लुधियाना: भाजपा के जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंघल।अग्निपथ’ को लेकर जहां कई राज्यों में विरोध हो रहा है। वहीं पंजाब में भी हाई अलर्ट जारी है। लुधियाना में दो दिन पहले रेलवे स्टेशन पर उपद्रवियों द्वारा की गई तोड़फोड़ के कारण पूरे शहर को पुलिस ने सुरक्षा के घेरे में ले लिया। आज भारत बंद को देखते हुए भाजपा के दफ्तर को पुलिस ने सुरक्षा घेरे में रखा। दफ्तर के मीटिंग रूप में भी सुरक्षा कर्मी बैठे है।बता दें शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से आज भाजपा के दफ्तर में सीनियर नेता या वर्कर नजर नहीं आए। भाजपा दफ्तर में गिनती के सिर्फ 4 लोग ही बैठे मिले। बताया जा रहा है कि पुलिस के पास कुछ इनपुट हैं, जिस कारण भाजपा दफ्तर में सुरक्षा प्रबंध मजबूत किये गए है। आने वाले दिनों में सुरक्षा ऐसे ही रहेगी। बता दें अग्निपथ’ को लेकर अब शहर में भी राजनीतिक माहौल गरमा रहा है।लुधियाना के भाजपा दफ्तर में तैनात सुरक्षा कर्मचारी।फौज में युवाओं की संख्या बढ़ेगीलुधियाना भाजपा के जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंघल ने कहा कि अग्निपथ देश के युवाओं के भविष्य के लिए बेहतर है। अग्निपथ’ को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने जो फैसला किया है है पूरा देश उनके साथ है। अग्निपथ से देश मजबूत होगा। वहीं जो युवा है उनकी फौज में संख्या बढ़ेगी। देश के हर युवा का फौज में भर्ती होने का मौके मिलेगा। उन्होंने कहा कि लुधियाना रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ करने वाले जो हमलावर मुंह बांध कर आए थे। असल में तोड़फोड़ करने वालों में कांग्रेस और आप पार्टी के लोग हैं। भाजपा नेताओं की कोई सुरक्षा नहीं है पंजाब में।

Comments are closed.