Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

भारत से व्यापारिक संबंधों की बहाली को बेकरार पाकिस्तान! विदेश मंत्री ने बताया पुलवामा के बाद क्यों नहीं हुआ कारोबार


india pakistan trade- India TV Paisa

Photo:REUTERS india pakistan trade

आसमान छूती महंगाई और कर्ज के बोझ तले दबा पाकिस्तान (Pakistan) अब अपने पड़ोसियों से अच्छे सबंध बनाना चाहता है। पाकिस्तान की संसद में समय-समय पर भारत से रिश्ते दोबारा शुरू करने को लेकर बातें होती रहती हैं। ऐसे ही एक सवाल का जवाब शनिवार को पाक विदेश मंत्री इशाक डार (Ishaq Dar) ने दिया। ‘डॉन’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, उनसे पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की सांसद शर्मिला फारुकी ने सवाल किया था। इस सवाल में उन्होंने पड़ोसी देशों, खासकर भारत के साथ पाकिस्तान के संबंधों में आने वाली व्यापारिक चुनौतियों के बारे में जानकारी मांगी थी।

पुलवामा के बाद भारत ने लगाया था 200% शुल्क

इस सवाल के जवाब में डार ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान से आयात पर भारत द्वारा ‘भारी शुल्क’ लगाए जाने के कारण दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध 2019 से निलंबित हैं। पाक विदेश मंत्री ने कहा, “पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से आयात पर 200 प्रतिशत शुल्क लगाने का फैसला किया था और कश्मीर बस सेवा तथा सीमापार व्यापार को निलंबित कर दिया था।’’ डार पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री भी हैं। मार्च में लंदन में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान डार ने भारत के साथ व्यापारिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए पाकिस्तान के व्यापारिक समुदाय की उत्सुकता पर प्रकाश डाला था। हालांकि, उनके कार्यालय ने बाद में स्पष्ट किया था कि पाकिस्तान की भारत के साथ व्यापार संबंधों को फिर से शुरू करने की कोई योजना नहीं है।

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पीछे हट गया था पाकिस्तान

भारतीय संसद द्वारा 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 को हटा देने के बाद से पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने राजनीतिक रिश्ते कम कर दिये थे। पाकिस्तान ने इस फैसले को दोनों देशों के बीच संबंधों में दरार डालने वाला बताया था। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों का एक इतिहास रहा है। इसके पीछे पाकिस्तान की तरफ से आने वाला आतंकवाद प्रमुख मुद्दा रहा है।

Latest Business News





Source link

1072720cookie-checkभारत से व्यापारिक संबंधों की बहाली को बेकरार पाकिस्तान! विदेश मंत्री ने बताया पुलवामा के बाद क्यों नहीं हुआ कारोबार
Artical

Comments are closed.

Bihar : Electricity Department Stoped Power Supply Of Tilka Manjhi Bhagalpur University 15 Crore 10 Lakh Dues – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bijnor: Tiger Killed And Ate A Young Man, Only A Skeleton Of A Skull And Traces Of Blood Was Found On The Spot – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News Driver Dies After Falling From Building – Amar Ujala Hindi News Live     |     5 Feet Long Python Entered Education Department Office, Incident Averted Due To Timely Rescue – Kota News     |     दिल्ली के JFM ने बाउंड्री पर पकड़ा हैरान कर देने वाला कैच, वीडियो देख आप भी कहेंगे वाह-वाह !     |     Video : Smuggler Arrested With Consignment Of Heroin From Pakistan In Ferozepur – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kids, young moms leave men behind in Uttarakhand border villages for better education | India News     |     Bihar: Fire Broke Out Near Platform-1 Of Samastipur Junction, Rpf And Railway Personnel Averted Accident – Amar Ujala Hindi News Live     |     IPL 2025: आईपीएल की वजह से 11 रूटों पर रहेगा डायवर्जन, जारी किए गए अलग-अलग रूट चार्ट, सात मैच खेले जाएंगे     |     Video : Devotees Offered Prayers At Jhandewalan Temple On First Day Of Navratri – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088