Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar : The Name Of "dog Babu" Issued Residence Certificate Accused Arrested Patna Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Banda: घर में घुसकर वृद्ध की हत्या में पूर्व प्रधान समेत दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा कलावा बांधने के होते हैं नियम, पालन करने पर जीवन में आएगी सुख-समृद्धि International Tiger Day 2025 Uttarakhand Cm Dhami Announces Agniveers Will Join Tiger Protection Force - Amar Ujala Hindi News Live Guna News: West Beer Of Kalaura Dam Broke Due To Heavy Rains, Water Filled In Many Villages; Schools Submerged - Amar Ujala Hindi News Live Udaipur Grand Kavad Yatra Took Place Shiva Devotees Reached Ubhayeshwar Mahadev Temple With Ganga Water - Amar Ujala Hindi News Live जींद का विकास हत्याकांड: पिता बोले-मंत्री के कहने पर पुलिस ने बदल दी हत्या की कहानी, SP ने रोडरेज केस बनाया Pm Modi Told Governor Shiv Pratap Shukla Will Do Everything Possible To Help The Disaster Affected - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal News:पीएम मोदी ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से कहा IND-C vs WI-C Live Score Update 'जब वी मेट' के अंशुमन की रियल लाइफ गीत से मिलिए, विनोद खन्ना ने बनाया था हीरोइन, 4-5 फिल्में करके हुईं छूमंतर

भारत के अनोखे गांव, जहां की रहस्यमयी घटनाओं से विज्ञान भी है हैरान

Travel Tour Village Gaon

भारत की लगभग 70% आबादी गांव में रहती है, जो कि कृषि पर निर्भर होती है। यहां सुबह से लेकर शाम तक चहल-पहल देखने को मिलती है, लेकिन रात में यहां बिल्कुल सन्नाटा छा जाता है। मौसम के मामले में भी गांव काफी ज्यादा सुरक्षित और पॉल्यूशन फ्री है। हर गांव की अपनी अलग-अलग विशेषता और महत्व है। इन दिनों लोगों में विलेज कल्चर का क्रेज बढ़ रहा है। टूरिस्ट अक्सर उन्हीं गांव की तलाश करते हैं, जो अपने आप में अनोखा और बेहद खास है। यहां जाकर उन्हें स्थानीय परंपरा को नजदीक से देखने और जानने का मौका मिलता है। केंद्र और राज सरकार द्वारा भी लगातार विलेज टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है।

पिछले कई आर्टिकल में हम आपको भारत में स्थित कई सारे गांव की खासियत और वहां का महत्व बता चुके हैं। आज हम आपको उन गांवों से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जो अपने आप में बहुत ही अनोखा है।

गांव की खासियत

भारत में एक रिपोर्ट के मुताबिक, गांवों की संख्या करीब 6 लाख 28 हजार 221 है। सबसे ज्यादा गांव यूपी में हैं, जिनकी तादाद 1 लाख 7 हजार है, जबकि गोवा में महज 411 हैं। यहां के सबसे बड़े गांव का नाम गहमर है, जो कि उत्तर प्रदेश यानी यूपी में स्थित है। इसे एशिया का सबसे बड़ा गांव माना जाता है। यहां की आबादी लगभग 1 लाख 20 हजार से अधिक है। शहर से गांव की भाषा भी थोड़ी अलग होती है। इसके अलावा, यहां का पहनावा-उढ़ावा, खान-पान सब कुछ अलग है।

मावलिनॉन्ग

सबसे अनोखे गांव की लिस्ट में सबसे पहले मावलिनॉन्ग का नाम सामने आता है, जो कि मेघालय का सबसे स्वच्छ गांव माना जाता है। सफाई के मामले में यहां के लोग बेहद जागरूक हैं। कचरा फेंकने के लिए लोग यहां पर बांस की डस्टबिन का उपयोग करते हैं, ताकि पर्यावरण को भी किसी प्रकार का कोई नुकसान न पहुंचे।

कुलधरा

इसके बाद राजस्थान में स्थित कुलधरा गांव भी अपने आप में अनोखा गांव है, जिसे रहस्यमई भी माना जाता है। इतिहासकारों की मानें तो 13वीं शताब्दी में यह गांव रातों-रात खाली हो गया था। लोगों का कहना है कि यह गांव श्रापित है, इसलिए लोग यहां पर नहीं रहते हैं।

कोडिन्ही

इसके बाद कोडिन्ही गांव का नाम शामिल है, जो कि केरल में स्थित है। यह गांव जुड़वा बच्चों के लिए प्रसिद्ध है। यहां हर परिवार में जुड़वा बच्चे पाए जाते हैं। वैज्ञानिकों के लिए भी यह गांव एक रहस्य बना हुआ है।

शनि शिंगणापुर

इस लिस्ट में महाराष्ट्र का शनि शिंगणापुर गांव भी शामिल है। यहां किसी भी घर में दरवाजे नहीं होते। इसलिए यहां के लोग ताला भी नहीं खरीदते हैं। ग्रामीणों का ऐसा मानना है कि भगवान शनि इस गांव की रक्षा करते हैं, इसलिए दरवाजे की यहां कोई जरूरत नहीं है।

लोंगवा

इसके अलावा, लोंगवा गांव भी अनोखा गांव है, जो की नागालैंड में स्थित है। भारत और म्यांमार की सीमा पर स्थित होने के कारण यहां के मुखिया का घर दो देशों में बांटा हुआ है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यहां के नागरिक बिना वीजा और पासपोर्ट के दोनों देशों में और जा सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी प्रकार की कोई सजा नहीं दी जाती।

2601900cookie-checkभारत के अनोखे गांव, जहां की रहस्यमयी घटनाओं से विज्ञान भी है हैरान
Artical

Comments are closed.

Bihar : The Name Of “dog Babu” Issued Residence Certificate Accused Arrested Patna Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Banda: घर में घुसकर वृद्ध की हत्या में पूर्व प्रधान समेत दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा     |     कलावा बांधने के होते हैं नियम, पालन करने पर जीवन में आएगी सुख-समृद्धि     |     International Tiger Day 2025 Uttarakhand Cm Dhami Announces Agniveers Will Join Tiger Protection Force – Amar Ujala Hindi News Live     |     Guna News: West Beer Of Kalaura Dam Broke Due To Heavy Rains, Water Filled In Many Villages; Schools Submerged – Amar Ujala Hindi News Live     |     Udaipur Grand Kavad Yatra Took Place Shiva Devotees Reached Ubhayeshwar Mahadev Temple With Ganga Water – Amar Ujala Hindi News Live     |     जींद का विकास हत्याकांड: पिता बोले-मंत्री के कहने पर पुलिस ने बदल दी हत्या की कहानी, SP ने रोडरेज केस बनाया     |     Pm Modi Told Governor Shiv Pratap Shukla Will Do Everything Possible To Help The Disaster Affected – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal News:पीएम मोदी ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से कहा     |     IND-C vs WI-C Live Score Update     |     ‘जब वी मेट’ के अंशुमन की रियल लाइफ गीत से मिलिए, विनोद खन्ना ने बनाया था हीरोइन, 4-5 फिल्में करके हुईं छूमंतर     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088