Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

ब्राजील में महाविनाशकारी तूफान से लाखों हुए बेघर, 7 लोगों की मौत से मातम


ब्राजील में भीषण तूफान ने मचाई तबाही। - India TV Hindi

Image Source : AP
ब्राजील में भीषण तूफान ने मचाई तबाही।

साओ पाउलो: ब्राजील के साओ पाउलो में आए भीषण तूफान ने हाहाकार मचा दिया है। यह तूफान इतना अधिक शक्तिशाली था कि कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि दक्षिण अमेरिका के इस सबसे बड़े महानगर में शनिवार को लगभग 14 लाख घरों की बिजली गुल हो गई। वहीं लाखों लोग बेघर हो गए हैं। त साओ पाउलो के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात 67 मील (108 किलोमीटर) प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान के कारण बिजली पारेषण लाइन प्रभावित हुईं और बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गये, जिसके कारण कुछ हिस्सों में गंभीर क्षति हुई।

कई जगहों पर मकान, दुकान और घरों की छतें उखड़ गईं। कारें और अन्य वाहन कागज की तरह हवा और पानी में बहने लगे। इससे लोगों में दहशत फैल गई। राज्य सरकार के अनुसार, तूफान के कारण कई हवाई अड्डों को भी बंद करना पड़ा और कई क्षेत्रों में पेयजल सेवा भी बाधित हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत उस वक्त हुई जब एक पेड़ उखड़कर एक दुकान पर गिर गया।

अंधेरे में डूबे हजारों घर

भयानक तूफान के चलते हजारों घर अंधेरे में डूब गए हैं। ब्राजील के अधिकारियों ने बताया कि इस तूफान के कारण साओ पाउलो के आसपास के क्षेत्रों में कम से कम छह अन्य लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों को उम्मीद थी कि वे तूफान समाप्त होने के बाद के कुछ घंटों के भीतर बिजली पारेषण बहाल कर लेंगे, लेकिन लोग शनिवार को भी अंधेरे का दंश झेलते रहे, इतना ही नहीं संबंधित अधिकारी स्थानीय निवासियों से पानी की सीमित खपत का आग्रह करते भी नजर आए। इस महानगरीय क्षेत्र में कम से कम दो करोड़ 10 लाख रहते हैं। (एपी)

Latest World News





Source link

1692770cookie-checkब्राजील में महाविनाशकारी तूफान से लाखों हुए बेघर, 7 लोगों की मौत से मातम
Artical

Comments are closed.

UPSC CSE 2024: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, शक्ति दुबे ने किया टॉप, ऐसे चेक करें, देखें लिंक और स्टेप्स      |     DWP Prive – Limited Edition Lights Up Colombo with a Spectacle of Celebration and Connection     |     Sportz Village’s 13th Annual Health Survey Reveals Children Fitness Statistics: 2 in 5 Children in India Do Not Have a Healthy BMI     |     Whistling Woods International Announces Admissions for July 2025 Intake; Entrance Exam Scheduled From April 24 to 26 2025     |     Bihar News: Pm Modi Praised Jagdishpur Block Of Bhagalpur – Amar Ujala Hindi News Live     |     If Farmer Registry Is Not Done Then Farmers Will Be Deprived Of Many Schemes – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kailash Mansarovar Yatra Will Start From 30th June Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     अर्थ डे: 'धरती मां को सांस लेने का दें मौका.. आज रात पांच मिनट के लिए बंद करें बिजली', CM रेखा गुप्ता की अपील     |     Sagar News: Establishment In-charge Suspended In Janpad Panchayat For Fraud Of Rs 8.5 Lakh – Madhya Pradesh News     |     Sirohi News: There Will Be A Traffic Block Today Due To Repair Work On Ahmedabad-palanpur Railway Line, Know – Rajasthan News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088