Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Illegal religious conversion a deep conspiracy against nation, will not be tolerated: CM Yogi | India News Sanjay Kumar Jha Interview Questions On Bihar Election Nitish Kumar Cm Bihar Politics News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live - Interview:जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर को किया खारिज, ब... Kanpur: तेज बारिश के चलते धंसी रेलवे पटरी, कालिंदी एक्सप्रेस रोकी गई; यात्रियों में मचा हड़कंप Kanwar Yatra Haridwar Huge Uproar Among The Devotees Carrying Kanwar - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: बुजुर्गों के एकाकी जीवन में रंग भरेंगे तीन नए मनोरंजन केंद्र Shahdol News: Wild Elephants That Strayed From The Herd And Reached Godawal Range Vandalized Houses - Madhya Pradesh News Darbhanga: Congress Demands Nitish Kumar Should Remove Minister Jivesh Mishra Guilty In Fake Medicine Case - Amar Ujala Hindi News Live Haryana: शिक्षक का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शव, चार दिन बाद हुआ खुलासा Himachal Pradesh: महीने में 100 से कम ओपीडी वाली आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी की जाएंगी बंद, कुछ का होगा युक्तिकरण केएल राहुल ने शतक लगाकर रच दिया इतिहास, लॉर्ड्स में ऐसा करने वाले बने पहले एशियन ओपनर

भोपाल में देर रात तेज बारिश, इंदौर में दो दिन में 4 इंच पानी गिरा

भोपाल: मध्यप्रदेश में पिछले दो दिनों में भोपाल-इंदौर में जमकर बारिश हुई। सबसे ज्यादा इंदौर में 4 इंच पानी गिर चुका है। भोपाल में देर रात 12 बजे के बाद झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार को गुना, रतलाम, सागर, नरसिंहपुर, उज्जैन, मलजखंड, नौगांव और खजुराहो में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान मौसम फिर बदलेगा। इससे जहां उमस से राहत मिलेगी। वहीं मौसम सुहावना हो जाएगा। 6 अगस्त से दोबारा से बारिश शुरू हो जाएगी। बंगाल की खाड़ी में 7 अगस्त तक लो- प्रेशर एरिया बन जाएगा। इसके बाद 8 अगस्त से कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि 18 अगस्त तक प्रदेश भर में पानी गिरता रहेगा। इसके बाद बारिश का जोर कम होगा। 19 से 25 अगस्त तक ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, बघेलखंड, महाकौशल और नर्मदापुरम में रिमझिम होती रहेगी।रक्षाबंधन के दिन यानी 11 अगस्त को भोपाल में जोरदार बारिश की संभावना है। अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 7% ज्यादा बारिश हो चुकी है। सामान्य तौर पर अब तक करीब 20 इंच बारिश होनी थी, जबकि इस बार साढ़े 21 इंच हो चुकी है।जबलपुर-इंदौर में सामान्य से कम बारिशमानसून ब्रेक के कारण अब धीरे-धीरे बुंदेलखंड, बघेलखंड और जबलपुर, इंदौर भी संकट में हैं। यहां सामान्य से कम बारिश हुई है। जबलपुर में करीब 7% और इंदौर में 1% कम पानी गिरा है। इसके अलावा 14 जिलों में 22 से लेकर 46% कम बारिश हुई। सबसे ज्यादा रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, अलीराजपुर, झाबुआ, दमोह, पन्ना, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, टीकमगढ़, निवाड़ी और देवास में हालत खराब हैं।यह सिस्टम बन रहावर्तमान में मध्य राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं। पश्चिमी विक्षोभ (पाकिस्तान से आने वाली हवाएं) मध्य पाकिस्तान के आसपास संयुग्मित ट्रफ के साथ चक्रवातीय गतिविधियों के रूप में बना हुआ है। वहीं, मानसून ट्रफ बीकानेर-कोटा से लेकर रायसेन-रायपुर और दीघा होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली है। साथ ही, मध्य कर्नाटक और झारखंड के ऊपर भी चक्रवात सक्रिय हैं। उत्तरी आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बना हुआ है। इसके प्रभाव में 7 अगस्त को पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर क्षेत्र बनने की संभावना बनी हुई है।अभी नमी के कारण बारिश हो रहीमध्यप्रदेश में अभी सीधे तौर पर सिस्टम सक्रिय नहीं है। दोनों तरफ से नमी आने के कारण बारिश हो रही है। इसके अलावा मानसून ट्रफ के ग्वालियर जाने से ग्वालियर-चंबल में बारिश हो रही है। आंध्रप्रदेश में लो-प्रेशर के कारण जबलपुर, शहडोल और पाकिस्तान से हवाएं आने के कारण इंदौर, झाबुआ, रतलाम, अलीराजपुर और नीमच में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।

721570cookie-checkभोपाल में देर रात तेज बारिश, इंदौर में दो दिन में 4 इंच पानी गिरा
Artical

Comments are closed.

Illegal religious conversion a deep conspiracy against nation, will not be tolerated: CM Yogi | India News     |     Sanjay Kumar Jha Interview Questions On Bihar Election Nitish Kumar Cm Bihar Politics News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live – Interview:जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर को किया खारिज, बोले     |     Kanpur: तेज बारिश के चलते धंसी रेलवे पटरी, कालिंदी एक्सप्रेस रोकी गई; यात्रियों में मचा हड़कंप     |     Kanwar Yatra Haridwar Huge Uproar Among The Devotees Carrying Kanwar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: बुजुर्गों के एकाकी जीवन में रंग भरेंगे तीन नए मनोरंजन केंद्र     |     Shahdol News: Wild Elephants That Strayed From The Herd And Reached Godawal Range Vandalized Houses – Madhya Pradesh News     |     Darbhanga: Congress Demands Nitish Kumar Should Remove Minister Jivesh Mishra Guilty In Fake Medicine Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haryana: शिक्षक का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शव, चार दिन बाद हुआ खुलासा     |     Himachal Pradesh: महीने में 100 से कम ओपीडी वाली आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी की जाएंगी बंद, कुछ का होगा युक्तिकरण     |     केएल राहुल ने शतक लगाकर रच दिया इतिहास, लॉर्ड्स में ऐसा करने वाले बने पहले एशियन ओपनर     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088