Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Bihar Cadre Ips Nayyar Hasnain Khan Transferred To Bihar Ias Ips Job Posting Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live 20 मार्च को रिलीज होगी सौरव गांगुली की सीरीज ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’, 52 वर्ष की उम्र में कर रहे हैं एक्टिंग डेब्यू Medical College Girl Student Accused Her Friends Of Harassment Filed A Report - Amar Ujala Hindi News Live Indore News: रंगपंचमी के लिए बंद रहेंगे ये रास्ते, इंदौर पुलिस ने जारी की जरूरी जानकारियां Impact Of Traffic Block Between Ahmedabad-palanpur Railway Section - Rajasthan News Attack On Bumber Thakur Police Unsuccessful Even After 72 Hours Local Youth Saurabh Patial - Amar Ujala Hindi News Live RCB के नए कप्तान के सपोर्ट में उतरे विराट कोहली, तारीफ में कह दी दिल छू लेने वाली बात इस हफ्ते ओटीटी पर होगा एंटरटेनमेंट में का बड़ा धमाका, 15 नई फिल्‍में-सीरीज देगी दस्तक सगाई के वक्त 109 किलो था महिला का वजन, सिर्फ 45 दिन में घटाया 33 किलो, 10 हजार कदम को बताया गेम चेंजर पंजाब के युवक की ऑस्ट्रेलिया में मौत: तीन बहनों का भाई था दमनप्रीत, सात साल पहले पढ़ाई करने गया था विदेश

ब्रह्म योग में 6 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, हर कदम पर मिलेगा किस्मत का साथ, जानें 27 अक्टूबर का राशिफल

Rashifal 27 october: ज्योति एक ऐसी विद्या है, जिसका हमारे जीवन से बहुत गहरा संबंध है। ज्योतिष में दिए गए नियम, धर्म और उपायों का अगर हम अपने जीवन में पालन कर लें तो सब कुछ बदल सकता है। जब भी व्यक्ति को अपने जीवन के बारे में पता करना होता है वह ज्योतिष का ही सहारा लेता है। इसमें ग्रह नक्षत्र की स्थिति के आधार पर जीवन, भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में सब कुछ पता किया जा सकता है। दैनिक राशिफल भी ग्रहों की स्थिति के जरिए ही निकाला जाता है।

आज 27 अक्टूबर दिन रविवार है और आज ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है। मेष सहित पांच राशियों के लिए योग लाभदायक साबित होने वाला है। इन लोगों के सारे काम सफल होंगे और यह रुके हुए धन की प्राप्ति करेंगे। इन्हें बाकी का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। कारोबार करने वालों को तरक्की की प्राप्ति होगी और नौकरी करने वाले सफलता हासिल करेंगे। चलिए आज का राशिफल जानते हैं।

आज का राशिफल (Rashifal)

मेष

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी लाभकारी साबित होने वाला है। इन लोगों की कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होगी। इन लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनती हुई दिखाई दे रही है। दूर की यात्रा के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपकी सारी महत्वाकांक्षाएं पूरी होगी।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों को आज सफलता की प्राप्ति होने वाली है। आज का दिन इनके लिए लाभ लेकर आ रहा है। धन और सम्मान में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं। घर में मंगल कार्यों को लेकर चर्चा होगी। स्थाई उपयोग में आने वाली वस्तुएं खरीदने से लाभ होगा। आपके घर में अचानक किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों का आज का दिन आनंद से भरा हुआ रहने वाला है। यह लोग कारोबार में मुनाफे की प्राप्ति करने वाले हैं। आपकी उपलब्धियां को नजर लग सकती है। अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है। व्यर्थ की मान बढ़ाई में ना पड़ें।

कर्क

कर्क राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ की प्राप्ति होने वाली है। आपको हर काम में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। करियर में तरक्की के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। आप परिवार के साथ स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। परिवार की सलामती के लिए आप हरसंभव प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे।

सिंह

सिंह राशि के लोगों को आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको कारोबार की चिंता सता सकती है। पिछले दिनों की गई लापरवाही दौड़भाग का कारण बन सकती है। अगर आप यह चाहते हैं कि आपको नौकरी या व्यवसाय में सफलता मिले तो आपको आलस्य त्याग कर काम में लगा होगा।

