Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
MPs to earn Rs 1.2 lakh/month as Centre notifies 24% hike in pay & pension | India News Nitish Kumar : चिराग पासवान के दावत-ए-इफ्तार में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, मगर न गले मिले, न कुछ बात की Aligarh: प्रधानाचार्य निलंबित तो बच्चों ने स्कूल में जड़ा ताला, परीक्षा देने से किया इनकार, शुरू हुई जांच Gaurikund-kedarnath Walking Route Devotees Reached To See Baba Through The Valley Of Snow - Amar Ujala Hindi News Live Buddhsen Patel Video On Mauganj Massacre Goes Viral Anger In Brahmin Society Accused Of Advocating For Tribals - Madhya Pradesh News Controversy Over Kunal Kamra's Statement, After Uddhav Now Aditya Thackeray Also Defended Kamra News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live They Used To Cheat People In The Name Of Selling Dumpers By Uploading Advertisements On Social Media - Rajasthan News Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें मौसम अपडेट IPL 2025: दिल्ली के लिए संकटमोचक बने आशुतोष शर्मा, शानदार पारी के लिए मिला यह अवॉर्ड शेयर बाजार चढ़ा तो सोना हुआ धड़ाम, आज एक झटके में इतना हुआ सस्ता, Gold-Silver के जानें रेट

भारत और रूस के संबंधों पर अमेरिका ने फिर दी प्रतिक्रिया, जानिए इस बार क्या कहा


USA NSA Jake Sullivan- India TV Hindi

Image Source : FILE AP
USA NSA Jake Sullivan

वाशिंगटन: भारत और रूस के संबंधों को लेकर अमेरिका ने फिर प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन ने कहा है कि इस बात का कोई ठोस प्रमाण नहीं है कि भारत रूस के साथ सैन्य और प्रौद्योगिकी संबंध मजबूत कर रहा है। सुलिवन ने कहा कि चीन के लिए ‘सहयोगी’ बन चुका रूस जरूरी नहीं कि भविष्य में भारत का ‘विश्वसनीय मित्र’ रहे। सुलिवन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की रूस यात्रा के बारे में पूछे गए प्रश्नों पर यह टिप्पणी की। सुलिवन कोलोराडो में ‘एस्पेन सिक्योरिटी फोरम’ में सवालों का जवाब दे रहे थे।

‘नहीं मिले ठोस प्रमाण’

अमेरिका के एनएसए ने कहा, ‘‘सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हमें इस बात के ठोस प्रमाण मिले हैं कि भारत रूस के साथ अपने सैन्य और प्रौद्योगिकी संबंधों को गहरा कर रहा है? मुझे उस यात्रा में इस बात के ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं कि यह संबंध गहरा हो रहा है, मुझे उस क्षेत्र में कोई परिणाम देखने को नहीं मिला।’’ सुलिवन से पूछा गया कि ‘‘आप उस समय क्या चिंतित थे जब प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की, जबकि यह मुलाकात उसी समय हुई थी जब राष्ट्रपति जो बाइडेन वाशिंगटन में नाटो के नेताओं की मेजबानी कर रहे थे?’’ 

‘भारत का रूस के साथ है ऐतिहासिक संबंध’

पुतिन और मोदी के गर्मजोशी से एक दूसरे को गले लगाने के बारे में पूछे जाने पर सुलिवन ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी का विश्व नेताओं का अभिवादन करने का एक खास तरीका है। मैंने इसे करीब से और व्यक्तिगत रूप से देखा है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि जो बाइडेन प्रशासन कभी नहीं चाहता कि अमेरिका जिन देशों की परवाह करता है, जो उसके साझेदार और मित्र हैं, वे मॉस्को जाकर पुतिन को गले लगाएं। सुलिवन ने कहा, ‘‘लेकिन भारत के साथ हमारे संबंधों के संदर्भ में, आप जानते हैं, हम प्रौद्योगिकी, अर्थशास्त्र और व्यापक हिंद-प्रशांत क्षेत्र की भू-राजनीति में अपार अवसर देखते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उस रिश्ते को, समानता के आधार पर गहरा करना चाहते हैं। हम जानते हैं कि भारत का रूस के साथ ऐतिहासिक संबंध है जिसे वे खत्म नहीं करने जा रहे हैं।’’ 

‘गहरे हो रहे हैं चीन और रूस के संबंध’

सुलिवन ने कहा, ‘‘लेकिन हम भारत के साथ इस संबंध की प्रकृति और विशेषताओं के बारे में गहन बातचीत जारी रखना चाहते हैं तथा यह भी कि क्या यह संबंध आगे बढ़ेगा, क्योंकि रूस चीन के और अधिक निकट होता जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चीन का करीबी साझेदार होने के नाते, यह आवश्यक नहीं है कि भविष्य में किसी आकस्मिक स्थिति या संकट के समय रूस भारत के लिए विश्वसनीय मित्र साबित हो।’’ (भाषा)

यह भी पढ़ें:

Bangladesh Violence: हिंसा से झुलसा बांग्लादेश, 4,500 से अधिक भारतीय छात्र लौटे देश

US Elections: बाइडेन के चुनाव से पीछे हटने पर आया ट्रंप का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

Latest World News





Source link

1246670cookie-checkभारत और रूस के संबंधों पर अमेरिका ने फिर दी प्रतिक्रिया, जानिए इस बार क्या कहा
Artical

Comments are closed.

MPs to earn Rs 1.2 lakh/month as Centre notifies 24% hike in pay & pension | India News     |     Nitish Kumar : चिराग पासवान के दावत-ए-इफ्तार में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, मगर न गले मिले, न कुछ बात की     |     Aligarh: प्रधानाचार्य निलंबित तो बच्चों ने स्कूल में जड़ा ताला, परीक्षा देने से किया इनकार, शुरू हुई जांच     |     Gaurikund-kedarnath Walking Route Devotees Reached To See Baba Through The Valley Of Snow – Amar Ujala Hindi News Live     |     Buddhsen Patel Video On Mauganj Massacre Goes Viral Anger In Brahmin Society Accused Of Advocating For Tribals – Madhya Pradesh News     |     Controversy Over Kunal Kamra’s Statement, After Uddhav Now Aditya Thackeray Also Defended Kamra News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     They Used To Cheat People In The Name Of Selling Dumpers By Uploading Advertisements On Social Media – Rajasthan News     |     Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें मौसम अपडेट     |     IPL 2025: दिल्ली के लिए संकटमोचक बने आशुतोष शर्मा, शानदार पारी के लिए मिला यह अवॉर्ड     |     शेयर बाजार चढ़ा तो सोना हुआ धड़ाम, आज एक झटके में इतना हुआ सस्ता, Gold-Silver के जानें रेट     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088