Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

भारत और मलेशिया के बीच बराबरी पर समाप्त हुआ मैच

गत चैंपियन भारत ने एशिया कप 2022 के सुपर 4 के अपने दूसरे मुकाबले में रविवार को मलेशिया को 3-3 से ड्रॉ पर रोक दिया। मुकाबला ड्रॉ होने के बाद भारत के पास फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम हैं। भारत के लिए मैच में विष्णुकांत सिंह, एसवी सुनील, नीलम संजीव जेस ने एक-एक गोल दागे। वहीं मलेशिया के लिए राजी रहीम ने तीनों गोल दागे।भारतीय टीम मैच में 0-2 से पीछे रहने के बाद जोरदार वापसी की और मैच को ड्रॉ पर रोक दिया। भारत ने इससे पहले सुपर 4 के अपने पहले मुकाबले में जापान को 2-1 से हराया था। सुपर 4 में भारत को अब मंगलवार को कोरिया के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलना है। अन्य मैच में कोरिया ने जापान को 3-1 से हरा दिया। कोरिया ने अपने पहले मैच में मलेशिया से 2-2 से ड्रॉ खेला था।मैच का पहला और दूसरा क्वार्टर मलेशिया के पक्ष में रहा। पहले क्वार्टर में 12वें मिनट में और दूसरे क्वार्टर में 21वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को रहीम ने गोल में बदलकर टी को 2-0 की बढ़त दिलाई। तब तक भारतीय टीम के खिलाड़ी दबाव में थे और वह गोल के मौकों को भुनाने में सफल नहीं रहे।

हॉफ टाइम के बाद भारतीय कोच सरदार सिंह ने पवन राजभर को मैदान पर उतारा। इसके बाद मैच का रुख बदलते हुए मलेशिया के अवसर समाप्त करना शुरू कर दिए। तीसरे क्वार्टर में भारत ने वापसी करते हुए 32वें मिनट में विष्णुकांत ने एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया।चौथे क्वार्टर में 1-2 से पीछे चल रहे भारत ने आक्रामक खेल दिखाया। मैच के 53वें मिनट में एसवी सुनील ने गोल करके मुकाबले को 2-2 पर ला दिया। इसके दो मिनट बाद ही संजीप जेस ने पेनाल्टी कॉर्नर का लाभ उठाते हुए भारत की लीड को 3-2 कर दिया। गोल होते ही मलेशिया ने मुकाबले में वापसी की और मैच के 56वें मिनट में ही रहीम ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया, जिससे मैच 3-3 पर बराबर हो गया।

556090cookie-checkभारत और मलेशिया के बीच बराबरी पर समाप्त हुआ मैच
Artical

Comments are closed.

‘Political games’ or ‘government prerogative’? Row over selection of nominees for multi-party global diplomacy outreach on war against terror | India News     |     Bihar News: India Created History By Winning 3 Medals In The International Karate Championship – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sambhal Violence: Another Youth Involved In The Riot Arrested, Property Of Five Will Be Confiscated – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Weather: चमोली में बदला मौसम…निचले क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी     |     Celebi Aviation: दिल्ली हाईकोर्ट में सेलेबी मामले में गोपनीय दस्तावेज पेश, 21 मई को होगी अगली सुनवाई     |     Leopard And Bear Died In Panna Tiger Reserve In The Last One Week Due To Unknown Disease – Chhatarpur News     |     Mpsc Group B Result 2025: Maharashtra Group B Recruitment Result Out, Check District-wise Qualified Candidates – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sirohi News: Lakhs Of Rupees Of Hawala Business Seized From Car, Three Accused Arrested – Rajasthan News     |     Jyoti Malhotra Spy Revealed New Secreat, Says We Ourselves Responsible For Pahalgam Attack – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal: Coping Gang Busted In Nvs Recruitment Exam; 40 Candidates Arrested, Five Firs Lodged – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088