Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

भारतीय महिला टीम का घर पर बड़ा कारनामा, पहली बार ODI मैच के पावरप्ले में बना दिए इतने रन


Smriti Mandhana And Pratika Rawal

Image Source : BCCI WOMEN/X
भारतीय महिला टीम: वनडे में घर पर पावरप्ले में बनाया सबसे ज्यादा स्कोर।

Indian Women Team Have Scored Best Powerplay Score At Home: भारतीय महिला टीम साल 2025 में घर पर अपनी पहली इंटरनेशनल सीरीज आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की खेल रही है, जिसका पहला मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में खेला जा रहा है, जिसे टीम इंडिया ने 6 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मुकाबले में आयरलैंड महिला टीम की कप्तान गैबी लुईस ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, जिसमें उनकी टीम 50 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 238 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब हो पाई। वहीं इस टारगेट का जहां टीम इंडिया ने आसानी से पीछा कर लिया तो वहीं उन्होंने एक बड़ा कारनामा भी करके दिखाया।

भारतीय महिला टीम ने घर पर वनडे में पावरप्ले में बनाया अपना सबसे ज्यादा स्कोर

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम जब 238 रनों के टारगेट का पीछा करने मैदान पर उतरी तो कप्तान स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत देने के साथ पहले विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की। वहीं इसी के साथ दोनों ने मिलकर एक बड़ा कारनामा भी कर दिया जिसमें टीम इंडिया पहली बार घर पर वनडे मैच के पावरप्ले में 70 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब हो पाई। इससे पहले भारतीय टीम का घर पर महिला वनडे मैच में पावरप्ले में सर्वाधिक स्कोर 69 रनों का था जो उन्होंने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के दौरान अहमदाबाद के मैदान पर खेले गए मुकाबले में बनाया था।

भारतीय महिला टीम का वनडे में पावरप्ले में घर पर सर्वाधिक स्कोर

70 रन एक विकेट के नुकसान पर – बनाम आयरलैंड (साल 2025, राजकोट)

69 रन 2 विकेट के नुकसान पर – बनाम न्यूजीलैंड (साल 2024, अहमदाबाद)

68 रन बिना किसी नुकसान के – बनाम ऑस्ट्रेलिया (साल 2018, वडोदरा)

66 रन बिन किसी नुकसान के – बनाम वेस्टइंडीज (साल 2024, वडोदरा)

57 रन एक विकेट के नुकसान पर – बनाम साउथ अफ्रीका (साल 2021, लखनऊ)

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने दिखाया कमाल

राजकोट के मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों का कमाल देखने को मिला, जिसमें उन्होंने आयरलैंड की टीम को बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिच पर बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। इस मैच में भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी में प्रिया मिश्रा ने 2 जबकि तितास साधु, सायली सटघारे और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ T20I में इन 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, इस बार नहीं खेल पाएंगे सीरीज

ऑस्ट्रेलिया को मिल गई नई ओपनिंग जोड़ी, WTC फाइनल से पहले इस दौरे पर मचाएगी धमाल

Latest Cricket News





Source link

2214160cookie-checkभारतीय महिला टीम का घर पर बड़ा कारनामा, पहली बार ODI मैच के पावरप्ले में बना दिए इतने रन
Artical

Comments are closed.

Pralhad Joshi slams Rahul Gandhi over EC remarks     |     Punjab Police: बठिंडा पुलिस के मुलाजिमों में किया फर्जीवाड़ा, अधिकारियों के सामने पेश किए फर्जी समन, गिरी गाज     |     Forces release joint doctrines for cyberspace, amphibious operations | India News     |     Bihar News: Special Observer Of Electoral List Held A Meeting With Representatives Of Political Parties – Amar Ujala Hindi News Live     |     Varanasi News Today Three Killed In Accidents Two Brothers Jailed For Prostitution And Running Hookah Bar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarkashi Flood Strict Action Will Be Taken Against Those Who Spread Rumors About The Disaster – Amar Ujala Hindi News Live     |     26/11 Mumbai Attack: Tahawwur Rana Gets Permission To Talk To Family Members – Amar Ujala Hindi News Live     |     Suresh Tiwari’s Column Based On Madhya Pradesh’s Politics And Policies, Blog News In Hindi – Amar Ujala     |     Sirohi News: Rudip Se Inspected The Incomplete Sewerage Works In Aburoad – Rajasthan News     |     Haryana: रक्षाबंधन के लिए मायके आई पत्नी… पति का खनक गया माथा, साले और ससुर को भी नहीं बख्शा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088