कन्या

इन लोगों का आज का दिन दौड़भाग से भरा रहेगा। दिन भर की थकान के बाद शाम को आपको सफलता की प्राप्ति होगी जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। उत्साह पूर्वक किए गए कामों में सफलता जरूर मिलेगी। धन में वृद्धि के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक रूप से तरक्की मिलेगी और भाग्य का साथ मिलने वाला है।

तुला

तुला राशि के लोगों को बिना किसी कारण से मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। अपने स्वभाव पर थोड़ा नियंत्रण रखें आधी परेशानी इसी से होती है। साहस और बुद्धिमानी से विरोधियों को पराजित करेंगे। मन की दुर्बलता और दुर्गुणों का त्याग करने की आवश्यकता है।

वृश्चिक

करियर के मामले में इन लोगों को भरपूर सफलता की प्राप्ति होने वाली है। कारोबार में तरक्की होने से मन प्रसन्न रहेगा। आपको मंगलमय समाचारों की प्राप्ति होगी। तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है लेकिन इसे अपने ऊपर हावी न होने दें। पुराने झगड़ों से आपको जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।

धनु

धनु राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ की प्राप्ति हने वाली है। रुका हुआ धन मिलेगा जिससे आप खुश महसूस करेंगे। अपने रोजमर्रा के काम में लापरवाही बिल्कुल ना करें। जो लोग व्यवसाय करते हैं उन्हें उन्नति की प्राप्ति होने वाली है। काफी मात्रा में धन का खर्च होने के योग दिखाई दे रहे हैं।

मकर

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ और सफलता लेकर आएगा। भाग्य में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं। आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी जिससे आप खुश महसूस करेंगे। धन में वृद्धि होगी जिससे आपके सारे काम पूरे होने वाले हैं।

कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घनिष्ठता का लाभ प्राप्त होगा। आयात निर्यात के व्यवसाय में आप सफलता प्राप्त करेंगे। धर्म और आध्यात्म में आपकी रुचि जगाने वाली है। समय का सदुपयोग आपके सितारों को बुलंद करेगी। धन वृद्धि के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मीन

मीन राशि के लोगों को करियर में तरक्की की प्राप्ति होने वाली है। आपके जीवन के विवादास्पद प्रकरणों का अंत होगा। किसी को रुपया बिल्कुल भी उधार ना दें वरना वापस नहीं मिलेगा। रुके हुए सारे काम पूरे होंगे और योजनाओं को बल मिलेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता। जानकारी अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

1782940cookie-checkब्रह्म योग में 6 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, हर कदम पर मिलेगा किस्मत का साथ, जानें 27 अक्टूबर का राशिफल
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Bihar Cadre Ips Nayyar Hasnain Khan Transferred To Bihar Ias Ips Job Posting Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     20 मार्च को रिलीज होगी सौरव गांगुली की सीरीज ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’, 52 वर्ष की उम्र में कर रहे हैं एक्टिंग डेब्यू     |     Medical College Girl Student Accused Her Friends Of Harassment Filed A Report – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: रंगपंचमी के लिए बंद रहेंगे ये रास्ते, इंदौर पुलिस ने जारी की जरूरी जानकारियां     |     Impact Of Traffic Block Between Ahmedabad-palanpur Railway Section – Rajasthan News     |     Attack On Bumber Thakur Police Unsuccessful Even After 72 Hours Local Youth Saurabh Patial – Amar Ujala Hindi News Live     |     RCB के नए कप्तान के सपोर्ट में उतरे विराट कोहली, तारीफ में कह दी दिल छू लेने वाली बात     |     इस हफ्ते ओटीटी पर होगा एंटरटेनमेंट में का बड़ा धमाका, 15 नई फिल्‍में-सीरीज देगी दस्तक     |     सगाई के वक्त 109 किलो था महिला का वजन, सिर्फ 45 दिन में घटाया 33 किलो, 10 हजार कदम को बताया गेम चेंजर     |     पंजाब के युवक की ऑस्ट्रेलिया में मौत: तीन बहनों का भाई था दमनप्रीत, सात साल पहले पढ़ाई करने गया था विदेश     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088