Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स का कप्तान बनते ही छुआ नया मुकाम, 6 रन बनाते ही किया कारनामा सास संग रोमांस करता दिखेगा दामाद, फ्रेश जोड़ी से धमाका करेंगी एकता कपूर, 'बड़े अच्छे लगते हैं' का प्रोमो आउट जियो यूजर्स की अब होगी असली मौज-मस्ती, 200 दिन के लिए रिचार्ज और फ्री कॉलिंग के टेंशन खत्म दिल्ली में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की मासिक सहायता राशि 2,000 रुपये से बढ़ाकर इतनी की गई, 70 पार वाले को विशेष राहत 202 किसान रिहा: पटियाला से 70 और नाभा जेल से 132 किसान छोड़े, मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं ले रहे डल्लेवाल UPI ट्रांजेक्शन करने पर अब देना होगा चार्ज! पेमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र Mumbai techie seeks help from astrology app to mend life, loses over Rs 12 lakh | India News Bihar Board 12th Result 2025 Out Bseb Inter Topper Success Story Sanjana Kumari - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar Board :बैंड बाजा वाले की बेटी बनी टॉपर; कहा Sambhal Violence: Jama Masjid Committee Chief Zafar Ali Life In Danger In Moradabad Jail - Amar Ujala Hindi News Live - संभल हिंसा:जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली की जान को जेल में खतरा, परिजन बोले Works Worth 95 Crores Approved In Tehri Lake Development Project Uttarakhand News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live

भारत में सोने का आयात दोगुना होकर 10 अरब डॉलर के पार निकला, जानें क्यों आया इतना बड़ा उछाल


Gold- India TV Paisa

Photo:FILE सोना

कस्टम ड्यूटी में भारी कटौती और त्योहारी मांग आने से अगस्त में सोने का आयात दोगुने से अधिक होकर 10.06 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक साल पहले की समान अवधि में सोने का आयात 4.93 अरब डॉलर रहा था। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने स्वर्ण आयात के इस रिकॉर्ड स्तर पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि सोने पर सीमा शुल्क दरों में भारी कटौती की गई है ताकि सोने की तस्करी और अन्य गतिविधियों में कमी आ सके। 

सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता भारत 

बर्थवाल ने कहा, “यह वह समय है जब जौहरी त्योहारों के मौसम में बिक्री के लिए अपने माल का स्टॉक करना शुरू करते हैं।” वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में सरकार ने शुल्क को 15 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत करने की घोषणा की थी। भारत का स्वर्ण आयात चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में 4.23 प्रतिशत घटकर 12.64 अरब डॉलर रह गया। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में देश का स्वर्ण आयात 30 प्रतिशत बढ़कर 45.54 अरब डॉलर हो गया था। भारत चीन के बाद दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। यह आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करता है।

स्विट्जरलैंड से सबसे अधिक सोने का आयात

भारत सोने का सर्वाधिक आयात स्विट्जरलैंड से करता है जिसकी हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत है। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) 16 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ दूसरे और दक्षिण अफ्रीका लगभग 10 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर है। देश के कुल आयात में इस कीमती धातु का हिस्सा पांच प्रतिशत से अधिक है। सोने के आयात में उछाल ने देश के व्यापार घाटे (आयात और निर्यात के बीच का अंतर) को अगस्त में बढ़ाकर 29.65 अरब डॉलर तक पहुंचा दिया। 

Latest Business News





Source link

1530760cookie-checkभारत में सोने का आयात दोगुना होकर 10 अरब डॉलर के पार निकला, जानें क्यों आया इतना बड़ा उछाल
Artical

Comments are closed.

श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स का कप्तान बनते ही छुआ नया मुकाम, 6 रन बनाते ही किया कारनामा     |     सास संग रोमांस करता दिखेगा दामाद, फ्रेश जोड़ी से धमाका करेंगी एकता कपूर, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का प्रोमो आउट     |     जियो यूजर्स की अब होगी असली मौज-मस्ती, 200 दिन के लिए रिचार्ज और फ्री कॉलिंग के टेंशन खत्म     |     दिल्ली में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की मासिक सहायता राशि 2,000 रुपये से बढ़ाकर इतनी की गई, 70 पार वाले को विशेष राहत     |     202 किसान रिहा: पटियाला से 70 और नाभा जेल से 132 किसान छोड़े, मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं ले रहे डल्लेवाल     |     UPI ट्रांजेक्शन करने पर अब देना होगा चार्ज! पेमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र     |     Mumbai techie seeks help from astrology app to mend life, loses over Rs 12 lakh | India News     |     Bihar Board 12th Result 2025 Out Bseb Inter Topper Success Story Sanjana Kumari – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar Board :बैंड बाजा वाले की बेटी बनी टॉपर; कहा     |     Sambhal Violence: Jama Masjid Committee Chief Zafar Ali Life In Danger In Moradabad Jail – Amar Ujala Hindi News Live – संभल हिंसा:जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली की जान को जेल में खतरा, परिजन बोले     |     Works Worth 95 Crores Approved In Tehri Lake Development Project Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088