Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: Vat On Atf Will Now Be 4 Percent Instead Of 29 Percent, Mp Sanjay Jha Gave Information - Amar Ujala Hindi News Live यूपी: अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20 फीसदी आरक्षण,अयोध्या रामायण विवि में होगी पढ़ाई; कैबिनेट के बड़े फैसले Uttarakhand Ias Mayur Dixit Will Be New District Magistrate Of Haridwar And Nitika Khandelwal Will Join Tehri - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: जल बोर्ड के नाम पर ठगी का षड्यंत्र, किया जा रहा है गुमराह Bhopal News: Car Glass Broken In A Dispute Over Cigarette, Three Arrested - Amar Ujala Hindi News Live Jalore: Wife Along With Lover Killed Husband Attempt To Make It Look Like Suicide Post-mortem Will Done Again - Jalore News Himachal Corona Virus Update Elderly Woman Infected In Nahan Medical College Sirmaur - Amar Ujala Hindi News Live India getting under US skin by buying Russian arms, says Trump surrogate | India News IPL Final में श्रेयस अय्यर टॉस जीतते ही बने ऐतिहासिक रिकॉर्ड का हिस्सा, इससे पहले सिर्फ तीन बार हुआ ऐसा 65 साल की नीना गुप्ता ने दिखाया ऐसा अवतार, होने लगे स्टनिंग लुक के चर्चे, सारा-फातिमा का ग्लैमर पड़ा फीका

बैंक के ब्रांच मैनेजरों रखा बंदूक की नोंक पर, करवाया लोन का स्टेलमेंट

करनाल: निसिंग थाने के बाहर का दृश्य।हरियाणा के जिले करनाल में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे है, वे किसी भी तरीके से अपराध करते हुए नहीं डरते। कैथल जिले के केनरा बैंक के दो ब्रांच मैनेजरों को बंदूक की नोक पर लेकर एक एग्रीकल्चर लोन खाताधारक ने लोन स्टेलमेंट करवा लिया। लाखा रुपए की रकम को एक मुश्त समाधान योजना के तहत स्टेलमेंट किया गया है। पीड़ित ब्रांच मैनेजरों ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को की। जिसके बाद पुलिस की टीम हरकत में आई और ब्रांच मैनेजरों की शिकायत के आधार पर आज करनाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार कैथल जिला के सांबली में स्थित कैनरा बैंक के मैनेजर आनंदजीत सिंह और रणजीत सिंह बीती 3 अक्टूबर को कृषि ऋण के NPA खाताधारक सिंगड़ा निवासी सरताज सिंह के घर गए थे, सरताज नहीं मिला तो उसकी पत्नी से मैनेजर ने मोबाइल नंबर लिया और शाखा में आकर कॉल किया। जिसके बाद सरताज ने उन्हें अगले दिन ही अपने घर बुला लिया।पहले ली कुल राशि की जानकारीसरताज बैंक मैनेजर को एक मुश्त समाधान पर बातचीत करने के लिए कमरे में लेकर चला गया। जहां पर सरताज एक बैड पर लेट गया और मैनेजर से कुल राशि के साथ-साथ ब्याज और मूलधन की कुल राशि की जानकारी ली। फिर उसने कम राशि देने की बात कही। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब शाखा प्रबंधक ने उसे ब्यान सहित कुल बकाया राशि 19 लाख 30 हजार रुपए बताई और स्वीकृत राशि 9 लाख 38 हजार रुपए बताई तो सरताज ने तुरंत पिस्तौल निकाली ली और बैंक मैनेजर पर तान दी। इतना ही नहीं रणजीत सिंह ने वहां से भागने का प्रयास किया तो सरताज के बेटों ने उसे वहीं पर रोकने का प्रयास किया लेकिन वह किसी तरह से वहां से निकलने में कामयाब हो गया, लेकिन आनंदजीत वहीं पर फंस गया।सरताज ने आनंदजीत को पिस्तौल के निशाने पर ले लिया और OTS 90 हजार की रकम पर पूर्ण अंतिम समझौते पर साइन करवाने की कोशिश करने लगा। बाद में 1 लाख 10 हजार का चेक देकर पूर्ण समझौते पर भी हस्ताक्षर करवा लिए। इधर रणजीत सिंह ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। लगभग आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 14 नवंबर को एक बार फिर सरताज चार लोगों के साथ ब्रांच में पहुंचा और धमकी देकर चला गया। पुलिस अधीक्षक कैथल ने इस शिकायत को कार्रवाई के लिए करनाल SP को फारवर्ड कर दिया है। SP गंगा राम पूनिया के आदेश पर निसिंग पुलिस ने आरोपी सरताज के खिलाफ आज विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

899690cookie-checkबैंक के ब्रांच मैनेजरों रखा बंदूक की नोंक पर, करवाया लोन का स्टेलमेंट
Artical

Comments are closed.

Bihar: Vat On Atf Will Now Be 4 Percent Instead Of 29 Percent, Mp Sanjay Jha Gave Information – Amar Ujala Hindi News Live     |     यूपी: अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20 फीसदी आरक्षण,अयोध्या रामायण विवि में होगी पढ़ाई; कैबिनेट के बड़े फैसले     |     Uttarakhand Ias Mayur Dixit Will Be New District Magistrate Of Haridwar And Nitika Khandelwal Will Join Tehri – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: जल बोर्ड के नाम पर ठगी का षड्यंत्र, किया जा रहा है गुमराह     |     Bhopal News: Car Glass Broken In A Dispute Over Cigarette, Three Arrested – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jalore: Wife Along With Lover Killed Husband Attempt To Make It Look Like Suicide Post-mortem Will Done Again – Jalore News     |     Himachal Corona Virus Update Elderly Woman Infected In Nahan Medical College Sirmaur – Amar Ujala Hindi News Live     |     India getting under US skin by buying Russian arms, says Trump surrogate | India News     |     IPL Final में श्रेयस अय्यर टॉस जीतते ही बने ऐतिहासिक रिकॉर्ड का हिस्सा, इससे पहले सिर्फ तीन बार हुआ ऐसा     |     65 साल की नीना गुप्ता ने दिखाया ऐसा अवतार, होने लगे स्टनिंग लुक के चर्चे, सारा-फातिमा का ग्लैमर पड़ा फीका     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088