Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

बॉलीवुड के 2 सुपरस्टार, दोनों जिगरी दोस्त, एक साथ हुआ तलाक और एक ही दिन छोड़ी दुनिया


Vinod Khanna
Image Source : INSTAGRAM
विनोद खन्ना

बॉलीवुड के सबसे अच्छे दोस्तों की बात की जाएगी तो अमिताभ बच्चन-धर्मेंद्र, सलमान-शाहरुख खान जैसे कई सितारों के नाम दिमाग में तैर जाएंगे। लेकिन इससे पहले भी बॉलीवुड में 2 एक्टर ऐसे रहे हैं जो दोनों ही सुपरस्टार थे और पक्के दोस्त रहे। इतना ही नहीं इनका एक ही साल में तलाक हुआ और दोनों ने एक ही दिन इस दुनिया को अलविदा कहा। आज भी इन दोनों सितारों की दोस्ती एक मिसाल है। ये दोनों सितारे कोई और नहीं बल्कि विनोद खन्ना और फिरोज खान थे। आज दोनों ही डेथ एनिवर्सरी पर हम जानते हैं इनकी जिंदगी की कहानी।

बॉलीवुड में कहलाए पक्के दोस्त

बता दें कि फिरोज खान और विनोद खन्ना की दोस्ती 1979 में शुरू हुई थी। दोनों ने साथ में फिल्में भी की हैं। इसके बाद यहां से शुरू हुई दोनों की दोस्ती अंतिम सांस तक जारी रही। विनोद और फिरोज दोनों ही बॉलीवुड सुपरस्टार रहे हैं। विनोद खन्ना ने अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और खूब नाम किया। एक दौर था जब विनोद खन्ना का स्टारडम सभी हीरोज पर हावी था। खूबसूरत पर्सनालिटी के मालिक विनोद खन्ना की हीरोइन्स भी दीवानी थीं। विनोद खन्ना को लड़कियों के बीच भी खूब पसंद किया था। वहीं फिरोज खान भी अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाते थे। विनोद खन्ना और फिरोज खान दोनों ने फिल्मों में स्क्रीन भी शेयर की। 

दोनों का एक ही साल हुआ था तलाक

विनोद खन्ना ने गीतांजलि से शादी की थी और शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी। इसके बाद विनोद खन्ना और गीतांजलि ने तलाक लेने का फैसला लिया। विनोद खन्ना ने साल 1985 में गीतांजलि को तलाक दे दिया। लेकिन इत्तेफाक देखिए कि इसी साल फिरोज खान ने भी अपनी पत्नी सुंदरी को तलाक देकर एक नई जिंदगी की शुरुआत की। दोनों ही माचो मैन अपनी धाकड़ पर्सनालिटी के लिए पहचाने गए। दोनों लंबे समय तक एक साथ काम करते रहे और दोस्ती निभाते रहे। लेकिन चौंकाने वाली बात रही कि दोनों ने इस दुनिया को अलविदा भी एक ही बीमारी के चलते एक ही तारीख पर किया। फिरोज खान को कैंसर हो गया था और 2009 में आज ही के दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वहीं विनोद खन्ना भी अपने अंतिम दिनों में कैंसर से जूझते रहे और आज ही के दिन 2017 में इस दुनिया को छोड़कर हमेशा के लिए गुम हो गए। आज दोनों सितारों की डेथएनिवर्सरी पर फैन्स ने उनके काम को याद किया है। दोनों की फिल्में और गाने लोगों के जहन में आज भी जिंदा हैं। 

Latest Bollywood News





Source link

2644920cookie-checkबॉलीवुड के 2 सुपरस्टार, दोनों जिगरी दोस्त, एक साथ हुआ तलाक और एक ही दिन छोड़ी दुनिया
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

IIT-Roorkee professor axed for sex harassment     |     Bihar News Villagers Spend 12 Hours In Forest As Forest Dwellers Tradition Of Many Years Know Whole Story – Bihar News     |     Mock Drill: Siren Will Be Sounded At 13 Places In Kanpur, Black Out From 9.30 To 10 Pm – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kedarnath Heli Seva 2025 Irctc Website Will Open Today For June Month Tickets Booking – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: दिल्ली से अगवा किशोरी को एमपी से कराया मुक्त, दो माह की गर्भवती     |     Indore News: नमकीन के नीचे निकली नोटों की गड्डियां, गिनने में बीत गए घंटों, पुलिस भी हैरान     |     Jaisalmer News: First Large-scale Mock Drill Since 1971 Indo-pak War, Preparations In Final Stage – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana News: Vinay Narwal’s Sister Srishti Shared Many Memories Related To Her Brother’s Life – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Cabinet Decisions 175 Posts Will Be Filled In Various Departments Including Health 14 Iti Merged – Amar Ujala Hindi News Live     |     विराट कोहली से इस खिलाड़ी ने छीनी ऑरेंज कैप, GT vs MI मैच के बाद हुआ बड़ा उलटफेर     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088