Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : बेखौफ अपराधियों ने मुखिया पति पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, स्थानीय विधायक पर लगाया जान से मारने का आरोप Dhirendra Kumar Became The New Examination Controller Of Raja Mahendra Pratap Singh University - Amar Ujala Hindi News Live Bhopal: Pm Inaugurated 6 Stations Of Mp Under Amrit Bharat Station Scheme, Vande Bharat Coaches Will Be Made I - Amar Ujala Hindi News Live करणी माता मंदिर में दर्शन भी करेंगे पीएम मोदी Jyoti Malhotra Youtuber Can Be Sentenced To Life Imprisonment If Proven Guilty She Will Not Even Get Bail - Amar Ujala Hindi News Live Dialysis Facility Will Be Started In 49 More Hospitals Of Himachal, 45 Crores Will Be Spent - Amar Ujala Hindi News Live शुभमन गिल और साईं सुदर्शन के पास इतिहास रचने का मौका, खतरे में 9 साल पुराना ये कीर्तिमान 'बहाने से बुलाया और नशीली दवा पिलाकर...', फेमस एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- ऑडिशन पर हुई गंदी हरकत 30 साल की उम्र से पहले हेल्थ इंश्योरेंस खरीदना है समझदारी, फायदे जानेंगे तो कहेंगे...बात तो सही है MP Board: हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर, द्वितीय परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ी, पढ़ें डिटेल

भारत की UNSC में स्थाई सदस्यता की दावेदारी के पक्ष में खुलकर बोला भूटान, सुनकर दिल हो जाएगा गदगद


भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे- India TV Hindi

Image Source : PTI
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे

संयुक्त राष्ट्रः भूटान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की स्थाई सदस्यता का खुलकर समर्थन किया है। भूटान  के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने भारत को यूएनएससी की स्थाई सदस्यता का प्रबल दावेदार बताते हुए दुनिया के मंच पर ऐसी बातें कहीं, जिसे सुनकर आपका भी दिल गदगद हो जाएगा। पीएम शेरिंग तोबगे ने कहा कि भारत महत्वपूर्ण आर्थिक प्रगति कर रहा है। वह ‘ग्लोबल साउथ’ का भी नेतृत्व करता है। इसलिए भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने का हकदार है।

तोबगे ने भूटान के सबसे कम विकसित देशों (एलडीसी) की श्रेणी से बाहर निकलने के लिए भारत की ओर से मिले ‘समर्थन व मित्रता’ को लेकर हार्दिक आभार जताया। तोबगे ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र को आज की दुनिया की वास्तविकताओं के अनुरूप बनाया जाना चाहिए। सुरक्षा परिषद का मौजूदा स्वरूप अतीत की निशानी है। हमें ऐसी परिषद की आवश्यकता है जिसमें वर्तमान भू-राजनीतिक, आर्थिक परिदृश्य और सामाजिक वास्तविकताएं झलकती हों।’’ उन्होंने कहा कि भूटान लंबे समय से 15 देशों वाली सुरक्षा परिषद में सुधार करने की पैरवी करता रहा है ताकि इसे अधिक प्रतिनिधित्वपूर्ण और प्रभावी बनाया जा सके।

भारत महत्वपूर्ण आर्थिक शक्ति

पीएम तोबगे ने कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्य बनाने का समर्थन करते हैं। ‘‘भारत महत्वपूर्ण आर्थिक प्रगति, जनसंख्या तथा ग्लोबल साउथ में नेतृत्व के कारण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने का हकदार है।’’ तोबगे ने जापान को भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाए जाने का समर्थन किया। फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका समेत सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य देशों ने पुनर्गठित सुरक्षा परिषद में भारत को भी जगह देने का स्पष्ट रूप से समर्थन किया है। (भाषा) 

यह भी पढ़ें

OCI कार्ड धारकों को भारत में घुसने पर प्रतिबंध की खबरों को वाणिज्य दूतावास ने बताया अफवाह, कहा-पुराने प्रावधान रहेंगे लागू




ट्रंप बने USA के राष्ट्रपति तो यूक्रेन युद्ध हो जाएगा खत्म! डोनाल्ड से मिलने के बाद पुतिन को लेकर जेलेंस्की के भी बदले सुर

 

 

Latest World News





Source link

1600240cookie-checkभारत की UNSC में स्थाई सदस्यता की दावेदारी के पक्ष में खुलकर बोला भूटान, सुनकर दिल हो जाएगा गदगद
Artical

Comments are closed.

Bihar News : बेखौफ अपराधियों ने मुखिया पति पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, स्थानीय विधायक पर लगाया जान से मारने का आरोप     |     Dhirendra Kumar Became The New Examination Controller Of Raja Mahendra Pratap Singh University – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bhopal: Pm Inaugurated 6 Stations Of Mp Under Amrit Bharat Station Scheme, Vande Bharat Coaches Will Be Made I – Amar Ujala Hindi News Live     |     करणी माता मंदिर में दर्शन भी करेंगे पीएम मोदी     |     Jyoti Malhotra Youtuber Can Be Sentenced To Life Imprisonment If Proven Guilty She Will Not Even Get Bail – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dialysis Facility Will Be Started In 49 More Hospitals Of Himachal, 45 Crores Will Be Spent – Amar Ujala Hindi News Live     |     शुभमन गिल और साईं सुदर्शन के पास इतिहास रचने का मौका, खतरे में 9 साल पुराना ये कीर्तिमान     |     ‘बहाने से बुलाया और नशीली दवा पिलाकर…’, फेमस एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- ऑडिशन पर हुई गंदी हरकत     |     30 साल की उम्र से पहले हेल्थ इंश्योरेंस खरीदना है समझदारी, फायदे जानेंगे तो कहेंगे…बात तो सही है     |     MP Board: हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर, द्वितीय परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ी, पढ़ें डिटेल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088