Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

भूल भुलैया-3 का पोस्टर रिलीज, दिवाली धमाका बनकर आएंगे ‘रूह बाबा’, बॉक्स ऑफिस पर बरकरार रहेगा जलवा?


kartik aaryan- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ का पोस्टर रिलीज हो गया है। इसी साल दीवाली पर रिलीज हो रही ये फिल्म एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर को पोस्ट करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा, ‘दरवाजा खुलेगा… इस दिवाली।’ डायरेक्टर अनीस बज्मी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हंगामा काटने के लिए एक बार फिर तैयार है। इससे पहले इस फिल्म के 2 पार्ट सुपरहिट रहे हैं. भूल भुलैया के पहले पार्ट में अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था। वहीं इसके बाद दूसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आए थे। अब कार्तिक भूल भुलैया-3 के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। 

2007 में रिलीज हुआ था पहला पार्ट

डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म भूल भुलैया 12 अक्टूबर 2007 को रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, अमीषा पटेल और शीनी अहूजा जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक 32 करोड़ रुपयों के बजट से बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में सभी को चौंका दिया था। फिल्म ने 82 करोड़ रुपयों से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कलेक्शन की थी। वहीं कुल 68 करोड़ रुपये भारत में कमाए थे। फिल्म ने पहले ही दिन करीब 4 करोड़ रुपयों की कमाई कर सुपरहिट का अंदाजा लगा दिया था। 

दूसरे पार्ट में बदली स्टारकास्ट फिर भी रही सुपरहिट

वहीं भूल भुलैया का दूसरा पार्ट 2022 में रिलीज किया गया। 20 मई 2022 को रिलीज हुई भूल भुलैया-2 ने भी कमाई के मामले में कमाल कर दिया. इस फिल्म को डायरेक्टर अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था। 90 करोड़ रुपयों से बनी इस फिल्म ने 263 करोड़ रुपयों की कमाई कर सभी को चौंका दिया था। अब इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी इस साल दिवाली पर रिलीज के लिए तैयार है। मेकर्स को हर बार की तरह इस पार्ट से भी बंपर कमाई की उम्मीद है। 

Latest Bollywood News





Source link

1582570cookie-checkभूल भुलैया-3 का पोस्टर रिलीज, दिवाली धमाका बनकर आएंगे ‘रूह बाबा’, बॉक्स ऑफिस पर बरकरार रहेगा जलवा?
Artical

Comments are closed.

Bihar News Woman Dies Under Suspicious Circumstances In Nalanda Dowry Harassment Alleged – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up Floods Ganga Water Level Above The Danger Mark And 39 Villages Affected In Badaun – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Cm Dhami Virtually Inaugurated 13 Sanskrit Villages From Bhogpur – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: जामिया ने एंटी रैगिंग समिति का किया गठन     |     Damoh News: जालसाजों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर शिक्षक से की ठगी, 16 हजार 400 रुपये हड़पे     |     बुरहानपुर में दिखी हर घर तिरंगा अभियान की झलक, कांवड़ यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे     |     Parimatch Launches Live Virtual Horse Racing Across Asia     |     Global Physician Shortage Reaches Crisis Levels – Xavier University School of Medicine Aruba Steps Up to Bridge the Gap     |     Jaipur News: Asaram Gets Fresh Relief, Rajasthan High Court Extends Interim Bail Till August 29 – Jaipur News     |     Elderly Man Hit By Car In Bahadurgarh – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088