडियो ‘जिंदगी तुझसे क्या करे शिकवा’ नाम के म्यूजिक वीडियो में नजर आईं थीं। इसके बाद करीब 8 साल हो गए और आयशा टाकिया बड़े पर्दे से गायब हैं। हालांकि फिल्मों से दूर होने पर भी आयशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने फैन्स के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आयशा को इंस्टाग्राम पर 1.9 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फिल्मों से दूर होने पर फैन्स के दिल में आयशा की दीवानगी कम नहीं हुई है। 

Latest Bollywood News





Source link

2338910cookie-checkबेहिसाब खूबसूरत एक्ट्रेस के हाथ लगी केवल 2 हिट, विधायक के बेटे से हुआ प्यार तो झटके में ठुकरा दी इंडस्ट्री
Artical

Comments are closed.

India-born B-2 engineer’s espionage revisited as US targets Iran with stealth bomber | India News     |     Bihar News: Elder Brother Shot Younger Brother In Begusarai, Condition Critical; Bihar Police Investigation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Builder Defrauded Bsf Si Of Rs 19 Lakh Case Filed Against Three – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarkashi: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन का आज तीसरा दिन, सुरक्षित स्थानों पर ठहराए गए यात्री     |     Du Ncweb Admission 2025: Admissions To Be Based On Cut-offs, Race To Begin This Week – Amar Ujala Hindi News Live     |     Maihar News: 8 Accused Of Kidnapping Case Arrested In 24 Hours, Big Success For The Police – Madhya Pradesh News     |     Rsmssb Admit Card 2025: Rajasthan Stenographer Phase-2 Hall Ticket To Be Released Tomorrow, Exam On June 29 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rohtak Suicide Case New Reveal On Bar Dancer Divya Got Married After Seeing Land Worth 17 Crore On Bhulekh App – Amar Ujala Hindi News Live     |     इन 3 लोगों के हाथ का खाना खाने से आती है घोर बदकिस्मती, कहीं आप अनजाने में तो नहीं कर रहे हैं ये भूल?     |     ऋषभ पंत बने इस अनचाहे क्लब का हिस्सा, विराट कोहली-सुनील गावस्कर का नाम भी लिस्ट में     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088