Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
डॉन ब्रेडमैन का रिकॉर्ड तोड़ने से एक कदम दूर भारतीय कप्तान शुभमन गिल, टेस्ट क्रिकेट में बन सकते हैं सबसे बड़े बल्लेबाज Yash Dayal News Cricketer Yash Dayal May Be Arrested After Harassment Case Filed Against Him In Ghaziabad - Amar Ujala Hindi News Live Rishikesh Two Women Missing After Being Swept Away In Ganga Near Brahmapuri Search Continues - Amar Ujala Hindi News Live Du Ug Admission 2025: Over 2.65 Lakh Registrations For Undergraduate Courses; Portal Open Till July 14 - Amar Ujala Hindi News Live Three Brothers Died By Drowning In A Drain While Bathing, Police Reached The Spot - Madhya Pradesh News Rajasthan: सीएम भजनलाल के दो दिवसीय दौरे का कार्यक्रम जारी, धार्मिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल Process Of Making Passport From Home Started In Himachal Started From Chamba - Amar Ujala Hindi News Live Wimbledon 2025: कार्लोस अल्कारेज का जबरदस्त प्रदर्शन जारी, लगातार तीसरी बार खिताब जीतने से सिर्फ 2 कदम दूर सैफ की बेगम ने मोनोकिनी में बिखेरा जलवा, 44 की करीना को देख हैरान फैन, बोले- '17 साल बाद भी वही टशन' Purnia MP Pappu Yadav meets kin of family burnt alive over witchcraft allegations, calls incident a "black spot for the country"

भारत 2027 तक बन जाएगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी, इन दो बड़े देशों को छोड़ेंगे हम पीछे


पीयूष गोयल और निर्मला...

Photo:FILE पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण

World’s third largest economy : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 2027 तक जापान और जर्मनी से आगे निकलकर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। गोयल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 साल में क्या किया? वह भारत को 11वें सबसे बड़े जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) से पांचवें सबसे बड़े जीडीपी पर ले गए।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने 2014 में अनुमान लगाया था कि 30 वर्ष में भारत तीसरी सबसे बड़ी जीडीपी वाला देश बन जाएगा। गोयल ने कहा, ‘‘मोदी ने क्या किया? उन्होंने कहा था कि ‘मैं इसे आधे से भी कम समय में कर दूंगा’ और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं मित्रों, 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।”

जापान और जर्मनी से आगे होंगे हम

गोयल ने कहा कि हम जापान और जर्मनी से आगे होंगे। केवल 13 वर्षों में न कि 30 वर्षों में। यह प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता तथा दृढ़ विश्वास है। साथ ही उन्होंने कहा कि 19 देशों ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया है। इनमें से आठ मुस्लिम बहुल, 10 ईसाई बहुल और एक बौद्ध बहुल देश है। उन्होने कहा ‘‘कुछ लोग जो भारत और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, उसका इससे बेहतर जवाब कोई नहीं हो सकता।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘वह सच्ची धर्मनिरपेक्षता वाले सबसे समावेशी नेता हैं, जो तुष्टिकरण की राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं, वह सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करते हैं।’’

ये हैं दुनिया की 5 बड़ी अर्थव्यवस्थाएं

इस समय अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी है। अमेरिका की जीडीपी 30.34 ट्रिलियन डॉलर है। दूसरे स्थान पर चीन है, जिसकी इकॉनमी 19.53 ट्रिलियन डॉलर है। जर्मनी 4.92 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ तीसरे स्थान पर है। 4.39 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ जापान चौथे स्थान पर है। पांचवें स्थान पर भारत है, जिसकी जीडीपी 4.27 ट्रिलियन डॉलर की है।

(भाषा/पीटीआई के इनपुट के साथ)

Latest Business News





Source link

2251440cookie-checkभारत 2027 तक बन जाएगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी, इन दो बड़े देशों को छोड़ेंगे हम पीछे
Artical

Comments are closed.

डॉन ब्रेडमैन का रिकॉर्ड तोड़ने से एक कदम दूर भारतीय कप्तान शुभमन गिल, टेस्ट क्रिकेट में बन सकते हैं सबसे बड़े बल्लेबाज     |     Yash Dayal News Cricketer Yash Dayal May Be Arrested After Harassment Case Filed Against Him In Ghaziabad – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rishikesh Two Women Missing After Being Swept Away In Ganga Near Brahmapuri Search Continues – Amar Ujala Hindi News Live     |     Du Ug Admission 2025: Over 2.65 Lakh Registrations For Undergraduate Courses; Portal Open Till July 14 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Three Brothers Died By Drowning In A Drain While Bathing, Police Reached The Spot – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan: सीएम भजनलाल के दो दिवसीय दौरे का कार्यक्रम जारी, धार्मिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल     |     Process Of Making Passport From Home Started In Himachal Started From Chamba – Amar Ujala Hindi News Live     |     Wimbledon 2025: कार्लोस अल्कारेज का जबरदस्त प्रदर्शन जारी, लगातार तीसरी बार खिताब जीतने से सिर्फ 2 कदम दूर     |     सैफ की बेगम ने मोनोकिनी में बिखेरा जलवा, 44 की करीना को देख हैरान फैन, बोले- ’17 साल बाद भी वही टशन’     |     Purnia MP Pappu Yadav meets kin of family burnt alive over witchcraft allegations, calls incident a “black spot for the country”     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088