Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

भक्तों ने गर्मजोशी से किया स्वागत, महाराज बोले- विदेशियों में भारतीय संस्कृति के प्रति अटूट श्रद्धा

टीकमगढ़: बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बागेश्वर धाम पीठ के महंत श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज रविवार रात टीकमगढ़ पहुंचे। शहर के ताल दरवाजा मोहल्ले में भाजपा नेता राजेंद्र तिवारी के घर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर उनके दर्शन किए और पूजा अर्चना की।हाल ही में महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज लंदन में श्री राम कथा करने गए थे। लंदन और यूएसए से लौटकर रविवार को टीकमगढ़ में उनका पहली बार आगमन हुआ। इस मौके पर गर्मजोशी के साथ श्रद्धालुओं ने उनकी अगवानी की। भक्तों ने आरती उतारी और महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने बताया कि ललितपुर में मलूक पीठाधीश्वर महंत श्री राजेंद्र दास महाराज की कथा चल रही है। रविवार को कथा में शामिल होने के लिए वे बागेश्वर धाम से ललितपुर गए थे। इसी दौरान लौटते समय रात करीब 11 बजे टीकमगढ़ में भाजपा नेता राजेन्द्र तिवारी के निवास पर कुछ देर रुक कर भक्तों से मुलाकात की। करीब 1 घंटे तक ठहरने के बाद देर रात महाराज बागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गए।लंदन में भारतीयों को सिखाई बुंदेलखंडीबागेश्वर महाराज ने अपनी लंदन यात्रा के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि लंदन में रह रहे भारतीय मूल के लोगों में सनातन धर्म और परंपरा को लेकर काफी श्रद्धा है। उन्होंने बताया कि कथा के दौरान जब मैंने बुंदेलखंडी भाषा बोली तो कई लोगों ने बुंदेलखंडी बोलने की इच्छा जाहिर की। तब उन्होंने लंदन में रह रहे भारतीय लोगों को बुंदेलखंड के कई प्रचलित शब्द सिखाए।

599080cookie-checkभक्तों ने गर्मजोशी से किया स्वागत, महाराज बोले- विदेशियों में भारतीय संस्कृति के प्रति अटूट श्रद्धा
Artical

Comments are closed.

Wildlife body clears 32 defence infra proposals | India News     |     Bihar News : Bihar Police Failed To Control Crime In Patna Ramkrishnanagar Thana Mini Mart Owner Shot Dead – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर आबिद समेत पांच बदमाशों पर गैंगस्टर की रिपोर्ट, बवाल कराने की फिराक में था गिरोह     |     Atishi Wrote A Letter To Cm Rekha Gupta Demanding A Law To Save Old Vehicles – Amar Ujala Hindi News Live – Delhi:आतिशी ने Cm रेखा को लिखी चिट्ठी, कहा     |     Bhopal: Sickle Cell Patients Are Increasing Rapidly In Madhya Pradesh, Aiims Claims That On An Average 25 Perc – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaisalmer News: Tension Over Reconstruction Of Chhatris Ravindra Bhati Reached Spot Mahant Pratap Puri Reacts – Barmer News     |     Mandi Cloudburst Roads Closed 80 Thousand Population In Trouble Difficult To Reach Help To Affected Villages – Amar Ujala Hindi News Live     |     BJP’s Sambit Patra after Supreme Court verdict on SIR     |     Pet dog Rocky saves lives during cloudburst     |     We expect a positive response, says husband of Kerala nurse on death row in Yemen     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088