Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

भारत का भगोड़ा “जाकिर नाइक” बना पाकिस्तान का मेहमान, कराची से इस्लामाबाद तक स्वागत में सजा “जहरीला मंच”


भारत के भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान ने बनाया मेहमान।- India TV Hindi

Image Source : INDIA
भारत के भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान ने बनाया मेहमान।

इस्लामाबादः भारत से भगोड़ा घोषित जहरीली जुबान का सौदागर जाकिर नाइक को पाकिस्तान ने अपना मेहमान बना लिया है। जाकिर नाइक के स्वागत में पाकिस्तान के कराची से लेकर लाहौर और इस्लामाबाद तक स्वागत की तैयारी है। इन शहरों में जाकिर नाइक लिए यह जहरीला मंच सजाया गया है, जहां से वह भारत के खिलाफ विष उगल सके। बता दें कि इस्लामिक उपदेशक भारत के खिलाफ विभिन्न मंचों पर जहरीले बोल बोलने के लिए जाना जाता है। इसीलिए उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिसमें भारतीय पुलिस को उसकी तलाश है। 

इन दिनों जाकिर नाइक के मलेशिया में होने की सूचना है। वहां से पाकिस्तान ने उसे अपने तीन शहरों में कार्यक्रम के लिए मेहमान बनाया है। बता दें कि पाकिस्तान ने भारत के दुश्मन को 15 दिनों के लिए अपने देश बुलाया है। यहां उसका 5 से 20 अक्टूबर तक लगातार कार्यक्रम है। जाकिर नाइक हाल ही में वक्फ बोर्ड को लेकर भी भारत सरकार की आने वाली नीति का विरोध किया था। वह अक्सर सभी मंचों पर भारत की बुराई करने के लिए कुख्यात है। मगर उसे भारत आने से डर लगता है। अभी एक कार्यक्र में जाकिर नाइक ने कहा था कि भारत आना आसान है, लेकिन वहां से वापस लौटना बेहद मुश्किल। इसलिए मैं भारत नहीं जाता। जाहिर है कि जाकिर को यह पता है कि वह भारत की पुलिस के हत्थे जिस दिन चढ़ गया, उसका बखूबी इलाज होगा। 

पाकिस्तान में ये है जाकिर के कार्यक्रम की रूपरेखा

भारत के दुश्मन जाकिर नाइक का पाकिस्तान के कराची में 5 और 6 अक्टूबर को पब्लिक टॉक के नाम से पहला कार्यक्रम है। इसके बाद उसका दूसरा प्रोग्राम लाहौर में 12 व 13 अक्टूबर को है। आखिरी आयोजन इस्लामाबाद में रखा गया है, जो 19 और 20 अक्टूबर को होगा। जाकिर नाइक के साथ मंच साझा करने के लिए शेख फारूख नाइक भी है। बता दें कि जाकिर नाइक को पाकिस्तान के किसी निजी संगठन ने नहीं, बल्कि सरकार ने यह निमंत्रण भेजा है। यानि वह पाकिस्तान सरकार के निमंत्रण पर कराची और इस्लामाबाद में कार्यक्रम करेगा। 

Latest World News





Source link

1568910cookie-checkभारत का भगोड़ा “जाकिर नाइक” बना पाकिस्तान का मेहमान, कराची से इस्लामाबाद तक स्वागत में सजा “जहरीला मंच”
Artical

Comments are closed.

Himachal News: वित्त विभाग का फैसला, सीएसआर फंड खर्च करने के प्रस्तावों पर लेनी होगी मुख्यमंत्री की मंजूरी     |     टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिली टीम में जगह, दिग्गज प्लेयर नहीं होगा हिस्सा     |     MS धोनी की तरह खूब धन-दौलत कमाते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, ये होते हैं किस्मत के धनी     |     एक बार देख लिया 39 साल पुराना शो तो भूल जाएंगे ‘पंचायत’ और ‘गुल्लक’ जैसी सीरीज, IMDb पर मिली 9.4 रेटिंग     |     Kerala Health Minister Veena George chairs review meeting on prevention of Nipah virus, says 461 people in Nipah contact list     |     Dana Kachilli in PoJK left to crumble by Pakistan-backed regime     |     Russian Foreign Minister Sergey Lavrov     |     Indian Youth Congress file complaints in multiple states for targeting Rahul Gandhi in sanitary pad case     |     PM thanks Malaysia for Pahalgam stand | India News     |     Nalanda News A Strange Newborn Baby Girl Was Born In Nalanda, Died After 5 Hours – Bihar News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088