Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: Vigilance Investigation Bureau Arrested Female Supervisor Of Child Development Project Khushrupur Patna - Amar Ujala Hindi News Live Amar Ujala Premier League: एवीपी फाल्कन-अखंड वॉरियर्स जीते, दोनों में सेमी फाइनल आज Rudraprayag: राजस्थान के यात्रियों से होटल संचालक ने की अभद्रता, मारपीट कर सामान बाहर फेंका Delhi News: फेसबुक पर पहचान छिपाकर की दोस्ती, करता रहा दुष्कर्म Mp News: Woman Dies Due To Corona Infection In Gwalior - Gwalior News Sirohi News: Rajasthan Teachers Union National's State Convention On 26-27 June In Gogamedi - Rajasthan News Mandi: अलीशा ने कजाकिस्तान में लहराया परचम, पैराग्लाइडिंग में जीता स्वर्ण पदक Skyroot Aerospace, Axiom Space team up to advance space exploration | India News पूर्व कप्तान का बड़ा बयान, कहा - शुभमन गिल की कप्तानी में RO-KO वाली बात नहीं बॉलीवुड का नया मल्टीवर्स, 7 फिल्में, 1 यूनिवर्स, अनगिनत कहानियां, महावतार में दिखेंगे भगवान विष्णु

ब्रेकअप रूमर्स के बीच अर्जुन कपूर ने शेयर किए खास पल, आखिरी तस्वीर देख हार बैठेंगे दिल


Arjun Kapoor- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
अर्जुन कपूर ने शेयर किए खास पल

अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप की खबरों को लेकर काफी दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसा लगता है कि अभिनेता अपने बिजी शेड्यूल के बीच लाइफ में आगे बढ़ने, अपनी फिटनेस और काम पर ध्यान देने की कोशिश करने में लगे हुए हैं। ‘सिंघम अगेन’ स्टार ने हाल ही में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि वह किसी तरह ब्रेकअप रूमर्स के बीच अपना समय बीता रहे हैं। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।

ब्रेकअप के बीच अर्जुन कपूर ने शेयर की खास तस्वीरें

अर्जुन कपूर की लेटेस्ट फोटो डंप में बहुत ही खूबसूरत पल देखने को मिल रहे हैं। जो तस्वीरें शेयर की है उसमें  एक्सरसाइज, स्विमिंग, फूड और नेचर जैसी खूबसूरत चीजों की झलक देखने को मिल रही है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अर्जुन कपूर ने ये स्पेशल तस्वीरें शेयर करते हुए प्यारा कैप्शन भी लिखा है। पहली तस्वीर में, हम अभिनेता को बारिश के बीच तैरते हुए देख सकते हैं। दूसरी तस्वीर में सलाद और चावल से भरी एक प्लेट दिख रही है। फिर एक और तस्वीर हम एक्टर को जिम में वर्कआउट करते देख सकते हैं।

अर्जुन कपूर की आखिरी तस्वीर ने जीता दिल

अर्जुन कपूर ने जो आखिरी तस्वीर शेयर की है वो बहुत ही शानदार है। हम ‘सिंघम अगेन’ स्टार को एक ऑल-ब्लैक आउटफिट में सोफे पर बैठे हुए देख सकते हैं। जिसमें उनकी  मिलियन-डॉलर मुस्कान देखने को मिल रही है। इस तस्वीर में एक्टर को इतना खुश देख उनके फैंस भी इस फोटो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस तस्वीर में एक्टर ने ब्लैक टी शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी हुई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘काम और खेल में खो गया हूं।’

अर्जुन कपूर की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर में से एक अर्जुन कपूर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में खलनायक के किरादर में नजर आने वाले हैं।अर्जुन के अलावा, फिल्म में दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अजय देवगन और अक्षय कुमार भी लीड रोल में हैं। अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और सभी को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा, वह कॉमिक कैपर ‘नो एंट्री 2’ में भी नजर आएंगे। अर्जुन कपूर के पर्सनल फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं।

Latest Bollywood News





Source link

1274100cookie-checkब्रेकअप रूमर्स के बीच अर्जुन कपूर ने शेयर किए खास पल, आखिरी तस्वीर देख हार बैठेंगे दिल
Artical

Comments are closed.

Bihar: Vigilance Investigation Bureau Arrested Female Supervisor Of Child Development Project Khushrupur Patna – Amar Ujala Hindi News Live     |     Amar Ujala Premier League: एवीपी फाल्कन-अखंड वॉरियर्स जीते, दोनों में सेमी फाइनल आज     |     Rudraprayag: राजस्थान के यात्रियों से होटल संचालक ने की अभद्रता, मारपीट कर सामान बाहर फेंका     |     Delhi News: फेसबुक पर पहचान छिपाकर की दोस्ती, करता रहा दुष्कर्म     |     Mp News: Woman Dies Due To Corona Infection In Gwalior – Gwalior News     |     Sirohi News: Rajasthan Teachers Union National’s State Convention On 26-27 June In Gogamedi – Rajasthan News     |     Mandi: अलीशा ने कजाकिस्तान में लहराया परचम, पैराग्लाइडिंग में जीता स्वर्ण पदक     |     Skyroot Aerospace, Axiom Space team up to advance space exploration | India News     |     पूर्व कप्तान का बड़ा बयान, कहा – शुभमन गिल की कप्तानी में RO-KO वाली बात नहीं     |     बॉलीवुड का नया मल्टीवर्स, 7 फिल्में, 1 यूनिवर्स, अनगिनत कहानियां, महावतार में दिखेंगे भगवान विष्णु     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088