Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Pahalgam Attack: बिहार में पाकिस्तान के झंडे व नारे को लेकर मचा बवाल, समय रहते पुलिस ने सुलझाया; चेतावनी भी दी यूपी: आज रात गंगा एक्सप्रेसवे पर गरजेंगे लड़ाकू विमान, साढ़े तीन किमी की पट्टी पर एयरफोस दिखाएगी अपनी ताकत Uttarakhand Land Law Outsiders Will Not Be Able To Buy Land For Agriculture And Horticulture In 11 Districts - Amar Ujala Hindi News Live Dust storm, heavy rain sweeps across Delhi-NCR | India News The Part That Had Been Missing For 20 Days Was Found Buried In The Soil Of A Brick Kiln - Madhya Pradesh News Girija Vyas Passed Away Poetess Of Politics Mother Of Society Now She Will Remain Alive Only In Memories - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Pradesh: हाईकोर्ट ने कहा- डाइट शिक्षकों की नियुक्ति में एनसीटीई मानदंडों पर स्थिति स्पष्ट करे विभाग मुंबई इंडियंस ने 5 साल बाद देखा ये दिन, टूटते टूटते बचा ये बड़ा रिकॉर्ड सफाई व्यवस्था देख मंत्री हैरान: जालंधर की सड़कों पर उतरे मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, अधिकारियों से किए सवाल Bihar News : Money Laundering Case Registered Against Ias Officer Sanjeev Hans Patna Bihar - Amar Ujala Hindi News Live

भारत की विकास दर FY2026 में 6.7% रहेगी, ADB ने जानें भारत के लिए और क्या कहा


एडीबी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भी भारत की जीडीपी में 6. 8 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया।

Photo:CANVA एडीबी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भी भारत की जीडीपी में 6. 8 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया।

चालू वित्त वर्ष (2025-26) के दौरान भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 6. 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की संभावना है। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने भारत को लेकर बुधवार को यह अनुमान लगाया। पीटीआई की खबर के मुताबिक, घरेलू मांग में इजाफा, ग्रामीण आय में बढ़ोतरी और मुद्रास्फीति में नरमी के चलते यह विकास दर हासिल होने का अनुमान है। एशियाई विकास परिदृश्य (एडीओ) अप्रैल 2025 के मुताबिक, अनुकूल मौद्रिक और राजकोषीय नीतियों से विकास की गति को बनाए रखने की उम्मीद है।

आरबीआई ने अनुमान घटाया

खबर के मुताबिक, एडीबी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भी भारत की जीडीपी में 6. 8 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया है। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वैश्विक व्यापार और नीति अनिश्चितताओं के प्रभाव के चलते चालू वित्त वर्ष के लिए अपने जीडीपी पूर्वानुमान को पहले के 6.7 प्रतिशत से घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के भारत के कंट्री डायरेक्टर मियो ओका ने कहा कि भारत सरकार के बुनियादी ढांचे के विकास और रोजगार सृजन पर ध्यान केंद्रित करने से प्रेरित होकर वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत लगातार मजबूत विकास कर रहा है।

उपभोक्ता विश्वास बढ़ेगा

रिपोर्ट में कहा गया है कि उच्च घरेलू मांग, बढ़ती ग्रामीण आय, मजबूत सेवा क्षेत्र और नरम मुद्रास्फीति से प्रेरित होकर भारत की जीडीपी 2025-26 (31 मार्च 2026 को समाप्त) में 6.7 प्रतिशत तक बढ़ेगी, जिससे उपभोक्ता विश्वास बढ़ेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि गिरती मुद्रास्फीति वैश्विक वित्तीय अनिश्चितता के बावजूद रेपो दर में और कटौती के लिए नीतिगत गुंजाइश बनाएगी।

सेवा क्षेत्र एक प्रमुख विकास चालक बना रहेगा

आरबीआई ने बुधवार को लगातार दूसरी बार नीतिगत दर में 25 आधार अंकों की कटौती की, जिससे रेपो दर 6 प्रतिशत हो गई। पिछली दो द्विमासिक एमपीसी बैठकों में, प्रभावी रेपो दर में 50 आधार अंकों की कटौती हुई है। सेवा क्षेत्र एक प्रमुख विकास चालक बना रहेगा, जिसे व्यापार सेवा निर्यात, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से समर्थन मिलेगा। कृषि क्षेत्र में वित्त वर्ष 2025 में मजबूत ग्रोथ बनाए रखने की उम्मीद है, जो सर्दियों की फसल, विशेष रूप से गेहूं और दालों की मजबूत बुवाई से प्रेरित है। इस बीच, विनिर्माण क्षेत्र में 2024-25 में धीमी वृद्धि का अनुभव करने के बाद फिर से उछाल आने की उम्मीद है। शहरी बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ेगा, जिसे 100 अरब रुपये (यूएसडी 1.17 अरब) के शुरुआती अलॉटमेंट के साथ एक नए सरकारी फंड से समर्थन मिलेगा।

Latest Business News





Source link

2547820cookie-checkभारत की विकास दर FY2026 में 6.7% रहेगी, ADB ने जानें भारत के लिए और क्या कहा
Artical

Comments are closed.

Pahalgam Attack: बिहार में पाकिस्तान के झंडे व नारे को लेकर मचा बवाल, समय रहते पुलिस ने सुलझाया; चेतावनी भी दी     |     यूपी: आज रात गंगा एक्सप्रेसवे पर गरजेंगे लड़ाकू विमान, साढ़े तीन किमी की पट्टी पर एयरफोस दिखाएगी अपनी ताकत     |     Uttarakhand Land Law Outsiders Will Not Be Able To Buy Land For Agriculture And Horticulture In 11 Districts – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dust storm, heavy rain sweeps across Delhi-NCR | India News     |     The Part That Had Been Missing For 20 Days Was Found Buried In The Soil Of A Brick Kiln – Madhya Pradesh News     |     Girija Vyas Passed Away Poetess Of Politics Mother Of Society Now She Will Remain Alive Only In Memories – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Pradesh: हाईकोर्ट ने कहा- डाइट शिक्षकों की नियुक्ति में एनसीटीई मानदंडों पर स्थिति स्पष्ट करे विभाग     |     मुंबई इंडियंस ने 5 साल बाद देखा ये दिन, टूटते टूटते बचा ये बड़ा रिकॉर्ड     |     सफाई व्यवस्था देख मंत्री हैरान: जालंधर की सड़कों पर उतरे मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, अधिकारियों से किए सवाल     |     Bihar News : Money Laundering Case Registered Against Ias Officer Sanjeev Hans Patna Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088