Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: Tent House Owner Beats 15-year-old Employee To Death After Generator Breaks Down In Khagaria - Amar Ujala Hindi News Live Groom Did Such Act That The Bride Was Stunned In Budaun - Amar Ujala Hindi News Live Dehradun Accident On Chakrata Road, Big Tree Fell On A Moving Vehicle, One Passenger Died, Many Injured - Amar Ujala Hindi News Live Indore News: इंदौर में जून की पहली बारिश ने बदला मौसम, जानिए कब पहुंचेगा मानसून Jaipur News: Batting, Bowling And Fielding With Feet; Vivek Kumar Atal Did Wonders In Field Without Hands - Amar Ujala Hindi News Live Himachal BJP: इस माह पांच बड़े आयोजन करेगी हिमाचल भाजपा, शेड्यूल जारी आखिरी गेंद पर जीत के लिए चाहिए था एक रन, दोनों टीमें मनाने लगी जश्न; अंपायर के फैसले ने पलट दिया माहौल 'सबको अपनी सीमा पता होनी चाहिए...' दीपिका ने की 8 घंटे शिफ्ट की मांग, अब पंकज त्रिपाठी ने कही ये बात WhatsApp से कितना अलग है XChat? ये हैं 5 बड़े अंतर, बिना नंबर के भी कर पाएंगे यूज अग्निवीरों को सौगात, राज्य शासन ने पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया, कैबिनेट की मुहर लगी

भारतीय टीम ने T20I क्रिकेट में किया बड़ा करिश्मा, पहली बार बना ऐसा ऐतिहासिक कीर्तिमान


Indian T20 Team- India TV Hindi

Image Source : AP
Indian T20 Team

India vs South Africa 4th T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया। इन प्लेयर्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। इन दोनों के आगे अफ्रीकी गेंदबाज टिक नहीं पाए। इन्होंने मैदान पर रनों की बरसात कर दी और टीम इंडिया ने 283 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाकर कमाल कर दिया। ये दोनों ही प्लेयर्स अपनी बैटिंग से प्रभावित करने में सफल रहे हैं। 

भारत के लिए पहली बार T20I मैच में 2 बल्लेबाजों ने एक साथ लगाए शतक 

भारतीय टीम के लिए ऐसा पहली बार हुआ है कि जब किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में दो भारतीय बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं। इससे पहले ऐसा देखने को नहीं मिला था। अफ्रीका के खिलाफ संजू सैमसन के साथ ओपनिंग करने के लिए अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने उतरे। अभिषेक ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए। लेकिन वह 36 रनों के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा बैटिंग करने उतरे। उन्होंने फिर संजू के साथ ऐसी बल्लेबाजी की, जो अपने आप में इतिहास है। तिलक ने 120 रन और संजू ने 109 रन बनाए। 

वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड टूटा

283 रन बनाते ही भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। भारतीय टीम से पहले कोई भी टीम अफ्रीका के खिलाफ इतना बड़ा स्कोर नहीं बना पाई थी। भारत ने वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो उसने साल 2023 में बनाया था। विंडीज की टीम ने साल 2023 में अफ्रीका के खिलाफ T20I में 258 रन बनाए थे। 

इसके अलावा भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। इससे पहले भारत ने साल 2024 में ही बांग्लादेश के खिलाफ T20I मैच में 297 रन बनाए थे। तब टीम इंडिया 300 रन बनाने से चूक गई थी। 

T20I में टीम इंडिया के सबसे बड़े स्कोर: 

बांग्लादेश के खिलाफ- 297 रन, 2024


साउथ अफ्रीका के खिलाफ- 283 रन, 2024

श्रीलंका के खिलाफ- 260 रन, 2017

वेस्टइंडीज के खिलाफ 244 रन, 2016

यह भी पढ़ें: 

IND vs SA: संजू सैमसन ने शतक लगाते ही रचा इतिहास, बने भारतीय क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले प्लेयर

Latest Cricket News





Source link

1893020cookie-checkभारतीय टीम ने T20I क्रिकेट में किया बड़ा करिश्मा, पहली बार बना ऐसा ऐतिहासिक कीर्तिमान
Artical

Comments are closed.

Bihar: Tent House Owner Beats 15-year-old Employee To Death After Generator Breaks Down In Khagaria – Amar Ujala Hindi News Live     |     Groom Did Such Act That The Bride Was Stunned In Budaun – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dehradun Accident On Chakrata Road, Big Tree Fell On A Moving Vehicle, One Passenger Died, Many Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: इंदौर में जून की पहली बारिश ने बदला मौसम, जानिए कब पहुंचेगा मानसून     |     Jaipur News: Batting, Bowling And Fielding With Feet; Vivek Kumar Atal Did Wonders In Field Without Hands – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal BJP: इस माह पांच बड़े आयोजन करेगी हिमाचल भाजपा, शेड्यूल जारी     |     आखिरी गेंद पर जीत के लिए चाहिए था एक रन, दोनों टीमें मनाने लगी जश्न; अंपायर के फैसले ने पलट दिया माहौल     |     ‘सबको अपनी सीमा पता होनी चाहिए…’ दीपिका ने की 8 घंटे शिफ्ट की मांग, अब पंकज त्रिपाठी ने कही ये बात     |     WhatsApp से कितना अलग है XChat? ये हैं 5 बड़े अंतर, बिना नंबर के भी कर पाएंगे यूज     |     अग्निवीरों को सौगात, राज्य शासन ने पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया, कैबिनेट की मुहर लगी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088