Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
President Murmu arrives in Lisbon for four-day visit to Portugal and Slovakia | India News यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रक्सौल से कोलकाता के लिए एक वन-वे स्पेशल का परिचालन, जानें क्या है रूट UP: अग्निवीर भर्ती की सामान्य प्रवेश परीक्षा के पंजीकरण 10 तक होंगे, 12 जिलों के अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका Barwani News: Sdm Issued Warning In Barwani Regarding Ram Navami Procession - Barwani News Jodhpur: डीआरएम ने किया जोधपुर-भीलड़ी रेलखंड के विंडो ट्रेलिंग का निरीक्षण, सुविधाओं की बारीकी से की जांच मोहम्मद सिराज IPL में ये कारनामा करने वाले बने 12वें भारतीय तेज गेंदबाज, बने स्पेशल क्लब का हिस्सा माहकुंभ की मोनालिसा का तबाह हुआ करियर? फिल्म शुरू होने से पहले तिहाड़ जेल पहुंचे डायरेक्टर, जान का सता रहा डर Mazagon Dock में सरकार घटाएगी 4.83% तक हिस्सेदारी, इतने रुपये प्रति शेयर तय किया है फ्लोर प्राइस बरनाला में दो साल के बच्चे का अपहरण Kisan neta Dallewal ends hunger strike after 131 days | India News

भारतीय क्रिकेट में पहली बार होगा कुछ ऐसा, दुबई में इस खास मिशन पर उतरेगी महिला टीम


Indian Women Cricket Team- India TV Hindi

Image Source : GETTY
भारतीय महिला क्रिकेट टीम

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला भारतीय क्रिकेट और महिला टीम के लिए बेहद खास माना जा रहा है। दरअसल इस मुकाबले का आयोजन दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। भारत की महिला टीम पहली बार इस स्टेडियम में कोई मुकाबला खेलने जा रही है। दुबई का यह स्टेडियम काफी ऐतिहासिक रहा है। इस स्टेडियम में कई बड़े टूर्नामेंट खेले जा चुके हैं और भारत जैसी एक बड़ी टीम पहली बार इस वेन्यू पर खेलेगी, यह एक हैरान करने वाली बात है।

टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती

भारतीय महिला टीम दुबई के कंडीशन से पूरी तरह से नई है। ऐसे में टीम इंडिया के सामने वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करना एक बड़ी चुनौती होने वाली है। टीम इंडिया ने कभी भी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेल रही भारतीय महिला टीम इस बार वर्ल्ड कप जीतने के इरादे के साथ खेल रही है। भारतीय टीम से इस बार फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें इसलिए भी है क्योंकि भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने इसी साल टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब है रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम का रिकॉर्ड भी बेहद खराब है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आज तक कुल 13 टी20 मैच खेले हैं। जहां टीम इंडिया ने सिर्फ 4 मैचों में ही जीत हासिल की है। वहीं न्यूजीलैंड ने 9 मैच जीते हैं। टीम इंडिया ने हालांकि साल 2022 के बाद से न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी टी20 मैच नहीं खेला है। यह उसके बाद पहला मौका है जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। ऐसे में टीम इंडिया न्यूजीलैंड को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी।

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन

न्यूजीलैंड: सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, फ्रान जोनास, लेघ कास्पेरेक, मेली केर, जेस केर, रोजमेरी मैयर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहु

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान छूट जाएंगे पीछे, सूर्यकुमार यादव ने जमाई नजर

IND vs BAN: भारत बनाम बांग्लादेश T20 सीरीज मोबाइल और टीवी पर कैसे देखें लाइव, ये है आसान तरीका

Latest Cricket News





Source link

1640440cookie-checkभारतीय क्रिकेट में पहली बार होगा कुछ ऐसा, दुबई में इस खास मिशन पर उतरेगी महिला टीम
Artical

Comments are closed.

President Murmu arrives in Lisbon for four-day visit to Portugal and Slovakia | India News     |     यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रक्सौल से कोलकाता के लिए एक वन-वे स्पेशल का परिचालन, जानें क्या है रूट     |     UP: अग्निवीर भर्ती की सामान्य प्रवेश परीक्षा के पंजीकरण 10 तक होंगे, 12 जिलों के अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका     |     Barwani News: Sdm Issued Warning In Barwani Regarding Ram Navami Procession – Barwani News     |     Jodhpur: डीआरएम ने किया जोधपुर-भीलड़ी रेलखंड के विंडो ट्रेलिंग का निरीक्षण, सुविधाओं की बारीकी से की जांच     |     मोहम्मद सिराज IPL में ये कारनामा करने वाले बने 12वें भारतीय तेज गेंदबाज, बने स्पेशल क्लब का हिस्सा     |     माहकुंभ की मोनालिसा का तबाह हुआ करियर? फिल्म शुरू होने से पहले तिहाड़ जेल पहुंचे डायरेक्टर, जान का सता रहा डर     |     Mazagon Dock में सरकार घटाएगी 4.83% तक हिस्सेदारी, इतने रुपये प्रति शेयर तय किया है फ्लोर प्राइस     |     बरनाला में दो साल के बच्चे का अपहरण     |     Kisan neta Dallewal ends hunger strike after 131 days | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088