Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Thieves Made Away With Salt, Cumin And Cigarettes - Jabalpur News Bhilwara Accident Happened While Bringing Accused Bigod Police Station Constable Died Five Policemen Injured - Bhilwara News Ram Rahim: 21 दिन की फरलो खत्म, राम रहीम सजा काटने पहुंचा सुनारिया जेल Himachal Tourism: अब पर्यटकों को दीपकताल से आगे जिंगजिंगबार तक जाने की अनुमति, 5 बजे पहुंचना होगा दारचा वापस मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ने पूरा किया खास तिहरा 'शतक', T20 क्रिकेट में हासिल कर लिया ये मुकाम 'जिसने अपनों की लाश नहीं पहचानी', पहलगाम आतंकी हमले के बाद जावेद अख्तर ने ली पाकिस्तान की खबर Samsung Galaxy S25 Edge की लॉन्च डेट कंफर्म! इस दिन दस्तक देगा सबसे पतला Android फोन अप्रैल में भारतीयों ने कुल 147.48 अरब यूनिट खर्च की बिजली, खपत में हुई इतनी बढ़ोतरी Punjab Aap Govt Meeting In Chandigarh For Water Dispute - Amar Ujala Hindi News Live Bihar News : Wanted Criminal Arrested In Madhepura Bihar Police Investigation Crime News Hindi - Bihar News

भाई कर्मजीत का मिला 2 दिन रिमांड, प्रॉपर्टी डीलर को आज पुलिस करेगी अदालत में पेश

लुधियाना: दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के भाई कर्मजीत सिंह बैंस का पुलिस ने दो दिन का अदालत से रिमांड हासिल किया है।जिला कमिश्नरेट पुलिस ने बैंस के निजी पीए और नजदीकी साथी प्रॉपर्टी डीलर सुखचैन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया था। सुखचैन को आज अदालत में पेश किया जाएगा।आरोपी सुखचैन सिंह भी उन आरोपियों में शामिल था, जिन्हें अदालत ने भगोड़ा करार दिया था। वहीं पूर्व विधायक बैंस के भाई कर्मजीत को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस को आरोपी कर्मजीत सिंह बैंस का 2 दिन का रिमांड दे दिया है।वहीं पुलिस पूर्व विधायक के मोबाइल को बरामद करने के लिए लगातार अलग-अलग जगहों पर छापा मारी कर चुकी है।पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस दुष्कर्म मामले में किसी भी समय आत्मसमर्पण कर सकते हैं लेकिन लुधियाना पुलिस उनके आत्म सर्मपण से पहले उन्हें गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।अदालत की ओर से भगोड़ा करार दिए जाने के बाद लगातार बैंस पर शिकंजा कसता जा रहा है। पिछले करीब चार महीने से भगोड़ा करार दिए जाने के बाद से ही पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के साथ-साथ उनके भाई, महिला साथी और पीए भी फरार चल रहे थे।बैंस के भाई को भी पीड़ित महिला ने ही उनका मोबाइल आन होने के बाद लोकेशन्स पता करवा कर गिरफ्तार करवाया है।अभी तक सिमरजीत बैंस समेत फरार चल रहे 6 भगोड़ों में से दो को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि सिमरजीत बैंस फरार है।आरोपी कर्मजीत सिंह बैंस को अदालत में पेश करने ले जाते पुलिस अधिकारी।क्या कहना कर्मजीत बैंस के वकील काएडवोकेट हरजोत सिंह हरीके ने कहा कि कर्मजीत सिंह बैंस का पहले भी दो दिन का रिमांड लिया गया है। अब फिर दो दिन का पुलिस ने रिमांड लिया है। कर्मजीत सिंह बैंस ने जो पहली बार स्टेटमेंट दी है वहीं अब भी है।पुलिस ने अदालत में अपना पक्ष रखा है कि उन्होंने पूर्व विधायक द्व‌ारा चैट में इस्तेमाल किया जाने वाले मोबाइल बरामद करना है। वहीं जो अन्य आरोपी है उनके बारे पूछताछ करनी है। कर्मजीत बैंस पर सिर्फ धारा 506 ही बनती है। उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है।कोर्ट में हाजिर न हुए तो भगौड़ा करार दिए गए थे बैंससिमरजीत बैंस के खिलाफ लुधियाना की कोर्ट में केस चल रहा है। 10 जुलाई 2021 को बैंस के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद कोर्ट में सुनवाई चल रही थी।इस दौरान बैंस कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। जिसके बाद लुधियाना कोर्ट ने बैंस और उनके साथियों कर्मजीत सिंह बैंस, परमजीत सिंह बैंस, प्रदीप कुमार गोगी, सुखचैन सिंह, बलजिंदर कौर और जसबीर कौर को भगौड़ा करार दे दिया। उनके वांटेंड के पोस्टर भी लगा दिए।अब कर्मजीत बैंस और सुखचैन को पुलिस ने काबू कर लिया है लेकिन बाकी के आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

653780cookie-checkभाई कर्मजीत का मिला 2 दिन रिमांड, प्रॉपर्टी डीलर को आज पुलिस करेगी अदालत में पेश
Artical

Comments are closed.

Thieves Made Away With Salt, Cumin And Cigarettes – Jabalpur News     |     Bhilwara Accident Happened While Bringing Accused Bigod Police Station Constable Died Five Policemen Injured – Bhilwara News     |     Ram Rahim: 21 दिन की फरलो खत्म, राम रहीम सजा काटने पहुंचा सुनारिया जेल     |     Himachal Tourism: अब पर्यटकों को दीपकताल से आगे जिंगजिंगबार तक जाने की अनुमति, 5 बजे पहुंचना होगा दारचा वापस     |     मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ने पूरा किया खास तिहरा ‘शतक’, T20 क्रिकेट में हासिल कर लिया ये मुकाम     |     ‘जिसने अपनों की लाश नहीं पहचानी’, पहलगाम आतंकी हमले के बाद जावेद अख्तर ने ली पाकिस्तान की खबर     |     Samsung Galaxy S25 Edge की लॉन्च डेट कंफर्म! इस दिन दस्तक देगा सबसे पतला Android फोन     |     अप्रैल में भारतीयों ने कुल 147.48 अरब यूनिट खर्च की बिजली, खपत में हुई इतनी बढ़ोतरी     |     Punjab Aap Govt Meeting In Chandigarh For Water Dispute – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bihar News : Wanted Criminal Arrested In Madhepura Bihar Police Investigation Crime News Hindi – Bihar News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088