लुधियाना। पंजाब के शहर लुधियाना में नशा तस्करी के आरोप में एक पुलिस कर्मचारी को एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने उस समय काबू किया जब वह चूरापोस्त की तस्करी करने जा रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पुलिस मुलाजिम नशा की तस्करी करता है।इसके बाद पुलिस ने पक्खोवाल रोड़ पर नाकाबंदी की। नाका दौरान पुलिस ने पैदल जा रहे आरोपी को चैकिंग के लिए रोका। पुलिस को देख आरोपी घबरा गया। पुलिस कर्मचारियों ने जब उसके हाथ में पकड़े बैग की तालाशी ली तो पुलिस ने पाया कि उसके पास 1.8 किलो चूरापोस्त बरामद हुई।आरोपी की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है। अनिल पठानकोट के गांव पठान चक्क का निवासी है। बता दें पकड़ा गया पुलिस कर्मी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव सुखमिंदर पाल सिंह ग्रेवाल की सुरक्षा में तैनात था।मामले की जांच कर रहे एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि उन्होंने विशेष चेकिंग के दौरान आरोपी को पक्खोवाल रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी हाथ में कैरीबैग लेकर इलाके से निकल रहा था। पुलिस ने उसे चेकिंग के लिए रोका। तालाशी लेने पर उनके पास से 1.8 किलो चूरापोस्त बरामद हुई।आरोपी पुलिस कर्मी अनिल के खिलाफ सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह जानने के लिए जांच कर रही है कि उसने चूरापोस्त कहा से खरीदी और आरोपी किसे सप्लाई करने जा रहा था इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। पकड़े गए पुलिस कर्मचारी की काल डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है।वर्णनीय है कि इससे पहले 20 जुलाई को, एक हेड कांस्टेबल, जिसे पायल निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक लखवीर सिंह लक्खा के साथ गनमेन के रूप में तैनात किया गया था, को खन्ना पुलिस ने ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से 200 ग्राम अफीम बरामद की थी।गिरफ्तार आरोपी की पहचान 45 वर्षीय बलजीत सिंह के रूप में हुई थी, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गांव घुदानी कलां के पास स्थापित एक चेक पोस्ट से गिरफ्तार किया गया था।

Comments are closed.