Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
उछाल के साथ बाजार ने की ओपनिंग, सेंसेक्स 279 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,400 से ऊपर, ये स्टॉक्स लहराए ‘My party made me go here and there’: Nitish Kumar on staying with NDA | India News Muzaffarpur News: Body Of Woman Found In Suspicious Circumstances Near Field, In-laws Accused Of Murder - Bihar News People Arrived With Sheep At Residence Of Union Minister Of State Police Sweating Seeing Unique Demonstration - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Weather News Weather Is Expected To Remain Bad For Three Days Dm Alert - Amar Ujala Hindi News Live Indore: Many Areas Of Indore Remained In Darkness Till 2 Am, Trees Had Fallen On The Wires - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan News Pandit Pradeep Mishra Talks About Love Jihad Pakistan Issue In Jaipur Katha News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live MP Board Result 2025: कक्षा 10वीं-12वीं छात्रों के लिए अपडेट, इसी हफ्ते में कभी भी जारी हो सकते है नतीजे, ऐसे कर सकेंगे चेक, जानें डिटेल्स अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स का बड़ा कारनामा, LSG को हराकर खत्म किया 12 साल का सूखा जब 'पंचायत' का मिला ऑफर, कहानी को लेकर खुश नहीं थे 'सचिव जी', ऐसे बदला मूड

भोपाल-आयुष्मान भारत निरामयम और CMHO कार्यालय की नयी पहल,निजी अस्पतालों में ऑनलाइन ओपीडी अपाइंटमेंट की सुविधा

भोपाल-आयुष्मान भारत निरामयम और CMHO कार्यालय की नयी पहल,निजी अस्पतालों में ऑनलाइन ओपीडी अपाइंटमेंट की सुविधा

BHOPAL NEWS : मरीजों के समय की बचत और जल्द उपचार के लिए निजी अस्पतालों में एडवांस ओ पी डी अपॉइंटमेंट सेवा शुरू की जा रही है। शासकीय अस्पतालों में ये सुविधा पहले से ही दी जा रही है। जल्द ही आयुष्मान भारत योजना से संबद्ध निजी अस्पतालों में भी सेवा प्रारंभ की जावेगी। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भोपाल द्वारा आयुष्मान भारत निरामयम हेल्पलाइन सेवा की उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत कार्यालय में किया गया। कार्यशाला में आयुष्मान योजना से सम्बद्ध निजी अस्पताल शामिल हुए।

घर बैठे ही ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा

आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन के उद्देश्यों की दिशा में ये हेल्पलाइन सेवा विलियम जे क्लिंटन फंडेशन के सहयोग से संचालित की जा रही है। जिसमें हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 18002332085 पर घर बैठे ही ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा दी जा रही है। हेल्पलाइन पर फोन करके मरीज द्वारा अपने निवास स्थान या वर्तमान लोकेशन बताई जाती है। लोकेशन के आधार पर हेल्पलाइन द्वारा नजदीकी अस्पताल के विकल्पों के सुझाव दिए जाते हैं। मरीज द्वारा बताए गए अस्पताल एवं समय के अनुसार अपॉइंटमेंट सुनिश्चित किया जाता है।

मरीज अपनी सुविधा को देखते हुए अपॉइंटमेंट लेगा 

यह टोल फ्री सुविधा सुबह 8.00 बजे से शाम 8.00 बजे तक उपलब्ध है। इस सुविधा के तहत अस्पतालों की ओपीडी के समय पर मरीज अपनी सुविधा को देखते हुए अपॉइंटमेंट ले सकता है। अपॉइंटमेंट के निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक से परामर्श लिया जा सकता है। इस नंबर पर फोन करके आभा आई डी भी बनवाई जा सकती है। हितग्राही अपना आधार कार्ड नंबर और आधार लिंक मोबाइल नंबर बताकर आसानी से आभा आई डी बनवा सकते हैं। नेवीगेशन सपोर्ट सिस्टम द्वारा हितग्राही अपने नजदीक की स्वास्थ्य संस्था की जानकारी भी ले सकेंगे।

सुविधा पूरी तरह निशुल्क

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि यह हेल्पलाइन सेवा शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में पूर्व से संचालित की जा रही है । भोपाल में अब तक 7 हजार अपाइंटमेंट दिए जा चुके हैं। सेवा के विस्तारीकरण हेतु आयुष्मान भारत निरामयम योजना से संबद्ध निजी अस्पतालों को भी इस सेवा से जोड़ने के लिए अस्पतालों से जानकारी ली जा रही है। यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क है और इससे मरीज के समय की भी बचत हो रही है।

2174670cookie-checkभोपाल-आयुष्मान भारत निरामयम और CMHO कार्यालय की नयी पहल,निजी अस्पतालों में ऑनलाइन ओपीडी अपाइंटमेंट की सुविधा
Artical

Comments are closed.

उछाल के साथ बाजार ने की ओपनिंग, सेंसेक्स 279 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,400 से ऊपर, ये स्टॉक्स लहराए     |     ‘My party made me go here and there’: Nitish Kumar on staying with NDA | India News     |     Muzaffarpur News: Body Of Woman Found In Suspicious Circumstances Near Field, In-laws Accused Of Murder – Bihar News     |     People Arrived With Sheep At Residence Of Union Minister Of State Police Sweating Seeing Unique Demonstration – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Weather News Weather Is Expected To Remain Bad For Three Days Dm Alert – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore: Many Areas Of Indore Remained In Darkness Till 2 Am, Trees Had Fallen On The Wires – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan News Pandit Pradeep Mishra Talks About Love Jihad Pakistan Issue In Jaipur Katha News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP Board Result 2025: कक्षा 10वीं-12वीं छात्रों के लिए अपडेट, इसी हफ्ते में कभी भी जारी हो सकते है नतीजे, ऐसे कर सकेंगे चेक, जानें डिटेल्स     |     अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स का बड़ा कारनामा, LSG को हराकर खत्म किया 12 साल का सूखा     |     जब ‘पंचायत’ का मिला ऑफर, कहानी को लेकर खुश नहीं थे ‘सचिव जी’, ऐसे बदला मूड     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088