Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
MP News:  पचमढ़ी अभयारण्य का नाम अब 'राजा भभूत सिंह पचमढ़ी अभयारण्य', जून में होंगे तीन जनजातीय सम्मेलन Dowry Harassment: Husband Gets 7 Years Jail Inciting Wife To Commit Suicide In Alwar Brother-in-law Sentenced - Alwar News Vimal Negi Case If Concrete Evidence Is Found Sit Problems May Increase Two Cbi Teams Are Studying The Records - Amar Ujala Hindi News Live श्रेयस अय्यर ने बताया पंजाब किंग्स की हार का बड़ा कारण, इस एक प्लेयर के चलते नहीं जीत सकी पहला खिताब Why China 'turning off tap' may be another Pakistan bluff | India News Bihar News : Girl Student Murder Case After Abused Police Accused Of Negligence Bhagalpur Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live RMPSU: अंग्रेजी में आया बीएएलएलबी का पेपर, परीक्षा निरस्त, एम हिंदी में भी आए दूसरे विषय के सवाल Accident: Vehicle Carrying Passengers From Jyotirmath To Badrinath Met With An Accident, Five People Injured - Amar Ujala Hindi News Live Ujjain Love Jihad: Made Relationship With The Girl By Hiding Identity - Madhya Pradesh News Barmer News: Car Entered Shop After Truck Hit It Groom And Cousin Died Wedding Happiness Turned Into Mourning - Barmer News

भारत की जनसंख्या को लेकर सामने आए दिलचस्प आंकड़े, सदी के अंत तक इतनी घट जाएगी आबादी


India Population - India TV Hindi

Image Source : FILE AP
India Population

संयुक्त राष्ट्र: भारत की जनसंख्या को लेकर दिचस्प आंकड़े सामने आए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि भारत की जनसंख्या 2060 के दशक की शुरुआत में लगभग 1.7 अरब तक पहुंच जाने का अनुमान है और इसके बाद इसमें 12 प्रतिशत की कमी आएगी, लेकिन इसके बावजूद यह पूरी शताब्दी के दौरान विश्व में सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहेगा। बृहस्पतिवार को जारी ‘वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2024’ रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले 50-60 वर्षों के दौरान दुनिया की जनसंख्या में वृद्धि जारी रहने का अनुमान है और 2024 में यह 8.2 अरब तक पहुंच जाएगी, जबकि 2080 के दशक के मध्य तक लगभग दुनिया की आबादी लगभग 10.3 अरब हो जाएगी। हालांकि, चरम स्थिति पर पहुंचने के बाद वैश्विक जनसंख्या में धीरे-धीरे गिरावट आने का अनुमान है और यह सदी के अंत तक घटकर 10.2 अरब रह जाएगी। 

भारत को लेकर क्या कहती है रिपोर्ट

भारत पिछले साल चीन को पीछे छोड़कर विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया था और 2100 तक यह उसी स्थान पर बना रहेगा। संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग (डीईएसए) के जनसंख्या प्रभाग द्वारा प्रकाशित संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है, ”इस शताब्दी में भारत के सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बने रहने की संभावना है, हालांकि 2060 के दशक की शुरुआत में इसकी आबादी लगभग 1.7 अरब तक पहुंचने के बाद इसमें 12 प्रतिशत की गिरावट आने का भी अनुमान है।’’ रिपोर्ट के अनुसार भारत की जनसंख्या 2024 में 1.45 अरब तक पहुंच सकती है। वहीं, 2054 में यह बढ़कर 1.69 अरब तक पहुंच जाएगी। इसके अनुसार यह भी अनुमान है कि सदी के अंत तक 2100 में भारत की आबादी घटकर 1.5 अरब हो जाएगी, लेकिन इसके बावजूद यह दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहेगा। 

Population in India

Image Source : FILE AP

Population in India

चीन का क्या होगा

भारत की जनसंख्या के अनुमान पर ‘पीटीआई-भाषा’ द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए संयुक्त राष्ट्र डीईएसए के जनसंख्या प्रभाग की वरिष्ठ अधिकारी क्लेयर मेनोजी ने कहा, ”भारत वर्तमान में जनसंख्या के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश है और पूरी शताब्दी में इसके शीर्ष पर ही बने रहने का अनुमान है। वर्तमान में भारत की जनसंख्या 1.45 अरब तक पहुंच सकती है और बाद में यह बढ़कर 1.69 अरब भी हो जाएगी। मेनोजी ने कहा, ”ऐसा माना जा रहा है कि 2060 के दशक के आसपास भारत की आबादी चरम पर होगी और फिर इसमें धीरे-धीरे कमी आनी शुरू हो जाएगी। ऐसे में सदी के अंत तक भारत की जनसंख्या लगभग 1.5 अरब हो जाएगी, लेकिन फिर भी यह दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बना ही रहेगा।’’ रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की जनसंख्या वर्ष 2054 में घटकर 1.21 अरब तक पहुंच जाएगी। वर्तमान में चीन की आबादी 1.41 अरब है। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

नेपाल में हो क्या रहा है? एक तरफ ‘रनवे’ पर फिसला विमान तो दूसरी तरफ नदी में बह गईं बसें

भारत और सिंगापुर मिलकर खोलेंगे अवसरों का नया द्वार, 1960 के बाद पहली बार आएगी उद्योगों की बहार

Latest World News





Source link

1187380cookie-checkभारत की जनसंख्या को लेकर सामने आए दिलचस्प आंकड़े, सदी के अंत तक इतनी घट जाएगी आबादी
Artical

Comments are closed.

MP News:  पचमढ़ी अभयारण्य का नाम अब 'राजा भभूत सिंह पचमढ़ी अभयारण्य', जून में होंगे तीन जनजातीय सम्मेलन     |     Dowry Harassment: Husband Gets 7 Years Jail Inciting Wife To Commit Suicide In Alwar Brother-in-law Sentenced – Alwar News     |     Vimal Negi Case If Concrete Evidence Is Found Sit Problems May Increase Two Cbi Teams Are Studying The Records – Amar Ujala Hindi News Live     |     श्रेयस अय्यर ने बताया पंजाब किंग्स की हार का बड़ा कारण, इस एक प्लेयर के चलते नहीं जीत सकी पहला खिताब     |     Why China ‘turning off tap’ may be another Pakistan bluff | India News     |     Bihar News : Girl Student Murder Case After Abused Police Accused Of Negligence Bhagalpur Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     RMPSU: अंग्रेजी में आया बीएएलएलबी का पेपर, परीक्षा निरस्त, एम हिंदी में भी आए दूसरे विषय के सवाल     |     Accident: Vehicle Carrying Passengers From Jyotirmath To Badrinath Met With An Accident, Five People Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ujjain Love Jihad: Made Relationship With The Girl By Hiding Identity – Madhya Pradesh News     |     Barmer News: Car Entered Shop After Truck Hit It Groom And Cousin Died Wedding Happiness Turned Into Mourning – Barmer News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088