Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: सात करोड़ की साइबर ठगी, गोपालगंज पहुंची हरियाणा पुलिस, एक युवक को किया गिरफ्तार वृंदावन: बांके बिहारी के VIP दर्शन के नाम पर ठगी, वसूली जाती है मोटी रकम; पुलिस ने दो बाउंसर किए गिरफ्तार Uttarakhand: मसूरी में जाम ने ले ली बुजुर्ग पर्यटक की जान, दिल्ली से छह साथियों के साथ आए थे घूमने Tigress Wreaks Havoc Again In Bandhavgarh Tiger Reserve, Woman Dies, Villagers Terrified - Madhya Pradesh News Mp Hanuman Beniwal Interview Attacks Minister Kirodi Lal Meena - Amar Ujala Hindi News Live Haryana: पंचकूला जेल विभाग के क्लर्क को ठगने के तीन आरोपी राजस्थान से किए गिरफ्तार, फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई The Way For Renuka Dam Is Clear, Forest Ministry Gives Green Signal To Its Construction - Amar Ujala Hindi News Live इस खिलाड़ी ने हासिल की हैट्रिक, एक ओवर में झटके 4 विकेट; विरोधी टीम हुई चित भूल जाएंगे 'मिर्जापुर', ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये क्राइम थ्रिलर सीरीज, कहानी देख खुल जाएंगे दिमाग के पुर्जे BSNL ने निजी कंपनियों की बढ़ा दी टेंशन, 336 दिन तक सभी नेटवर्क पर मिलेगी Unlimited Calling

‘भूल भुलैया 3′ और ‘सिंघम अगेन’ से होगा नवंबर का आगाज, ये 8 बड़ी फिल्में तोड़ेंगी कमाई के रिकॉर्ड!


अक्टूबर का महीना भी बीत गया और अब हल्कि सर्दी के साथ नवंबर के महीना दस्तक देने वाला है। सिनेमा प्रेमियों के लिए नए महीने का सीधा मतलब नई फिल्में हैं। इस महीने भी कई धमाकेदार फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड की 8 दमदार फिल्मों की लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो नवंबर के महीने को गुलजार करेंगी। इनमें से कई तो मेगा बजट फिल्में हैं। इनकी स्टार कास्ट भी कमाल की हैं। महीने की शुरुआत ही दो धमाकेदार मल्टीस्टारर फिल्मों से होने जा रही है। ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज के बाद ही 6 और फिल्में भी तैयार खड़ी हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट। 

भूल भुलैया 3

नवंबर की शुरुआत हॉरर कॉमेडी फिल्म से होगी। ‘भूल भुलैया 3’ रिलीज के लिए तैयार है। 1 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर काफी बज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई हैं। इस फ्रेंचाइजी के पहले दो पार्ट काफी हिट रहे हैं। 

सिंघम अगेन

‘भूल भुलैया 3’ के साथ सिनेमाघरों में अजय देवगन लंबी-चौड़ी टोली लेकर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ भी 1 नंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में कई सितारे एक साथ धमाल करेंगे। एक्शन-ड्रामा फिल्म में अजय देवगन के अलावा अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, सलमान खान और अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे। इस फिल्म की भी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। फिल्म को लेकर पहले से ही काफी क्रेज है।  

कंगुवा

बॉबी देओल और सुर्या की जोड़ी पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएगी। साउथ फिल्म ‘कंगुवा’ 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म दो टाइमलाइन में चलेगी। इसे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शूट किया गया है। सूर्या फिल्म में लीड हीरो हैं, वहीं बॉबी देओल फिल्म में मेन विलेन है। फिल्म में खूब सारा एक्शन और अब तक का सबसे बड़ा वॉर सीन देखने को मिलेगा। फिल्म में दिशा पाटनी ग्लैमर का तड़का लगाएंगी।

द साबरमती रिपोर्ट

विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की रिलीज काफी दिनों से टल रही थी, लेकिन अब इस फिल्म को रिलीज डेट मिल गई है। गोधरा कांड पर आधारित ये फिल्म कई अनदेखे पहलुओं से पर्दा उठाने का दावा करती है। फिल्म में रिद्धी डोगरा और राशी खन्ना भी लीड रोल में हैं। ये फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

आई वॉन्ट टू टॉक

‘आई वॉन्ट टू टॉक’ भी इन दिनों चर्चा में है। ये फिल्म अभिषेक बच्चन की है, जिसका निर्देशन ‘पीकू’ फेम निर्देशक सुजीत सरकार ने किया है। ये फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी पेश करेगी जिसे बोलने का शौक है और वो हर किसी से बात करना चाहता है। अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ 22 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

नाम

अजय देवगन की फिल्म ‘नाम’ की चर्चाएं तेज हो गई हैं। आखिर इस फिल्म की भी रिलीज डेट सामने आ गई है। ये फिल्म 23 नवंबर के दिन रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर अनीस बज्मी ने किया है। इस फिल्म का पोस्ट भी सामने आया है, जिसमें अजय देवगन बियर्ड लेस लुक में नजर आ रहे हैं।

मेट्रो…इन दिनों

‘लाइफ इन का अ मेट्रो’ तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में भी एक साथ कई सितारे नजर आएंगे। आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर, नीना गुप्ता और पंकज त्रिपाठी की फिल्म में अहम किरदार निभाएंगे। ये फिल्म 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बदतमीज गिल

‘मेट्रो…इन दिनों’ का बॉक्स ऑफिस क्लैश ‘बदतमीज गिल’ के साथ देखने को मिलेगा। ये फिल्म भी 29 नवंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वाणी कपूर, अपारशक्ति खुराना और परेश रावल लीड रोल में हैं।





Source link

1798880cookie-check‘भूल भुलैया 3′ और ‘सिंघम अगेन’ से होगा नवंबर का आगाज, ये 8 बड़ी फिल्में तोड़ेंगी कमाई के रिकॉर्ड!
Artical

Comments are closed.

Bihar News: सात करोड़ की साइबर ठगी, गोपालगंज पहुंची हरियाणा पुलिस, एक युवक को किया गिरफ्तार     |     वृंदावन: बांके बिहारी के VIP दर्शन के नाम पर ठगी, वसूली जाती है मोटी रकम; पुलिस ने दो बाउंसर किए गिरफ्तार     |     Uttarakhand: मसूरी में जाम ने ले ली बुजुर्ग पर्यटक की जान, दिल्ली से छह साथियों के साथ आए थे घूमने     |     Tigress Wreaks Havoc Again In Bandhavgarh Tiger Reserve, Woman Dies, Villagers Terrified – Madhya Pradesh News     |     Mp Hanuman Beniwal Interview Attacks Minister Kirodi Lal Meena – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana: पंचकूला जेल विभाग के क्लर्क को ठगने के तीन आरोपी राजस्थान से किए गिरफ्तार, फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई     |     The Way For Renuka Dam Is Clear, Forest Ministry Gives Green Signal To Its Construction – Amar Ujala Hindi News Live     |     इस खिलाड़ी ने हासिल की हैट्रिक, एक ओवर में झटके 4 विकेट; विरोधी टीम हुई चित     |     भूल जाएंगे ‘मिर्जापुर’, ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये क्राइम थ्रिलर सीरीज, कहानी देख खुल जाएंगे दिमाग के पुर्जे     |     BSNL ने निजी कंपनियों की बढ़ा दी टेंशन, 336 दिन तक सभी नेटवर्क पर मिलेगी Unlimited Calling     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088