खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू बाएं और लाल घेर में भारत विरोधी इल्हान उमर राहुल गांधी के साथ वायरल तस्वीर में।
नई दिल्लीः अमेरिका दौरे पर गए राहुल गांधी अपने बयानों और कुछ वायरल तस्वीरों को लेकर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि पहले राहुल गांधी ने विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने 10 साल के भाजपा के शासन में देश के हालात खराब होने का हवाला दिया है। राहुल का कहना था कि देश का माहौल बिगड़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने देश में सिखों की दयनीय स्थिति होने की भी बात कही थी। इसके साथ ही वह एक तस्वीर में भारत विरोधी इल्हान उमर के साथ भी नजर आ रहे हैं। सिखों पर राहुल गांधी के बयान को खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने अलग खालिस्तान की मांग जायज ठहराने वाला कहा है।
इस प्रतिक्रिया के बाद भाजपा कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। भाजपा का कहना है कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू और भारत विरोधी इल्हान उमर राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं। इससे जाहिर होता है कि राहुल गांधी भारत विरोधियों के साथ मिलकर जहर फैलाने में लगे हैं। बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने इन तस्वीरों को लेकर कहा है कि जो कुछ भी हुआ है वो पूरे देश के लिए गंभीर और विचारणीय है। भाजपा की ऐसी सख्त टिप्पणियों के बाद कांग्रेस का हाथ मुश्किल में फंस गया है।
यह भी पढ़ें
भूकंप के झटकों से हिला पाकिस्तान, अफगानिस्तान से लेकर नई दिल्ली तक महसूस हुए झटके

Comments are closed.