Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

भरी महफिल में नहीं होना चाहते बेइज्जत, तो चाणक्य की इन बातों को गांठ बांध लीजिए


बेइज्जती से बचने के लिए चाणक्य नीति- India TV Hindi

Image Source : FILE
बेइज्जती से बचने के लिए चाणक्य नीति

हर एक व्यक्ति को अपनी इज्जत बहुत प्यारी होती है। कभी-कभी कुछ लोग जाने-अनजाने में ऐसे काम कर देते हैं या फिर ऐसी बातें कह जाते हैं कि उनकी बेइज्जती हो जाती है। अगर आप भी इस तरह की परिस्थिति में नहीं फंसना चाहते तो आपके लिए कुछ बातों को जान लेना बेहद जरूरी है। चाणक्य नीति में भी खुद को बेइज्जती से बचाने के कुछ तरीकों के बारे में बताया गया है। अगर आपने चाणक्य की कुछ बातों पर फोकस करना शुरू कर दिया, तो आपकी लाइफ पॉजिटिवली काफी ज्यादा बदल सकती है।

जरूरी है दूसरों को सम्मान देना

अगर आप दूसरों से इज्जत हासिल करना चाहते हैं, तो आपको दूसरों का सम्मान करना भी आना चाहिए। जो व्यक्ति हमेशा दूसरों के लिए कड़वी बातें बोलता है, उसे अक्सर बेइज्जती का सामना करना पड़ता है। अगर आप समाज में अपनी इज्जत को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको हर शख्स को इज्जत देनी पड़ेगी।

बिन बुलाए मेहमान न बनें

कुछ लोग बिन बुलाए मेहमान की तरह किसी के भी घर में पहुंच जाते हैं। इस तरह की आदत अक्सर बेइज्जती को आमंत्रित कर सकती है। चाणक्य नीति के मुताबिक जब तक आपको सम्मानपूर्वक निमंत्रण न मिल जाए, तब तक आपको किसी के भी घर पर नहीं जाना चाहिए। इसके साथ-साथ जब तक आपको कोई अपने घर पर रुकने के लिए न कहे, तब तक आपको किसी के भी घर पर ज्यादा देर रुकने से भी बचना चाहिए।

जरूरी है विनम्र रहना

अगर आप बेइज्जत नहीं होना चाहते, तो आपको शत्रु बनाने से बचना चाहिए। अगर आप सभी लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएंगे, तो ज्यादातर लोग आपके व्यक्तित्व को पसंद करेंगे। विनम्र स्वभाव रखने वाले व्यक्ति की लोग इज्जत करते हैं। अगर आप भी समाज में इज्जत कमाना चाहते हैं तो अपने से ताकतवर और कमजोर, दोनों पक्ष के लोगों के साथ विनम्र रहने की कोशिश कीजिए।

 

Latest Lifestyle News





Source link

1491710cookie-checkभरी महफिल में नहीं होना चाहते बेइज्जत, तो चाणक्य की इन बातों को गांठ बांध लीजिए
Artical

Comments are closed.

जंगल में चल रही थी गाने की शूटिंग, जोंकों से भरा पैर, स्कर्ट में ही दौड़ लगाकर भागी एक्ट्रेस     |     पिघलने लगेगी शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी, गुनगुने पानी में इस चीज को मिलाकर पिएं     |     Congress Party Organized A Rally In Sundarchak – Amar Ujala Hindi News Live     |     Lens on new pharmacy colleges in Maharashtra over complaints about forged maps, NOCs, occupancy certificates for approvals | India News     |     Bihar News : Criminals Shot And Killed Property Dealer Murder Case Gauri Chak Patna Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Weather Update: Monsoon Reached Kanpur, Rain Will Continue Intermittently For A Week – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Forest Department Promotion Of 76 Forest Inspector, Become Deputy Forest Officer, Orders Issued – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: नौकरी दिलवाने के नाम पर 50 लोगों से ठगी, आरोपी गिरफ्तार     |     Bhopal News: Three Fraudsters Arrested For Duping A Woman Of Rs 40 By Showing Fear Of Puja – Amar Ujala Hindi News Live     |     Update Raid Three Fertilizer Factories – Bhilwara News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088