Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'Trident of naval power': Indian Navy's latest post amid tensions with Pakistan | India News Bihar News: Protest In Begusarai Against The Waqf Amendment Bill, Nh Blocked In Protest - Amar Ujala Hindi News Live Air Strip Of Ganga Expressway Will Prove To Be Very Important For Indian Air Force - Amar Ujala Hindi News Live Nainital Minor Girl Assault Inside Story: From A Mason To A Renowned Contractor Usman Crime Explained - Amar Ujala Hindi News Live Ujjain News: Sadhus And Saints Reacted To The Protest Of Muslims On The Pahalgam Incident - Madhya Pradesh News People Demonstrated After A Girl Committed Suicide - Jodhpur News Karnal: हिमांशी नरवाल के शांति के बयान की चर्चा, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल रामदास की बेटी ललिता ने लिखा पत्र Himachal Weather: लाहाैल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, प्रदेश में इतने दिन जारी रहेगा बारिश का दाैर फुटबॉलर सुभाशीष बोस और सौम्या गुगुलोथ चुने गए प्लेयर ऑफ द ईयर निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार में पहुंचे सितारे, आखिरी विदाई में गमगीन दिखा कपूर परिवार

भाई को हीरो बनाने के लिए रणबीर कपूर ने लगाया दम, सीरीज की स्क्रीनिंग में हुए शामिल, जानें कौन हैं जहान कपूर?


Zahan Kapoor

Image Source : INSTAGRAM
जहान कपूर

मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर के चचेरे भाई जहान कपूर भी बॉलीवुड में अपनी जमीन तलाश रहे हैं। फिल्म में डेब्यू के बाद जहान कपूर अब ओटीटी सीरीज में नजर आने वाले हैं। जहान कपूर की सीरीज ‘ब्लैक वॉरंट’ आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले गुरुवार को इस सीरीज की स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर समेत कई सितारे शामिल हुए थे। इस सीरीज को विक्रमादित्य मोटवानी डायरेक्ट कर रहे हैं। जहान कपूर की ये ओटीटी डेब्यू सीरीज होने वाली है। इससे पहले जहान कपूर ने 2020 में आई फिल्म ‘फराज’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि जहान कपूर की ये फिल्म कब आई और कब उतर गई लोगों को कानों-कान हवा नहीं लगी। अब फिल्म में डेब्यू बिगड़ने के बाद जहान कपूर ने ओटीटी का सहारा लिया है। जहान कपूर की सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। 

कौन हैं जहान कपूर?

जहान कपूर बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर के चचेरे भाई हैं। कपूर खानदान से होने के बाद भी जहान अपने दम पर बॉलीवुड में जगह बनाना चाहते हैं। जहान कपूर की फिल्म ‘फराज’ में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी 2016 में ढाका में हुई एक आतंकी घटना पर बनी थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। जिसके बाद से जहान कपूर अब ओटीटी सीरीज के जरिए फिल्मी दुनिया में एंट्री तलाश रहे हैं। 

रणबीर कपूर समेत तमाम सितारे हुए शामिल

बता दें कि ब्लैक वॉरंट सीरीज की स्क्रीनिंग में गुरुवार को बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा रहा। इस स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर भी फंकी अंदाज में नजर आए। इसके साथ ही सीरीज के डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी भी यहां मौजूद रहे। अब जहान ब्लैक वॉरंट में नजर आ रहे है। सीरीज को विक्रमादित्य मोटवानी ने डायरेक्ट किया है। सीरीज की कहानी एक प्रिजन ब्रेक ड्रामा है। जिसमें जहान के साथ राहुल भट्ट और परमवीर चीमा अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है। 





Source link

2216010cookie-checkभाई को हीरो बनाने के लिए रणबीर कपूर ने लगाया दम, सीरीज की स्क्रीनिंग में हुए शामिल, जानें कौन हैं जहान कपूर?
Artical

Comments are closed.

‘Trident of naval power’: Indian Navy’s latest post amid tensions with Pakistan | India News     |     Bihar News: Protest In Begusarai Against The Waqf Amendment Bill, Nh Blocked In Protest – Amar Ujala Hindi News Live     |     Air Strip Of Ganga Expressway Will Prove To Be Very Important For Indian Air Force – Amar Ujala Hindi News Live     |     Nainital Minor Girl Assault Inside Story: From A Mason To A Renowned Contractor Usman Crime Explained – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ujjain News: Sadhus And Saints Reacted To The Protest Of Muslims On The Pahalgam Incident – Madhya Pradesh News     |     People Demonstrated After A Girl Committed Suicide – Jodhpur News     |     Karnal: हिमांशी नरवाल के शांति के बयान की चर्चा, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल रामदास की बेटी ललिता ने लिखा पत्र     |     Himachal Weather: लाहाैल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, प्रदेश में इतने दिन जारी रहेगा बारिश का दाैर     |     फुटबॉलर सुभाशीष बोस और सौम्या गुगुलोथ चुने गए प्लेयर ऑफ द ईयर     |     निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार में पहुंचे सितारे, आखिरी विदाई में गमगीन दिखा कपूर परिवार     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088