भाजपा जिला कार्यालय पर सैकड़ों लोगों ने थामा बीजेपी का दामन, जिला अध्यक्ष बोले- पार्टी करती है सभी का स्वागत
सिवनी: सिवनी में सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ली। एक ओर जहां नगरीय निकाय चुनाव के साथ-साथ पार्टियां प्रत्याशी उतार रही हैं। वहीं बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने पार्टी का दामन थामा, इससे से चुनाव में असर पड़ेगा। इस दौरान भगत सिंह वार्ड सहित अन्य वार्डों के सैकड़ों युवाओं और बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज की महिलाओं ने जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा सदस्यता ली।भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया स्वागतभाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि यहां किसी से कोई भेदभाव नहीं होता। भाजपा अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के विकास के संकल्प के साथ कार्य करने वाला राजनैतिक दल है। पूरी दुनिया में भारत का सम्मान और गौरव बढ़ें। इस विचार के साथ भाजपा कार्य करती है। आप सभी ने राष्ट्रवादी विचारधारा को पुष्ठ करने और जनसेवा के संकल्प के साथ भाजपा की सदस्यता लेने की जो मंशा प्रगट की है इसका भाजपा स्वागत करती है।कई नेता रहे मौजूदइस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, अल्पसंख्यक नेता दीवानसाद अली, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला पदाधिकारी शब्बीर बारशी, मंजूर उलसन उर्फ मोनू, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, प्रदीप राय, आनंद शर्मा, जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, अजय डागोरिया, कोषाध्यक्ष किशोर सोनी केके भाजपा जिला मंत्री संजीव मिश्रा, युवराज रांहगडाले, आशीष माना ठाकुर, संतोष नगरपुरे, नरेन्द्र ठाकुर,बाबा पांडे, भाजपा नगर मंडल उत्तर के अध्यक्ष संजय सोनी और दक्षिण मंडल के अध्यक्ष अभिषेक दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Comments are closed.