अमृतसर: सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह पहुंचे अमृतसर सिविल अस्पताल।सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह अमृतसर पहुंच गए हैं। वह इस समय सिविल अस्पताल की मॉर्चुरी में जहां उनके बेटे सिद्धू मूसेवाला के कातिलों के शवों को रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार वह अमृतसर में अपने बेटे के कातिलों की शिनाख्त करने के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले वह घरिंडा थाने में पहुंचे थे।अमृतसर पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा है कि यह अभी शुरुआत है, उनकी लड़ाई लंबी है। दो के मरने से उनका बेटा वापस नहीं आ जाएगा। वह अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ते रहेंगे। गौरतलब है कि बुधवार ही अमृतसर के भकना में पंजाब पुलिस की टीम ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले दो गैंगस्टरों जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह मन्नू को एनकाउंटर में मार गिराया। जिसके बाद उनके शवों को सिविल अस्पताल मॉर्चुरी में रखवा दिया गया। आज उनका मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम भी किया जाना है। लेकिन उससे पहले पंचनामा तैयार करने की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। जिसमें सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का होना भी जरूरी था।पिता की शिकायत पर है FIR दर्जदरअसल, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद पुलिस ने पिता बलकौर सिंह के बयानों के आधार पर FIR को दर्ज किया था। जिसमें लिखा गया था कि बलकौर सिंह सिद्धू मूसेवाला की कार के पीछे-पीछे आ रहे थे और उनकी नजरों के सामने ही सभी शूटरों ने सिद्धू मूसेवाला पर गोलियां बरसाईं।दोनों गैंगस्टरों की करेंगे शनाख्तसिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह यहां दोनों मृतक गैंगस्टरों रूपा और मन्नू की पहचान करने के लिए पहुंचे हैं। मोर्चरी में उनकी शिनाख्त के बाद ही पोस्टमार्टम की अगली कार्रवाई शुरू होनी है। इसी के चलते वह अमृतसर के सिविल अस्पताल में पहचान के लिए पहुंचे हैं। सिविल अस्पताल आने से पहले बलकौर सिंह घरिंडा थाने में गए थे। जहां वह स्थानीय पुलिस अधिकारी से मिले और सीधा सिविल अस्पताल पहुंच गए।

Comments are closed.