Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

भारतीय टीम ने अब साउथ अफ्रीका को पीटा, इस खिलाड़ी ने खेली सबसे बड़ी पारी


jemima rodrigues
Image Source : GETTY
जेमिमा रोड्रिग्स

भारतीय क्रिकेट टीम ने अब साउथ अफ्रीका को भी वनडे मुकाबले में पीट दिया है। भारत, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेली जारी त्रिकोणीय सीरीज में भारत की ये तीसरी जीत है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने अब फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब तक भारतीय टीम को केवल एक ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच भारत की स्टार बैटर जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार बल्लेबाजी की, उन्होंने अपने वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी खेली है। 

साउथ अफ्रीका को भारत ने 23 रन से हराया

श्रीलंका में इस वक्त तीन देशों की सीरीज खेली जा रही है। इसमें भारत और श्रीलंका के अलावा तीसरी टीम साउथ अफ्रीका है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को साउथ अफ्रीका को 23 रनों से मात दे दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 337 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुकाबले में पहले तो स्मृति मंधाना ने 51 रनों की पारी खेली, इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्स ने 101 बॉल पर 121 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया। ये उनकी वनडे में सबसे बड़ी पारी भी हो गई है। ये उनका दूसरा ही शतक है। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने भी कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 84 बॉल पर 93 रन ठोक दिए। इससे भारतीय टीम एक बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही। 

साउथ अफ्रीका की टीम नहीं कर पाई लक्ष्य का पीछा

भारत की ओर से दिए गए 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब साउथ अफ्रीका की टीम उतरी तो उन्होंने रनों का पीछा तो शानदार तरीके से किया, लेकिन वे लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। टीम ने 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए और भारत ने इस मैच को 23 रनों से अपने नाम कर लिया। इस सीरीज के दौरान भारत ने पहले श्रीलंका को 9 विकेट से हराया। इसके बाद दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका को 15 रन से हरा दिया। तीसरे मैच में हालांकि भारत को तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन साउथ अफ्रीका को भारतीय टीम ने फिर से हरा दिया। 

भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा फाइनल

इस जीत के साथ ही भारत के चार मैचों में छह अंक हो गए हैं। अब भारतीय टीम फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगी। अभी श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच एक मुकाबला बाकी है, लेकिन इसका कोई मायने नहीं रह गया है। श्रीलंका के चार अंक हैं। वहीं साउथ अफ्रीका का अभी तक खाता नहीं खुला है। यानी अगर आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका की टीम श्रीलंका को हरा भी देती है तो भी उसके दो ही अंक होंगे। फाइनल मुकाबला 11 मई को कोलंबो में खेला जाएगा।

Latest Cricket News





Source link

2706110cookie-checkभारतीय टीम ने अब साउथ अफ्रीका को पीटा, इस खिलाड़ी ने खेली सबसे बड़ी पारी
Artical

Comments are closed.

Accused Of Not Giving Job Even After Taking Rs 1.70 Lakh – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haridwar News Chandi Devi Mahant Rohit Giri Wife Brother Filed A Complaint Against About 20 People – Amar Ujala Hindi News Live     |     Interstate Opium Smuggler Escaped From The District Hospital, Dodged The Police During Medical Examination – Betul News     |     Chittorgarh News: Two Dead, Over 40 Fall Ill Due To Diarrhea; Collector Cracks Down On Officials – Chittorgarh News     |     Contempt Notice To Additional Chief Secretary Rd Nazim Himachal Pradesh High Court – Amar Ujala Hindi News Live     |     भारत बनाम पाकिस्तान टेंशन का असर, अब केवल तीन ही मुकाबले खेल पाएंगी ये टीमें     |     Operation Sindoor के बाद उड़ान भर रहे इन ड्रोन कंपनियों के शेयर, 50% तक की आ गई तेजी     |     Bihar News: पीरपैंती और राजमहल स्टेशन बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन     |     Hamirpur Accident: किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी     |     Uttarakhand Weather Heavy Rainfall And Hailstorm In Uttarkashi Debris Fell On Yamunotri Highway – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088