यमुनानगर: यमुनानगर में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान।हरियाणा के यमुनानगर में गुरुवार को किसानों और मजदूरों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा। अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों और मजदूरों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द मांगों को पूरा करे।उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सभी सिफारिशों को लागू किया जाए। बिजली बिल 2022 को रद्द किया जाए। किसान और मजदूरों के सभी सरकारी व गैर सरकारी कर्ज माफ हों। घरेलू बिजली कनेक्शन पर प्रीपेड मीटर लगाने के आदेश वापस लिए जाएं। हरियाणा सरकार द्वारा जन विरोध क्षतिपूर्ति वसूली विधेयक 2021 को रद्द किया जाए।पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की सभी फसलों की खरीद के लिए एमएसपी गारंटी कानून बने। सभी फसलों को सरकार खरीदे। लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के दोषी को सजा दी जाए। अजय मिश्रा पद से बर्खास्त किया जाए। किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज किए सभी मुकदमों को वापस लें। लंपी बीमारी के कारण मर रही गायों का मुआवजा पशु पालकों मिलना चाहिए ।

Comments are closed.