Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
पेट की प्रॉब्लम का फाइबर करेगा इलाज , खाइए यह चीज जिससे मिलेगा आपको आराम Bihar News Cooperative Societies Will Get Strengthened Bank Mitra M-atm And Jan Aushadhi Centers Expanded - Amar Ujala Hindi News Live यूपी: सदन में कांग्रेस उठाएगी बलिया और बस्ती में कथित पुलिस उत्पीड़न के मामले, अजय राय कल करेंगे दौरा Dehradun: Accident Near Lachhiwala Petrol Pump, Scooty Collided With Fighting Bulls On The Road, Two Died - Amar Ujala Hindi News Live Sanjay Gandhi Thermal Power Station's Unit Is Going To Shut Down As Soon As Summer Arrives - Madhya Pradesh News Rajasthan Bharatpur Governor Suspends Maharaja Surajmal Brij University Vice Chancellor Ramesh Chandra - Amar Ujala Hindi News Live Salaries Of Ministers And Mlas Increased In Himachal, These Allowances Abolished - Amar Ujala Hindi News Live RCB ने खत्म किया 17 सालों का सूखा, CSK के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत दो हफ्ते पहले आई थी कॉमेडी वाली सीरीज, लोगों को लगा ऐसा चसका, झट से मेकर्स ने किया दूसरे सीजन का ऐलान 13 इंच की स्क्रीन, ढेर सारे AI फीचर्स, Samsung Galaxy Tab S10 FE सीरीज की लॉन्च से पहले कीमत आई सामने

भानुप्रतापपुर चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी, मंत्रियों के साथ बस्तर के सभी विधायक शामिल

रायपुर/कांकेर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पिछले सभी उप चुनावों में ताबड़तोड़ जनसभा और रोड शो कर चुके हैं। भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबसे बड़े प्रचारक होंगे। उनके अलावा संगठन के प्रमुख पदाधिकारी, सरकार के सभी मंत्री और बस्तर क्षेत्र के सभी विधायकों को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह मिली है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने प्रचारकों की यह सूची जारी की है।इस सूची में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर उलका, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, प्रदेश महामंत्री रवि घोष के अलावा कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक अरुण ताम्रकार, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय को भी शामिल किया गया है। तीन सांसदों ज्योत्सना महंत, दीपक बैज और फूलोदेवी नेताम को भी स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है।प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम 17 नवम्बर से ही भानुप्रतापपुर में डेरा डाल चुके हैं। बताया जा रहा है, जल्दी ही चुनाव संचालन समिति स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम तय कर उन्हें मैदान में उतारेगी। चुनाव अभियान के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ताबड़ताेड़ सभाएं की जानी हैं।कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को यह सूची सौंपी है।कल ही बनी थी चुनाव संचालन समितिप्रदेश कांग्रेस ने सोमवार शाम को भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव के संचालन के समिति का गठन किया। कांकेर जिले की प्रभारी मंत्री अनिला भेंडिया, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और आबकारी मंत्री कवासी लखमा, तीन विधायकों और दो सांसदों सहित 19 नेताओं को इसमें शामिल किया गया है। इससे पहले कांग्रेस अपने 43 विधायकों सहित करीब 70 नेताओं को सेक्टर प्रभारी बनाकर चुनावी मैदान में तैनात कर चुकी है।यहां मुकाबला कांग्रेस-भाजपा के ही बीचभानुप्रतापुर विधानसभा का उप चुनाव कांग्रेस विधायक मनोज मंडावी के निधन की वजह से हो रहा है। 16 अक्टूबर को सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से मंडावी का निधन हो गया था। कांग्रेस ने मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने एक बार पहले भी विधायक रह चुके ब्रह्मानंद नेताम पर दांव लगाया है। दोनों दलों के प्रत्याशियों ने 17 नवम्बर को नामांकन किया था। माना जा रहा है कि इस चुनाव का प्रमुख मुकाबला इन्हीं दो दलों के बीच होगा। वैसे इस चुनाव में पांच और प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें से दो निर्दलीय हैं।कांग्रेस ने तीन मंत्रियों को दिया भानुप्रतापपुर का जिम्मा:चुनाव संचालन समिति में अनिला भेड़िया, ताम्रध्वज साहू और कवासी लखमा, पांच विधायकों-सांसदों सहित 19 नामभानुप्रतापुर उप चुनाव से 14 दावेदारों ने नाम वापस लिया:कांग्रेस की सावित्री मंडावी-भाजपा के ब्रह्मानंद सहित सात उम्मीदवार मैदान में, पांच दिसम्बर को मतदान

909200cookie-checkभानुप्रतापपुर चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी, मंत्रियों के साथ बस्तर के सभी विधायक शामिल
Artical

Comments are closed.

पेट की प्रॉब्लम का फाइबर करेगा इलाज , खाइए यह चीज जिससे मिलेगा आपको आराम     |     Bihar News Cooperative Societies Will Get Strengthened Bank Mitra M-atm And Jan Aushadhi Centers Expanded – Amar Ujala Hindi News Live     |     यूपी: सदन में कांग्रेस उठाएगी बलिया और बस्ती में कथित पुलिस उत्पीड़न के मामले, अजय राय कल करेंगे दौरा     |     Dehradun: Accident Near Lachhiwala Petrol Pump, Scooty Collided With Fighting Bulls On The Road, Two Died – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sanjay Gandhi Thermal Power Station’s Unit Is Going To Shut Down As Soon As Summer Arrives – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan Bharatpur Governor Suspends Maharaja Surajmal Brij University Vice Chancellor Ramesh Chandra – Amar Ujala Hindi News Live     |     Salaries Of Ministers And Mlas Increased In Himachal, These Allowances Abolished – Amar Ujala Hindi News Live     |     RCB ने खत्म किया 17 सालों का सूखा, CSK के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत     |     दो हफ्ते पहले आई थी कॉमेडी वाली सीरीज, लोगों को लगा ऐसा चसका, झट से मेकर्स ने किया दूसरे सीजन का ऐलान     |     13 इंच की स्क्रीन, ढेर सारे AI फीचर्स, Samsung Galaxy Tab S10 FE सीरीज की लॉन्च से पहले कीमत आई सामने     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088