Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
IPL 2025 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, अब इस दिन नहीं होगा अहम मुकाबला L2: Empuraan ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, मोहनलाल की फिल्म ने बनाए ये 5 रिकॉर्ड Samsung Galaxy Z Flip 7 के डिजाइन का हुआ खुलासा, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हुईं फोटोज पान का पत्ता त्वचा की इन समस्याओं में है फायदेमंद, जानें स्किन केयर में कैसे करें इस्तेमाल? Gold Price Today: 92,150 रुपये पर पहुंचा सोने का भाव, शुक्रवार को कीमतों में आई जोरदार तेजी मोगा में डीसी दफ्तर के बाहर किसानों का धरना IMD ताजा पूर्वानुमान व कक्षा 5वीं-8वीं का रिजल्ट जारी सहित MP की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर Famous Indian Brands Captivated the Catwalk of Moscow Fashion Week 'National leadership will decide': Annamalai on BJP-AIADMK alliance | India News Khagaria Former Ips Shivdeep Lande Says I Have Left Job My Skin Is Still Khaki Listened To Problems Of Farmers - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar:पूर्व Ips लांडे बोले

भुखमरी से जूझ रहे पाकिस्तान में इस महिला ने रच दिया इतिहास, हासिल किया इतना बड़ा मुकाम कि…


Pakistan Flag- India TV Hindi

Image Source : AP
Pakistan Flag

लाहौर: कंगाली, गरीबी, भुखमरी, आतंकवाद और महंगाई जैसे मुद्दों में घिरा रहने वाला पाकिस्तान अब एक महिला की वजह से चर्चा में आ गया है। न्यायमूर्ति आलिया नीलम ने बृहस्पतिवार को लाहौर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश पद की शपथ ली है। खास बात यह है कि नीलम पाकिस्तान की पहली महिला हैं जो किसी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के पद पर आसीन हुई हैं। पंजाब के राज्यपाल सरदार सलीम हैदर खान ने उन्हें पद की शपथ दिलाई है। पंजाब सूबे की पहली महिला मुख्यमंत्री मरियम नवाज भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं। 

वायरल हुई तस्वीर

न्यायमूर्ति नीलम (57) लाहौर उच्च न्यायालय में न्यायधीशों के वरिष्ठता क्रम में तीसरे स्थान पर थीं लेकिन पाकिस्तान के प्रधान न्यायधीश काजी फैज ईसा की अध्यक्षता वाले न्यायिक आयोग ने उन्हें इस पद के लिए नामित करने का फैसला किया। नीलम को मुख्य न्यायधीश बनाने की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी सत्तारूढ़ शरीफ परिवार के सदस्यों के साथ खींची गई तस्वीर वायरल होने लगी। इसके जरि उनके विरोधी यह संकेत करना चाहते थे कि वह सत्तारूढ़ मुस्लिम लीग (नवाज) से जुड़ी हुई हैं। 

कैसा रहा करियर

न्यायमूर्ति नीलम का जन्म 12 नवंबर 1966 में हुआ और उन्होंने 1995 में पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की है। 1996 में वकील के तौर पर उन्होंने अपना पंजीकरण कराया। न्यायमूर्ति नीलम ने 2008 में अधिवक्ता के तौर पर उच्चतम न्यायालय में पंजीकरण कराया। वह 2013 में लाहौर उच्च न्यायालय की अस्थायी न्यायधीश बनीं और 16 मार्च 2015 को उन्हें पदोन्नति देकर स्थायी न्यायधीश बना दिया गया। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

लंदन में BBC स्पोर्ट्स कमेंटेटर के घर ट्रिपल मर्डर, तीर-धनुष से की गई महिलाओं की हत्या; पुलिस ने कहा…

रूस ने क्या कर दिया! यूक्रेन में मचा दी तबाही, अब कैसे होगा कैंसर से जूझ रहे बच्चों का इलाज

घबरा गया ‘ड्रैगन’! चीन का NATO को स्पष्ट संदेश, कहा ‘यूरोप के बाद एशियाई देशों के बीच ना फैलाएं अराजकता’

Latest World News





Source link

1181480cookie-checkभुखमरी से जूझ रहे पाकिस्तान में इस महिला ने रच दिया इतिहास, हासिल किया इतना बड़ा मुकाम कि…
Artical

Comments are closed.

IPL 2025 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, अब इस दिन नहीं होगा अहम मुकाबला     |     L2: Empuraan ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, मोहनलाल की फिल्म ने बनाए ये 5 रिकॉर्ड     |     Samsung Galaxy Z Flip 7 के डिजाइन का हुआ खुलासा, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हुईं फोटोज     |     पान का पत्ता त्वचा की इन समस्याओं में है फायदेमंद, जानें स्किन केयर में कैसे करें इस्तेमाल?     |     Gold Price Today: 92,150 रुपये पर पहुंचा सोने का भाव, शुक्रवार को कीमतों में आई जोरदार तेजी     |     मोगा में डीसी दफ्तर के बाहर किसानों का धरना     |     IMD ताजा पूर्वानुमान व कक्षा 5वीं-8वीं का रिजल्ट जारी सहित MP की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर     |     Famous Indian Brands Captivated the Catwalk of Moscow Fashion Week     |     ‘National leadership will decide’: Annamalai on BJP-AIADMK alliance | India News     |     Khagaria Former Ips Shivdeep Lande Says I Have Left Job My Skin Is Still Khaki Listened To Problems Of Farmers – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar:पूर्व Ips लांडे बोले     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088